- Chaibasa Road Accident चाईबासा: मैक्स पिकअप ने बाइक सवार युवक को रौंदा, मौके पर मौत, चालक फरार
- Jamtara Breaking News जामताड़ा:तालाब में डूबने से तीन मासूमों की मौत, चेगायडीह गांव में पसरा मातम
- Saraikela Chhau Dance सरायकेला: छऊ नृत्य के सामाजिक-सांस्कृतिक प्रभाव पर शोध को मिली पीएचडी की मान्यता, अमलेश कुमार सिन्हा को मिली डॉक्टरेट उपाधि
- Gamharia CHC Dialysis Unit Start गम्हरिया: सीएचसी में डायलिसिस सेवा शुरू, बोले डीसी- मरीजों को मिलेगी बड़ी राहत
- Jamtara Deputy Commissioner जामताड़ा: जीवित विमला को सरकारी रिकॉर्ड ने मार डाला! भौतिक सत्यापन में खेल या लापरवाही? पेंशन बंद, अब जांच के आदेश
- Saraikela Chhau Music सरायकेला: चंदनकियारी में तीन दिवसीय सरायकेला छऊ संगीत कार्यशाला का शुभारंभ, ढोल-नगाड़े की थाप पर जीवंत हुई ऐतिहासिक विरासत
- Jamtara Chamber of Commerce MDR जामताड़ा: शुल्क के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे जामताड़ा के व्यापारी, गांधी प्रतिमा के समक्ष करेंगे उपवास
- Kulti Cyber Crime news आसनसोल: कुल्टी में साइबर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 2 बाइक बरामद
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
बिहार: कटिहार जिले के कोढ़ा थाना क्षेत्र में शनिवार अहले सुबह एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां जुराबगंज के पास मजदूरों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसे में 25 मजदूर घायल हो गए, जिनमें 15 की हालत गंभीर बताई जा रही है. सभी गंभीर घायलों को बेहतर इलाज के लिए पूर्णिया हायर सेंटर रेफर किया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार बस में करीब 60 से 70 मजदूर सवार थे. सभी मजदूर नवादा जिले के एक ईंट-भट्ठे में काम करने के बाद पश्चिम बंगाल के कूचबिहार स्थित अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान जुराबगंज…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को दो अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए. सभी घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया गया. पहली घटना शुक्रवार दोपहर करीब 12.30 बजे महतोडीह गांव के समीप हुई. जानकारी के अनुसार कोरिडी वन निवासी जाहिर अंसारी हीरो शोरूम से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान महतोडीह के पास उनकी बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई. हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र…
जामताड़ा: झारखंड राज्य रसोईया संयोजिका यूनियन की जिला कमेटी, जामताड़ा के बैनर तले शुक्रवार को जिले भर की रसोईया-संयोजिकाओं ने अपनी 8 सूत्री मांगों को लेकर जामताड़ा समाहरणालय के समक्ष एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन किया. धरना स्थल पर आयोजित सभा की अध्यक्षता मुकिमा बीबी ने की, जबकि संचालन कार्यकारी अध्यक्ष मोहन मंडल ने किया. धरना को संबोधित करते हुए सीटू नेता चंडी दास पुरी ने कहा कि मिड डे मील योजना रसोइयों के बिना संभव नहीं है, लेकिन प्रतिदिन 4 से 5 घंटे तक कार्य करने वाली रसोइयों को मात्र 2000 रुपये मासिक मानदेय दिया जा रहा है.…
जामताड़ा: जिले के कुंडहित स्थित भागवत झा आजाद कॉलेज परिसर में शुक्रवार सुबह उस समय कौतूहल का माहौल बन गया, जब बंद पड़े शौचालय चैंबर के अंदर एक दुर्लभ जंगली जीव साही (पोर्क्यूपाइन) मिलने की सूचना सामने आई. इस अनोखे वन्यजीव को देखने के लिए आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई. जानकारी के अनुसार, कॉलेज परिसर के बंद शौचालय चैंबर में अचानक साही दिखाई दिया. इसकी सूचना तत्काल ग्रामीणों ने वन विभाग को दी. सूचना मिलते ही झारखंड वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया. हालांकि काफी देर तक प्रयास करने के बावजूद…
सरायकेला: तेज रफ्तार और लापरवाही आखिरकार एक युवक की जिंदगी पर भारी पड़ गई. सरायकेला-जमशेदपुर मुख्य मार्ग पर बड़ाकाड़ा मोड़ के आगे शुक्रवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक चालक की मौत हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवक बेहद तेज गति और खतरनाक तरीके से बाइक चला रहा था. उसकी रफ्तार देखकर राहगीर भी हैरान थे. कुछ ही क्षण बाद बाइक अनियंत्रित होकर स्किड कर गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया. अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के अनुसार, खरसावां थाना क्षेत्र के बेगनाडीह निवासी संजय नायक शुक्रवार शाम करीब…
चाईबासा. पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड अंतर्गत शुक्रवार को विभिन्न विद्यालयों में व्यापक स्तर पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (पीटीएम) का आयोजन किया गया. राज्य संपोषित उच्च +2 विद्यालय, बालिका मध्य विद्यालय, मॉडल स्कूल और बालक मध्य विद्यालय सोनुआ सहित प्रखंड के कई स्कूलों में आयोजित बैठक में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भाग लिया. इस दौरान बच्चों की शैक्षणिक प्रगति, स्वास्थ्य, सरकारी कल्याणकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी के दिशा-निर्देशों के प्रभावी क्रियान्वयन पर विशेष जोर दिया गया. शिक्षा विभाग की विशेष पहल “परख परीक्षा” को…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर नगर निगम अंतर्गत वार्ड संख्या-17 में शुक्रवार को प्रभात पार्क के समीप अवैध अतिक्रमण हटाने के दौरान हाई वोल्टेज राजनीतिक ड्रामा देखने को मिला. नगर निगम की टीम ने पुलिस बल की मौजूदगी में करीब दर्जनभर अवैध अतिक्रमणों को हटाया, लेकिन इस दौरान विरोध, बहस और आरोप- प्रत्यारोप का लंबा दौर चला. अतिक्रमण हटाने पहुंची टीम का हुआ विरोध नगर निगम की कार्रवाई शुरू होते ही कुछ अतिक्रमणकारियों ने विरोध शुरू कर दिया. विरोध के बीच स्थानीय लोगों और निगम अधिकारियों के बीच बहस भी हुई. मौके पर मौजूद वार्ड 18 के पूर्व पार्षद…
सरायकेला- खरसावां: जिले में शुक्रवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन किया गया. जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडों और पंचायतों से पहुंचे लोगों ने अपनी समस्याओं, शिकायतों और मांगों से संबंधित आवेदन उपायुक्त को सौंपे. जनता दरबार के दौरान उपायुक्त ने एक-एक फरियादी से मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित मामलों पर आवश्यक निर्देश दिए. कई मामलों का मौके पर ही समाधान करने का प्रयास किया गया, जबकि अन्य मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने का…
जमशेदपुर: कदमा थाना क्षेत्र के रामजनम नगर में हुई फायरिंग की घटना का पुलिस ने खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक देसी पिस्टल, चार जिंदा कारतूस और घटनास्थल से दो खोखे बरामद किए हैं. सिटी एसपी ललित मीणा ने शुक्रवार को आयोजित प्रेस वार्ता में बताया कि 10 जून को रामजनम नगर निवासी ऋषि नाग ने कदमा थाना में शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया था कि आयु कर्मकार और उसके साथियों ने उनके साथ मारपीट की तथा जान से मारने की नीयत से फायरिंग…
सरायकेला: आदित्यपुर नगर निगम में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्र शाखा को लेकर शुरू हुआ विवाद अब और गहरा गया है. युवा जनशक्ति मोर्चा के अध्यक्ष अभय झा और दिव्यांशु झा ने शुक्रवार को उपायुक्त नीतिश कुमार सिंह एवं पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी से मुलाकात कर पूरे मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की. दोनों ने नगर निगम के अपर नगर आयुक्त रवि प्रकाश और संविदा कर्मी रविंद्र राम की भूमिका की निष्पक्ष जांच के साथ-साथ उनकी संपत्तियों की भी जांच कराने की मांग उठाई. उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक को सौंपे गए ज्ञापन में अभय झा ने आरोप लगाया…