
आदित्यपुर: हिमांशु सिंह की हत्या पर आदित्यपुर अधिवक्ता संघ ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए घटना की कड़ी निंदा की है. संघ ने 3 जुलाई (शुक्रवार) को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद के मद्देनजर बंद समर्थकों से अपील की है कि किसी भी अधिवक्ता, न्यायिक कर्मी या कोर्ट से जुड़े लोगों के आवागमन में बाधा उत्पन्न न करें.


विज्ञापन
अधिवक्ता संघ ने कहा कि यदि अधिवक्ता और न्यायालय कर्मी समय पर अदालत नहीं पहुंच पाए तो न्यायिक कार्य प्रभावित होंगे, जिसका सीधा असर न्याय की उम्मीद लेकर आने वाले वादकारियों पर पड़ेगा. इसलिए आंदोलन के दौरान न्यायिक व्यवस्था की गरिमा और आवश्यक सेवाओं का विशेष ध्यान रखा जाए. यह अपील आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक ओम प्रकाश और अध्यक्ष डी.एन. ओझा की ओर से जारी की गई है.
Edited By Sarita





विज्ञापन
