
जमशेदपुर: शहर में बिगड़ती कानून- व्यवस्था और बढ़ते अपराध के विरोध में भाजपा बर्मामाइंस मंडल ने गुरुवार शाम मंडल अध्यक्ष रितेश झा के नेतृत्व में बर्मामाइंस बाजार में मशाल जुलूस निकाला. जुलूस के दौरान भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने अपराध पर नियंत्रण की मांग उठाते हुए राज्य सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया.


विज्ञापन
भाजपा नेताओं ने कहा कि हत्या, लूट और अन्य आपराधिक घटनाओं से शहर के लोगों में असुरक्षा का माहौल है. उन्होंने अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई और कानून-व्यवस्था में तत्काल सुधार की मांग की.
इस दौरान व्यापारियों, दुकानदारों, ऑटो चालकों और आम नागरिकों से 3 जुलाई को प्रस्तावित जमशेदपुर बंद को सफल बनाने की अपील की गई. भाजपा ने कहा कि यदि अपराध पर प्रभावी अंकुश नहीं लगाया गया तो लोकतांत्रिक तरीके से आंदोलन आगे भी जारी रहेगा.
Edited By Sarita





विज्ञापन
