
जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डबल डाउन (डीडी) बार से जुड़े मामले में पुलिस ने बुधवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए बार संचालक नीरज सिंह के आवास पर छापेमारी की. एडीजी मनोज कौशिक के निर्देश पर डीएसपी दयानंद के नेतृत्व में भारी पुलिस बल के साथ यह अभियान चलाया गया.


छापेमारी के दौरान नीरज सिंह अपने आवास पर नहीं मिले. पुलिस के अनुसार प्रारंभिक जांच में वह फरार पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने घर और परिसर की गहन तलाशी ली. कार्रवाई के दौरान कई बिंदुओं पर जांच-पड़ताल की गई.
पुलिस ने मौके से एक लैंड रोवर डिफेंडर और एक किआ की लग्जरी कार जब्त कर जांच के लिए बिष्टुपुर थाना भेज दिया है. अधिकारियों का कहना है कि दोनों वाहनों के दस्तावेजों और अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.
बताया जा रहा है कि हालिया घटनाक्रम और डबल डाउन बार से जुड़े मामले की जांच के क्रम में यह कार्रवाई की गई है. पुलिस का कहना है कि मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है और आवश्यक साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं. वहीं फरार नीरज सिंह की तलाश भी तेज कर दी गई है. जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
Edited By Sarita






