Jamshedpur DD Bar Case जमशेदपुर: अफवाहों से बचें- प्रत्युष की हालत में सुधार, कोलकाता के अपोलो अस्पताल में चल रहा इलाज; मुख्यमंत्री ने हिमांशु के परिजनों से की बात
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर/आदित्यपुर: डबल डाउन बार हत्याकांड के बाद पूरे कोल्हान में तनावपूर्ण माहौल के बीच सोशल मीडिया पर घायल प्रत्युष सिंह को लेकर कई तरह की भ्रामक और अपुष्ट सूचनाएं प्रसारित की जा रही हैं. ऐसे में परिजनों ने स्पष्ट किया है कि प्रत्युष सिंह जीवित हैं और उनकी स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है. उनका इलाज कोलकाता के अपोलो अस्पताल में विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में चल रहा है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
परिजनों ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही किसी भी अपुष्ट खबर पर भरोसा न करें और केवल आधिकारिक एवं विश्वसनीय स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर ही विश्वास करें. उन्होंने कहा कि झूठी अफवाहें न केवल परिवार की पीड़ा बढ़ाती हैं, बल्कि शहर की शांति और कानून-व्यवस्था को भी प्रभावित कर सकती हैं.
इधर, करणी सेना युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह की मौत के बाद पूरे मामले पर लोगों की नजर बनी हुई है. फिलहाल सभी की निगाहें उनके अंतिम संस्कार को लेकर परिजनों के निर्णय और प्रशासन की आगे की कार्रवाई पर टिकी हैं. प्रशासन लगातार परिजनों के संपर्क में है और समाधान निकालने का प्रयास कर रहा है.
विश्वसनीय सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी हिमांशु सिंह के परिजनों से दूरभाष पर बातचीत की है. उन्होंने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए दोषियों के विरुद्ध विधिसम्मत एवं कठोर कार्रवाई का भरोसा दिया है. साथ ही परिवार को हरसंभव सरकारी सहयोग उपलब्ध कराने का आश्वासन भी दिया है. हालांकि मुख्यमंत्री कार्यालय की ओर से इस बातचीत को लेकर विस्तृत आधिकारिक बयान अभी जारी नहीं किया गया है.
उधर, राज्य सरकार पहले ही इस मामले में बड़ी प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक और सरायकेला-खरसावां की पुलिस अधीक्षक को उनके पद से हटाकर पुलिस मुख्यालय से संबद्ध कर चुकी है. साथ ही पूरे मामले की उच्चस्तरीय निगरानी के निर्देश दिए गए हैं.
ऐसे संवेदनशील समय में प्रशासन, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों की साझा जिम्मेदारी है कि शहर में शांति, सौहार्द और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें. किसी भी प्रकार की अपुष्ट सूचना या अफवाह को साझा करने से बचें तथा न्यायिक प्रक्रिया पर विश्वास बनाए रखें. सभी की अपेक्षा है कि दोषियों की जल्द गिरफ्तारी हो, पीड़ित परिवार को न्याय मिले और जमशेदपुर तथा आदित्यपुर में अमन-चैन का वातावरण कायम रहे.