Jamtara Narayanpur Road Accident जामताड़ा: गोविंदपुर- साहिबगंज मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, पिकअप की टक्कर से दो युवकों की मौत; गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जामताड़ा: जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गोबिंदपुर- साहेबगंज मुख्य मार्ग पर मंगलवार को हुए भीषण सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई. घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया.
मृतकों की पहचान बुटबेरिया गांव निवासी इरशाद अंसारी (22) और मुर्शरफ अंसारी (24) के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार दोनों युवक बाइक से जामताड़ा से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कोरिडीह वन गांव के समीप मछली लेकर जा रही एक तेज रफ्तार पिकअप वैन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और विरोध स्वरूप गोबिंदपुर- साहेबगंज मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया.
सूचना मिलने पर नारायणपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाने का प्रयास किया. पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. दुर्घटना में शामिल पिकअप वैन को भी जब्त कर लिया गया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है.