- Jamtara Chamber of Commerce MDR जामताड़ा: शुल्क के विरोध में 2 अक्टूबर को ‘नो यूपीआई डे’ मनाएंगे जामताड़ा के व्यापारी, गांधी प्रतिमा के समक्ष करेंगे उपवास
- Kulti Cyber Crime news आसनसोल: कुल्टी में साइबर गिरोह पर पुलिस का शिकंजा, सात गिरफ्तार, 6 मोबाइल व 2 बाइक बरामद
- Chandil Electrical Safety चांडिल: गोविंद विद्यालय गेट के समीप झाड़ियों में घिरा बिजली ट्रांसफार्मर, हादसे की आशंका से बढ़ी चिंता
- Jamtara Dead Body Recovered जामताड़ा: मिहिजाम रोड के बंद घर से सड़ा-गला शव बरामद, दुर्गंध से चला पता
- Kapali Water Crisis कपाली: भाभी होटल चौक का सरकारी चापानल बदहाल, बूंद-बूंद पानी के लिए तरस रहे लोग
- Saraikela Nagar Panchayat सरायकेला: तीन महीने से वेतन के लिए तरस रहे सफाईकर्मी, दुर्गा पूजा से पहले नगर पंचायत की कार्यप्रणाली पर उठे सवाल
- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: भारत के वर्ष 2036 ओलम्पिक आयोजन के संकल्प और पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से झारखंड में 23 से 29 जून 2026 तक “ओलम्पिक फॉरेस्ट- ओलम्पिक 2036” थीम पर अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस सप्ताह मनाया जाएगा. यह आयोजन इंडियन ओलम्पिक एसोसिएशन (आईओए) के निर्देश पर झारखंड ओलम्पिक एसोसिएशन के तत्वावधान में राज्य के सभी 24 जिलों में आयोजित होगा. जिला ओलम्पिक संघ के मीडिया प्रभारी मनीष बर्णवाल ने बताया कि अभियान की शुरुआत 23 जून को राज्यभर में ओलम्पिक डे रन के साथ होगी. इसके बाद “ओलम्पिक फॉरेस्ट” के तहत व्यापक वृक्षारोपण अभियान चलाया जाएगा. इस अभियान…
सरायकेला: आगामी मुहर्रम पर्व को शांतिपूर्ण, सुरक्षित और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर सरायकेला- खरसावां पुलिस ने तैयारियां तेज कर दी हैं. पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर शनिवार को कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार ने पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में प्रस्तावित मोहर्रम जुलूस मार्ग का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान जुलूस मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात संचालन, संवेदनशील स्थलों, बैरिकेडिंग, सड़क की स्थिति तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया. पुलिस अधिकारियों ने जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो, इसके लिए आवश्यक दिशा- निर्देश भी दिए. ओपी…
जामताड़ा: जिले के अहिल्यापुर थाना अंतर्गत जामताड़ा- गिरिडीह मुख्य मार्ग पर बेलाटांड़ गांव के समीप शनिवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां तेज रफ्तार ट्रक और स्कूली बच्चों से भरे टेंपो के बीच हुई जोरदार टक्कर में कई बच्चे घायल हो गए. हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया. प्राप्त जानकारी के अनुसार, टेंपो संख्या JH10AG- 0598 में सवार होकर कई स्कूली बच्चे अपने गंतव्य की ओर जा रहे थे. इसी दौरान बेलाटांड़ गांव के पास सामने से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत भागाबांध के समीप रंगाबांध में शनिवार को दो दोपहिया वाहनों की आमने- सामने हुई जोरदार टक्कर में चार लोग घायल हो गए. हादसे में तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद धनबाद रेफर किया गया है. जानकारी के अनुसार, विपरीत दिशा से आ रही एक पल्सर बाइक और एक स्कूटी सवार के बीच तेज रफ्तार में आमने- सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों वाहनों पर सवार लोग सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के नीमडीह थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई. मृतक की पहचान श्यामनगर निवासी 56 वर्षीय सुबोध प्रमाणिक के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, सुबोध प्रमाणिक शनिवार सुबह करीब छह बजे साइकिल से आदरडीह की ओर जा रहे थे. इसी दौरान पीछे से आ रहे एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े. घटना की सूचना मिलते ही नीमडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल…
सरायकेला: युवाओं को जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाने की दिशा में सरायकेला- खरसावां पुलिस लगातार अभियान चला रही है. इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक निधि द्विवेदी के निर्देश पर शनिवार को खरसावां थाना पुलिस ने क्षेत्र के प्लस टू उच्च विद्यालय में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया. थाना प्रभारी राहुल कुमार सिंह के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को कानून, सुरक्षा और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक किया गया. कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को नशामुक्ति, डायन प्रथा उन्मूलन, महिला सुरक्षा, महिला उत्पीड़न, बाल यौन शोषण से संरक्षण (POCSO) कानून, बाल विवाह निषेध, सड़क सुरक्षा और बच्चों के…
जमशेदपुर: उलीडीह थाना क्षेत्र के संकोसाई रोड नंबर-4 निवासी सुदर्शन शर्मा (लगभग 80 वर्ष) की शनिवार सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जाता है कि सुदर्शन शर्मा प्रतिदिन की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे. इसी दौरान डिमना से मानगो की ओर जा रही एक अज्ञात बस ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. दुर्घटना में वह गंभीर रूप से घायल हो गए. हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई. स्थानीय लोगों की सहायता से घायल बुजुर्ग को तत्काल इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल पहुंचाया गया. अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका उपचार…
चांडिल: अनुमंडल के तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ू प्रखंड मुख्यालय के समीप स्थित चोकेगोड़िया मैदान में शनिवार सुबह एक बुजुर्ग व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना की सूचना मिलते ही आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया. जानकारी के अनुसार सुबह टहलने और खेतों की ओर जा रहे ग्रामीणों की नजर मैदान में पड़े शव पर पड़ी. इसके बाद ग्रामीणों ने तत्काल तिरुलडीह थाना पुलिस को इसकी सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी. घटनास्थल से एक साइकिल…
चांडिल: नीमडीह थाना क्षेत्र के बामनी गांव स्थित मांझीडीह टोला में शनिवार सुबह एक अज्ञात महिला का रक्तरंजित शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई. शव गांव के तालाब के समीप पड़ा मिला. सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ते ही घटना की सूचना पूरे गांव में फैल गई और बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए. स्थानीय लोगों के अनुसार महिला के चेहरे और मुंह के पास गंभीर चोट के निशान पाए गए हैं. शव की स्थिति को देखते हुए ग्रामीण हत्या की आशंका जता रहे हैं. घटना के…
जामताड़ा: जिले में सड़क सुरक्षा अभियान के तहत शुक्रवार रात टावर चौक पर चलाए जा रहे विशेष जांच अभियान के दौरान उस समय तनावपूर्ण स्थिति उत्पन्न हो गई, जब मोडिफाइड साइलेंसर लगे बुलेट वाहनों को जब्त करने की कार्रवाई के बीच अचानक हंगामा शुरू हो गया और मौके पर धक्का-मुक्की व मारपीट की घटना सामने आई। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला परिवहन कार्यालय की टीम द्वारा जिला परिवहन पदाधिकारी के नेतृत्व में टावर चौक पर बुलेट मोटरसाइकिलों में अवैध रूप से लगाए गए मोडिफाइड साइलेंसर की जांच की जा रही थी। जांच के दौरान दो से तीन…