- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: अवैध शराब और गांजा के बाद अब जामताड़ा जिले में ब्राउन शुगर की भी एंट्री हो गई है. पहली बार ब्राउन शुगर तस्करी का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टोटो चालक को गिरफ्तार किया है. आरोपी के पास से चार पुड़िया ब्राउन शुगर बरामद की गई है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान कायस्थपाड़ा निवासी चंदन मंडल के रूप में हुई है. पुलिस के अनुसार, वह टोटो चलाने की आड़ में बाहरी क्षेत्रों से ब्राउन शुगर लाकर जिले के युवाओं तक पहुंचा रहा था. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार…
सरायकेला: सरायकेला- खरसावां मुख्य मार्ग स्थित बड़बिल चौक बुधवार को उस समय अफरा- तफरी मच गई, जब मानसिक रूप से बीमार करीब 50 वर्षीय मंदरु उमंग त्रिशूल लेकर बीच सड़क पर उतर आया. उसने करीब डेढ़ घंटे तक राहगीरों को दौड़ाया, कई लोगों के साथ मारपीट की और सड़क से गुजर रहे करीब आधा दर्जन वाहनों पर त्रिशूल से हमला कर उन्हें क्षतिग्रस्त कर दिया. घटना के कारण पूरे इलाके में दहशत का माहौल बन गया और कुछ देर के लिए यातायात भी प्रभावित रहा. घटना की सूचना मिलते ही सरायकेला थाना पुलिस मौके पर पहुंची. त्रिशूल लिए व्यक्ति…
जामताड़ा. जिले में कांग्रेस का सदस्यता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है. बुधवार को जामताड़ा कोर्ट रोड स्थित मंत्री आवास में कांग्रेस महिला मोर्चा की ओर से आयोजित विशेष सदस्यता अभियान के तहत नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की 23 महिलाओं ने अन्य राजनीतिक दलों का साथ छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वर्षा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे. कार्यक्रम के दौरान सभी नई महिला सदस्यों का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर…
रांची/जमशेदपुर: डबल डाउन बार हत्याकांड के बाद झारखंड सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए पूर्वी सिंहभूम और सरायकेला- खरसावां जिले में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति कर दी है. सरकार ने आईपीएस अधिकारी एहतेशाम वकारिब को जमशेदपुर (पूर्वी सिंहभूम) का नया वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) बनाया है, जबकि 2018 बैच के आईपीएस अधिकारी मनोज स्वर्गियारी को सरायकेला- खरसावां जिले का नया पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है. मनोज स्वर्गियारी मूल रूप से असम के बोडो समुदाय से आते हैं. उनका जन्म 28 जून 1991 को हुआ था. उन्होंने आईआईटी गुवाहाटी से बी.टेक की पढ़ाई पूरी की और वर्ष…
आदित्यपुर: करीब 48 घंटे तक चले तनाव, वार्ता और प्रशासनिक प्रयासों के बाद बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच करणी सेना युवा मोर्चा के सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष हिमांशु सिंह का पार्थिव शरीर उनके आदित्यपुर स्थित शांतिनगर आवास लाया गया. शव पहुंचते ही पूरे इलाके का माहौल गमगीन हो गया. परिजनों की चीख- पुकार और समर्थकों की आंखों में आंसू साफ दिखाई दे रहे थे. अंतिम दर्शन के लिए हजारों लोग उमड़ पड़े. स्थानीय पार्षद नीतू शर्मा, सुजाता सिंह, भाजपा नेता शैलेन्द्र सिंह, रमेश हांसदा, अशोक सिंह, कांग्रेस नेता अजय सिंह, सतवीर सिंह ‘सोमू’, डब्बा सोरेन सहित विभिन्न…
जामताड़ा: जिले में कांग्रेस का सदस्यता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है. बुधवार को कोर्ट रोड स्थित मंत्री आवास में आयोजित विशेष सदस्यता अभियान के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की 23 महिलाओं ने अन्य राजनीतिक दलों को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की. इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वर्षा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी नई सदस्याओं का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया. पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस…
जमशेदपुर: शहर की होनहार छात्रा अनुष्का महतो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओलंपियाड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर दो गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है. लोयोला स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा अनुष्का ने सोशल साइंस (SST) और जनरल नॉलेज (GK) विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की. सोशल साइंस (SST) में अनुष्का को राष्ट्रीय स्तर पर 42वीं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 93वीं रैंक प्राप्त हुई. वहीं जनरल नॉलेज (GK) में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 66वीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 93वीं रैंक हासिल की. यह परीक्षा साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF), नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष 32…
चांडिल: राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर ईचागढ़ विधानसभा के पूर्व एनडीए प्रत्याशी एवं आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव हरेलाल महतो ने बुधवार को चांडिल अनुमंडल अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों के बीच फल वितरित कर उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. कार्यक्रम के उपरांत हरेलाल महतो ने अनुमंडल अस्पताल का औचक निरीक्षण किया और स्वास्थ्य व्यवस्था का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा कि डॉक्टर समाज में भगवान का दूसरा स्वरूप हैं. मानव सेवा में उनका योगदान अतुलनीय है और राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर…
जामताड़ा: जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान छह मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम में थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक वैभव सिंह तथा सहायक अवर निरीक्षक…
चांडिल: कपाली नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत गैस गोदाम रोड स्थित भाभी होटल चौक पर लंबे समय से सड़क पर बने गहरे गड्ढे की समस्या पर आखिरकार प्रशासन ने कार्रवाई शुरू कर दी है. इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड में प्रमुखता से खबर प्रकाशित होने के बाद बुधवार को नगर परिषद की ओर से गड्ढे वाले हिस्से में ईंट एवं पत्थर डालकर अस्थायी भराव कराया गया. इससे स्थानीय लोगों और राहगीरों ने राहत की सांस ली है. बताया जाता है कि सड़क का एक हिस्सा लंबे समय से गहरे गड्ढे में तब्दील हो गया था. इसके कारण प्रतिदिन दोपहिया, टेंपो, चारपहिया…