इसे अपने सभी मित्रों और परिवार के साथ साझा करें...
जामताड़ा: जिले में साइबर अपराध के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार तेज हो रहा है. इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर पुलिस ने दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. कार्रवाई के दौरान छह मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई है.
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.46.41
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.47.58
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.28
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.29
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.52.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.57.33
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.13.31
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.05
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.30
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.36.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.37.51
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.38.23
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.39.53
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.41.22
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.42.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.41 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.42
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (2)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (3)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 17.44.43 (4)
[smartslider3 slider="7"]
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया था. टीम में थाना प्रभारी राजेश मंडल, पुलिस निरीक्षक वैभव सिंह तथा सहायक अवर निरीक्षक ईश्वर मरांडी शामिल थे.
पहली छापेमारी करमाटांड़ थाना क्षेत्र के ताराबहाल से नवाडीह जाने वाली सड़क के किनारे स्थित कुटू मंडल के बंद मकान के समीप की गई. यहां पुलिस ने साइबर ठगी की वारदात को अंजाम दे रहे एक आरोपी को रंगेहाथ गिरफ्तार किया.
इसके बाद दूसरी कार्रवाई नारायणपुर थाना क्षेत्र के मोहनपुर से तारासेठिया जाने वाली सड़क पर ललकी गांव के पास पुलिया के समीप की गई. यहां से पुलिस ने एक अन्य साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया.
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान करमाटांड़ थाना क्षेत्र के नवाडीह निवासी 26 वर्षीय रईस अंसारी तथा नारायणपुर थाना क्षेत्र के तारासेठिया निवासी 26 वर्षीय अहमद अंसारी के रूप में हुई है. दोनों आरोपी जामताड़ा जिले के रहने वाले हैं.
पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि रईस अंसारी लोगों को इंडियन बैंक का एटीएम कार्ड बंद होने की झूठी सूचना देकर केवाईसी अपडेट कराने के नाम पर झांसे में लेता था. इसके बाद वह एटीएम कार्ड से जुड़ी गोपनीय जानकारी हासिल कर साइबर ठगी की वारदात को अंजाम देता था.
वहीं अहमद अंसारी लोगों को फोनपे पर 999 रुपये कैशबैक का फर्जी संदेश भेजकर उसे स्वीकार कराने के बहाने ठगी करता था. पुलिस ने दोनों आरोपियों के पास से छह मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की है.
इस संबंध में साइबर अपराध थाना में कांड संख्या 40/26 दर्ज किया गया है. आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) 2023 की विभिन्न धाराओं, सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम तथा टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट 2023 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.
जामताड़ा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में साइबर अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा. साइबर ठगी में संलिप्त किसी भी आरोपी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा.