- Tiruldih Illegal Sand Mining चांडिल: अवैध बालू के खिलाफ नए थाना प्रभारी का एक्शन, तिरुलडीह के डांटम से 100 सीएफटी बालू लदा ट्रैक्टर जब्त
- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
कांड्रा: थाना क्षेत्र अंतर्गत गिद्दीबेड़ा टोल प्लाजा से आगे कांड्रा- चांडिल मुख्य सड़क पर गुरुवार सुबह तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक साइकिल सवार घायल हो गया. घायल की पहचान चीरूगोडा निवासी मदन मांझी के रूप में हुई है. घायल मदन मांझी ने बताया कि वह लकड़ी का बोझा बेचकर साइकिल से अपने घर लौट रहे थे. इसी दौरान कांड्रा की ओर से आ रही बाइक संख्या JH 05 DD 3546 ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में वह सड़क पर गिर पड़े और उनके सिर में चोट लग गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना के बाद बाइक…
जमशेदपुर: शहर में बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून- व्यवस्था के विरोध में भाजपा गोलमुरी मंडल ने आंदोलन तेज करने का फैसला लिया है. बुधवार को पूर्वी विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत सीपी समिति सभागार में मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय की अध्यक्षता में आयोजित मासिक संगठनात्मक बैठक में 2 जुलाई को प्रस्तावित मशाल जुलूस और 3 जुलाई के जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई. बैठक में बिष्टुपुर के हिमांशु सिंह हत्याकांड, चाकूबाजी, चापड़बाजी, लूट, चोरी, नशे के कारोबार, चेन छिनतई और अन्य आपराधिक घटनाओं पर चिंता जताई गई. नेताओं ने आरोप लगाया कि शहर की कानून-व्यवस्था चरमरा गई…
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार से जुड़े मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बार संचालक नीरज सिंह के आवास पर छापेमारी की. एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर डीएसपी दयानंद के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ यह अभियान चलाया गया. छापेमारी के दौरान नीरज सिंह अपने आवास पर नहीं मिले. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वह फरार पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने घर और परिसर की गहन तलाशी ली. कार्रवाई के दौरान कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की गई. पुलिस ने मौके से एक लैंड रोवर डिफेंडर और एक…
सरायकेला: अब ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लोगों को जिला मुख्यालय के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे. जिला प्रशासन की पहल पर प्रखंड स्तर पर लगाए जा रहे शिक्षार्थी ड्राइविंग लाइसेंस शिविर लोगों के लिए बड़ी राहत साबित हो रहे हैं. बुधवार को चांडिल प्रखंड के पंचायत भवन में आयोजित शिविर में 44 पंजीकृत अभ्यर्थियों की प्रक्रिया पूरी कराई गई, जिसमें 22 अभ्यर्थी परीक्षा में सफल रहे. 8 अभ्यर्थी परीक्षा पास नहीं कर सके, जबकि 15 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला परिवहन कार्यालय की ओर से आयोजित शिविर का संचालन मोटरयान निरीक्षक दिलीप प्रसाद…
रामगढ़: जिले के मांडू थाना क्षेत्र के बलसगरा गांव में 11 डिसमिल जमीन विवाद को लेकर हुई सब- रजिस्ट्रार बालेश्वर पटेल की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. रामगढ़ के पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने बुधवार को प्रेस वार्ता में बताया कि इस मामले में अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है. गिरफ्तार आरोपियों में चार महिलाएं और तीन पुरुष शामिल हैं. एसपी ने बताया कि घटना की गंभीरता को देखते हुए एसडीपीओ रामगढ़ के नेतृत्व में विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया गया. टीम ने स्थानीय लोगों से पूछताछ, मानवीय सूचना…
बोकारो: जिले के माराफारी थाना क्षेत्र स्थित आज़ाद नगर से 6 वर्षीय मासूम बच्ची आराध्या उर्फ राधा रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई है. सुबह करीब 11 बजे से बच्ची का कोई सुराग नहीं मिलने के कारण परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बच्ची की तलाश तेज कर दी है. जानकारी के अनुसार, आज़ाद नगर स्थित दीना होटल के पीछे रहने वाली राधा अपने घर के पास मोहल्ले की एक अन्य बच्ची के साथ खेल रही थी. इसी दौरान दूसरी बच्ची की मां ने उसे घर बुला लिया. दूसरी बच्ची तो…
जामताड़ा: जिले में पिछले कई दिनों से जारी लो वोल्टेज की समस्या को लेकर झारखंड सरकार के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी बुधवार को अचानक विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता कार्यालय पहुंचे. लगातार मिल रही शिकायतों के बाद उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक कर समस्या की समीक्षा की और तत्काल समाधान के लिए उच्च अधिकारियों से दूरभाष पर बातचीत की. बैठक में कार्यपालक अभियंता अभिषेक आनंद ने बताया कि सामान्य रूप से जामताड़ा को मैथन से 1.32 लाख वोल्ट की सीधी बिजली आपूर्ति होती है, लेकिन तकनीकी खराबी के कारण फिलहाल बिजली मैथन- दुमका- देवघर- मधुपुर होते हुए…
जमशेदपुर : झारखंड में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं को लेकर आजसू पार्टी ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है. पार्टी के पूर्वी सिंहभूम जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने बुधवार को जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पूरे झारखंड के साथ-साथ जमशेदपुर में भी हत्या, लूट, छिनतई और संगठित अपराध की घटनाओं में लगातार वृद्धि हो रही है. इससे आम जनता भय और असुरक्षा के माहौल में जीवन जीने को मजबूर है. उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था बनाए रखने में पूरी तरह विफल साबित हुई है. सरकार अपराध पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के बजाय केवल…
जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया के बढ़ते प्रकोप को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा ने गहरी चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि अब तक चार मासूम बच्चों की असामयिक मौत बेहद दुखद और चिंताजनक है, जबकि कई अन्य मरीज अभी भी इस गंभीर बीमारी से जूझ रहे हैं. बुधवार को अर्जुन मुंडा सदर अस्पताल पहुंचे, जहां उन्होंने इलाजरत मरीजों और उनके परिजनों से मुलाकात कर उनका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने चिकित्सकों से मरीजों के स्वास्थ्य की जानकारी ली और बेहतर इलाज सुनिश्चित करने को कहा. अर्जुन मुंडा ने सिविल सर्जन के साथ बैठक…
जामताड़ा: बाबा बैद्यनाथ धाम में लगने वाले विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर रेलवे ने श्रद्धालुओं को बड़ी राहत दी है. ईस्टर्न रेलवे ने हावड़ा और नटेसर के बीच श्रावणी मेला स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है, जिससे देवघर और जसीडीह आने वाले लाखों श्रद्धालुओं की यात्रा आसान होगी. रेलवे के अनुसार, 03001 हावड़ा-नटेसर श्रावणी मेला स्पेशल 5 जुलाई से 29 सितंबर 2026 तक प्रत्येक रविवार, मंगलवार और शुक्रवार को कुल 38 फेरे लगाएगी. यह ट्रेन रात 11:50 बजे हावड़ा से रवाना होकर अगले दिन दोपहर 12:00 बजे नटेसर पहुंचेगी. वहीं 03002 नटेसर-हावड़ा श्रावणी मेला स्पेशल 6…