Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: आजसू पार्टी के केंद्रीय महासचिव एवं ईचागढ़ के पूर्व एनडीए प्रत्याशी हरेलाल महतो के नेतृत्व में शुक्रवार को एक प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात कर चांडिल डैम विस्थापितों की लंबित समस्याओं और मांगों को उठाया. प्रतिनिधिमंडल ने विस्थापितों के पुनर्वास, लंबित मुआवजा, रोजगार और अन्य सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराने की मांग की. हरेलाल महतो ने राज्यपाल को बताया कि स्वर्णरेखा बहुउद्देश्यीय परियोजना के लिए दशकों पहले हजारों परिवारों की जमीन अधिग्रहित की गई थी, लेकिन आज भी बड़ी संख्या में विस्थापित अपने अधिकारों से वंचित हैं. उन्होंने पुनर्वास प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराने…

Read More

रामगढ़: जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों में सुरक्षा की भावना मजबूत करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष “प्रहरी” अभियान के तहत शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने रजरप्पा थाना क्षेत्र के चट्टी बाजार से रजरप्पा मोड़ तक पैदल गश्त की. इस दौरान पुलिस अधिकारियों और जवानों ने स्थानीय लोगों से संवाद कर अड्डेबाजी, छेड़खानी, अवैध पार्किंग और यातायात व्यवस्था का जायजा लिया. 14 मई से शुरू हुए “प्रहरी” अभियान के तहत जिले में कुल 259 स्थान चिन्हित किए गए हैं. इनमें 76 स्थान पैदल गश्ती, 114 स्थान अड्डेबाजी विरोधी अभियान और 69 स्थान…

Read More

रांची: झारखंड के वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने अपने सुरक्षा गार्डों को वापस कर दिया है. साथ ही सुरक्षा गार्डों के साथ चलने वाले कारकेड की तीन बोलेरो गाड़ियां भी लौटा दी हैं. बताया जा रहा है कि पूरा मामला 29 जून को पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा को लिखे गए एक पत्र से जुड़ा है. वित्त मंत्री ने सुरक्षा गार्डों के आवागमन के लिए एक अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया था. आरोप है कि तीन दिन बीत जाने के बाद भी डीजीपी कार्यालय की ओर से…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर में हिमांशु सिंह की हत्या के विरोध में शुक्रवार को आयोजित जमशेदपुर बंद को कदमा क्षेत्र में व्यापक समर्थन मिला. भाजपा कदमा मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से बंद का समर्थन करने की अपील की. भाजपा नेताओं ने दावा किया कि कदमा क्षेत्र में व्यापारियों, शिक्षण संस्थानों, सामाजिक संगठनों और आम नागरिकों ने बंद को सहयोग दिया. पार्टी का कहना है कि लंबे समय बाद कदमा क्षेत्र में बंद का व्यापक असर देखने को मिला. भाजपा नेता उपेंद्र गिरी ने कहा कि यह बंद केवल हिमांशु सिंह…

Read More

जामताड़ा: जेबीसी जिला मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय, जामताड़ा में शुक्रवार को अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) का सफल एवं सार्थक आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षक-शिक्षिकाओं, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी रही. बैठक का उद्देश्य विद्यार्थियों के शैक्षणिक, नैतिक एवं सर्वांगीण विकास के लिए विद्यालय और अभिभावकों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना था. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विद्यालय के प्राचार्य एबीमाइल टुडू ने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति पर विशेष जोर दिया. उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि बच्चों की पढ़ाई, अनुशासन अथवा व्यवहार से जुड़ी किसी भी समस्या पर वे सीधे विद्यालय पहुंचकर शिक्षकों से संवाद करें. उन्होंने…

Read More

जमशेदपुर: बिष्टुपुर स्थित डीडी बार के बाहर हुए हिमांशु सिंह हत्याकांड और शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी के परसुडीह मंडल ने शुक्रवार को परसुडीह बंद कराया. मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और बंद के माध्यम से राज्य सरकार के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. भाजपा नेताओं ने दावा किया कि बंद को क्षेत्र के व्यापारियों, स्थानीय नागरिकों और विभिन्न सामाजिक संगठनों का व्यापक समर्थन मिला. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने बढ़ते अपराध और बिगड़ती कानून-व्यवस्था को लेकर सरकार का ध्यान आकर्षित करते हुए दोषियों की…

Read More

जामताड़ा: साइबर अपराध के लिए कुख्यात जामताड़ा में पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर ठगी गिरोह का पर्दाफाश किया है. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने तीन साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से 7 मोबाइल फोन और 6 सिम कार्ड बरामद किए गए हैं. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने करमाटांड़ थाना क्षेत्र के सियाटांड़ और लकरटांगा गांव में छापेमारी की. इस दौरान सियाटांड़ से राज कुमार मंडल तथा लकरटांगा…

Read More

जमशेदपुर: चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को एनडीए द्वारा आहूत जमशेदपुर बंद के बीच इस मामले में गंभीर रूप से घायल प्रत्यूष आनंद के पिता चंदन सिंह का एक भावुक फेसबुक पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. अपने पोस्ट में उन्होंने वर्षों तक जिस राजनीतिक संगठन को परिवार माना, उसी की खामोशी पर गहरी पीड़ा व्यक्त की है. चंदन सिंह ने लिखा कि घटना में उनका बेटा प्रत्यूष आनंद गंभीर रूप से घायल हुआ था. आरोप है कि पीसीआर वैन के भीतर और बाहर भी उस पर हमला किया गया. फिलहाल प्रत्यूष…

Read More

जमशेदपुर: शहर में बिगड़ती कानून- व्यवस्था और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा बर्मामाइंस मंडल ने गुरुवार शाम मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में बर्मामाइंस बाजार में मशाल जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपराध पर नियंत्रण की मांग उठाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया. भाजपा नेताओं ने कहा कि हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं से शहर के लोगों में असुरक्षा का माहौल है. उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की. इस दौरान व्यापारियों, दुकानदारों, ऑटो चालकों और आम नागरिकों से 3…

Read More

आदित्यपुर: हिमांशु सिंह की हत्या पर आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की है. संघ ने 3 जुलाई (शुक्रवार) को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद के मद्देनजर बंद समर्थकों से अपील की है कि किसी भी अधिवक्ता, न्यायिक कर्मी या कोर्ट से जुड़े लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न करें. अधिवक्ता संघ ने कहा कि यदि अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी समय पर अदालत नहीं पहुंच पाए तो न्यायिक कार्य प्रभावित होंगे, जिसका सीधा असर न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले वादकारियों पर पड़ेगा. इसलिए आंदोलन के दौरान न्यायिक व्यवस्था की गरिमा और आवश्यक…

Read More