इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जामताड़ा: जिले में कांग्रेस का सदस्यता अभियान लगातार गति पकड़ रहा है. बुधवार को कोर्ट रोड स्थित मंत्री आवास में आयोजित विशेष सदस्यता अभियान के दौरान नगर पंचायत क्षेत्र के विभिन्न वार्डों की 23 महिलाओं ने अन्य राजनीतिक दलों को छोड़ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की.
इस अवसर पर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, पूर्व सांसद फुरकान अंसारी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष दीपिका बेसरा, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष वर्षा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे. सभी नई सदस्याओं का पार्टी का अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया गया.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 18.00.15
पूर्व सांसद फुरकान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस हमेशा महिलाओं को सम्मान और नेतृत्व देने वाली पार्टी रही है. उन्होंने कहा कि संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत बनाने में महिलाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होगी. साथ ही उन्होंने विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील करते हुए पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में सुनिश्चित कराने का आग्रह किया.
स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने कहा कि कांग्रेस समाज के हर वर्ग, विशेषकर महिलाओं को राजनीतिक रूप से सशक्त बनाने के लिए प्रतिबद्ध है. उन्होंने विश्वास जताया कि नई सदस्याएं संगठन को नई ऊर्जा देंगी और लोकतांत्रिक प्रक्रिया को मजबूत करने में सक्रिय भूमिका निभाएंगी. कार्यक्रम के अंत में नेताओं ने संगठन विस्तार, बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत बनाने तथा गांव-गांव तक कांग्रेस की पहुंच बढ़ाने का संकल्प दोहराया.