Olympiad Gold Medal Winner जमशेदपुर: विद्युत अभियंता संजय कुमार महतो की पुत्री अनुष्का महतो ने अंतरराष्ट्रीय ओलंपियाड में जीते दो गोल्ड मेडल, लोयोला स्कूल की ‘आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट’ भी बनीं
इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जमशेदपुर: शहर की होनहार छात्रा अनुष्का महतो ने अंतरराष्ट्रीय स्तर की ओलंपियाड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन कर दो गोल्ड मेडल जीतकर झारखंड का गौरव बढ़ाया है. लोयोला स्कूल में कक्षा तीन की छात्रा अनुष्का ने सोशल साइंस (SST) और जनरल नॉलेज (GK) विषयों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की.
सोशल साइंस (SST) में अनुष्का को राष्ट्रीय स्तर पर 42वीं तथा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 93वीं रैंक प्राप्त हुई. वहीं जनरल नॉलेज (GK) में उन्होंने राष्ट्रीय स्तर पर 66वीं और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर 93वीं रैंक हासिल की. यह परीक्षा साइंस ओलंपियाड फाउंडेशन (SOF), नई दिल्ली द्वारा प्रतिवर्ष 32 देशों के विद्यार्थियों के लिए आयोजित की जाती है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
इसके अलावा 30 जून को लोयोला स्कूल में आयोजित प्राइज नाइट समारोह में अनुष्का महतो को कक्षा तीन की “आउटस्टैंडिंग स्टूडेंट” के सम्मान से भी नवाजा गया.
अनुष्का विद्युत अभियंता संजय कुमार महतो की पुत्री हैं. इससे पहले भी वह विभिन्न शैक्षणिक एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में कई पुरस्कार जीत चुकी हैं. उनकी इस सफलता से परिवार, विद्यालय और पूरे राज्य में खुशी का माहौल है. लोगों ने अनुष्का के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए इसे झारखंड के लिए गर्व का क्षण बताया.