- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिले के रक्त विकारों से पीड़ित मरीजों के लिए मंगलवार का दिन राहत लेकर आया. झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने जामताड़ा सदर अस्पताल में थैलेसीमिया एवं हीमोफीलिया डे-केयर सेंटर का उद्घाटन किया. इस नई स्वास्थ्य सुविधा के शुरू होने से अब जिले के मरीजों को उपचार के लिए दूसरे शहरों या जिलों का रुख नहीं करना पड़ेगा. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि जामताड़ा भले ही छोटा जिला हो, लेकिन यहां की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. उन्होंने…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन बार के बाहर करणी सेना सरायकेला इकाई के युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की हत्या के मामले में जांच तेज हो गई है. मंगलवार को जोनल एडीजी सह एडीजी सीआईडी मनोज कौशिक जमशेदपुर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की उच्चस्तरीय समीक्षा की. उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक कर अब तक की जांच की प्रगति की जानकारी ली और घटना से जुड़े सभी पहलुओं पर विस्तृत रिपोर्ट मांगी. इसके बाद उन्होंने डबल डाउन बार पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया तथा घटना के समय की सुरक्षा व्यवस्था और पुलिस की कार्रवाई की समीक्षा की.…
जामताड़ा: मिहिजाम और चित्तरंजन के बीच आम लोगों की आवाजाही सुगम बनाने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है. मिहिजाम नगर परिषद की अध्यक्ष जयश्री देवी ने चित्तरंजन लोकोमोटिव वर्क्स (सीएलडब्ल्यू) के महाप्रबंधक को पत्र भेजकर आमबगान, कुर्मीपाड़ा और कानगोई पॉकेट गेट पर वर्ष 2023 से टोटो (ई-रिक्शा) और बाइक के आवागमन पर लगी रोक हटाने की मांग की है. उन्होंने कहा कि इन मार्गों पर केवल पैदल आवागमन की अनुमति होने से बुजुर्गों, गंभीर मरीजों, गर्भवती महिलाओं, स्कूली बच्चों और रोजाना आने-जाने वाले लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. रोजगार, शिक्षा और…
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर- साहेबगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. मृतकों की पहचान बुटबेरिया गांव निवासी इरशाद अंसारी (22) और मुर्शरफ अंसारी (24) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से जामताड़ा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोरिडीह वन गांव के समीप मछली लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार…
सरायकेला: नगर पंचायत क्षेत्र स्थित भगवती ज्वेलर्स में मंगलवार दोपहर खरीदारी के बहाने पहुंचे दो युवकों की चोरी की कोशिश सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. दोनों आरोपी कान की सोने की बाली देखने के बहाने दुकान में आए थे. इसी दौरान एक युवक ने मौका मिलते ही एक जोड़ी सोने की बाली चुपके से अपनी जेब में रख ली. उसे लगा कि उसकी हरकत किसी ने नहीं देखी, लेकिन दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे ने पूरी घटना रिकॉर्ड कर ली. दुकानदार ने सीसीटीवी फुटेज देखते ही दोनों युवकों को रोक लिया. तलाशी लेने पर एक युवक की जेब…
जामताड़ा: संथाल हूल दिवस के अवसर पर झारखंड विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने मंगलवार को नाला विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न सिदो-कान्हू प्रतिमा स्थलों पर माल्यार्पण कर अमर शहीद सिद्धू मुर्मू, कान्हू मुर्मू, चांद मुर्मू, भैरव मुर्मू तथा वीरांगनाओं फूलो मुर्मू और झानो मुर्मू को श्रद्धांजलि अर्पित की. इस दौरान “सिद्धू-कान्हू, चांद-भैरव, फूलो-झानो अमर रहें” के नारों के बीच संथाल हूल आंदोलन के महान बलिदान को याद किया गया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष रविन्द्र नाथ महतो ने कहा कि 30 जून 1855 को सिद्धू-कान्हू के नेतृत्व में ब्रिटिश शासन, जमींदारों और महाजनों के शोषण के खिलाफ…
जामताड़ा: अमर शहीद डीएसपी प्रमोद कुमार की 18वीं पुण्यतिथि मंगलवार को उनके पैतृक आवास मिहिजाम के कुर्मीपाड़ा में श्रद्धा एवं सादगीपूर्ण वातावरण में मनाई गई. इस अवसर पर परिजनों, स्थानीय लोगों एवं गणमान्य व्यक्तियों ने उनकी प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके अदम्य साहस तथा सर्वोच्च बलिदान को स्मरण किया. पुण्यतिथि कार्यक्रम में डॉ. एल.एन. प्रसाद, शिव शंकर प्रसाद, शबनम देवी, मनीष कुमार, अनिमेष कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे. सभी ने शहीद प्रमोद कुमार के चित्र एवं प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी. परिजनों ने विधिवत पूजा-अर्चना कर उन्हें नमन किया. वहीं,…
जामताड़ा: हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को जामताड़ा प्रखंड के अमलाबनी रामपुर चौक टोला स्थित सिद्धू-कान्हू चौक में आयोजित श्रद्धांजलि समारोह में झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन ने कहा कि आदिवासी और मूलवासी समाज के अस्तित्व तथा जल-जंगल-जमीन की रक्षा के लिए झारखंड में एक बार फिर “हूल क्रांति” की आवश्यकता है. समारोह को संबोधित करते हुए चंपई सोरेन ने आरोप लगाया कि संताल परगना सहित पूरे राज्य में आदिवासियों की जमीनों पर लगातार अवैध कब्जे हो रहे हैं, लेकिन वर्तमान गठबंधन सरकार इस गंभीर मुद्दे पर मूकदर्शक बनी हुई है. उन्होंने कहा कि हूल दिवस झारखंड…
जमशेदपुर: सोनारी थाना क्षेत्र की निवासी 71 वर्षीय सरस्वती तमाड़िया रविवार सुबह से लापता हैं. परिजनों के अनुसार वह रोजाना की तरह सुबह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकली थीं, लेकिन देर शाम तक वापस नहीं लौटीं. इसके बाद परिवार ने उनकी तलाश शुरू की, लेकिन अब तक उनका कोई पता नहीं चल सका है. परिजनों ने बताया कि सरस्वती तमाड़िया मानसिक रूप से अस्वस्थ हैं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि वह रास्ता भटक गई हों. लापता होने के समय उन्होंने भूरे रंग की मैक्सी पहन रखी थी. सरस्वती तमाड़िया के पुत्र अलंकार तमाड़िया ने…
चांडिल : हूल दिवस के अवसर पर मंगलवार को चांडिल के चिलगु स्थित आजसू पार्टी के प्रधान कार्यालय में केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो के नेतृत्व में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान आजसू पार्टी के कार्यकर्ताओं ने अमर शहीद सिदो-कान्हू के चित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी. इस अवसर पर केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने कहा कि भारत की आजादी की लड़ाई में झारखंड के वीर सपूतों का योगदान अतुलनीय, गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी रहा है. उन्होंने कहा कि अंग्रेजी शासन के अत्याचार, शोषण और अन्याय के विरुद्ध शहीद सिदो-कान्हू, चांद-भैरव तथा फूलो-झानो…