Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

खरसावां: खुंटी लोकसभा क्षेत्र के सांसद कालीचरण मुंडा ने शुक्रवार को पश्चिम सिंहभूम जिले के खुंटपानी प्रखंड की विभिन्न पंचायतों का दौरा कर ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं. इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पेयजल, शिक्षा, स्वास्थ्य, सिंचाई समेत कई बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी समस्याओं से सांसद को अवगत कराया. दौरे के दौरान सांसद ने क्षेत्र में विकास कार्यों की धीमी गति और जिला प्रशासन के रवैये पर नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समय पर समाधान करना प्रशासन की जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी.…

Read More

सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड मुख्यालय परिसर से शुक्रवार को किसानों को आधुनिक और वैज्ञानिक खेती की जानकारी देने के उद्देश्य से कृषि रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया. कार्यक्रम में विधायक प्रतिनिधि अर्जुन उर्फ नायडू गोप, धर्मेंद्र सिंह मुंडा, प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी, बीडीओ साधुचरण देवगम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिबनूस हेंब्रम सहित अन्य जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे. इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सरकार किसानों की आय बढ़ाने के लिए विभिन्न कृषि योजनाएं चला रही है. इन योजनाओं और नई कृषि तकनीकों की जानकारी गांव- गांव तक पहुंचाने के उद्देश्य से कृषि रथ का…

Read More

सरायकेला: हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद जिले की कानून- व्यवस्था को लेकर कांग्रेस नेताओं ने शुक्रवार को नवनियुक्त पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी से मुलाकात की. कांग्रेस नेता सुरेशधारी और समरेंद्र तिवारी ने एसपी से आदित्यपुर क्षेत्र में विशेष चौकसी बढ़ाने, संगठित आपराधिक गिरोहों पर सख्त कार्रवाई करने तथा अवैध कारोबार और ब्राउन शुगर तस्करी पर प्रभावी अंकुश लगाने की मांग की. नेताओं ने जिले में नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने और अपराध नियंत्रण के लिए ठोस रणनीति अपनाने का भी आग्रह किया. उन्होंने कहा कि आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम करने के लिए पुलिस की सक्रियता और सख्त…

Read More

चाईबासा: झारखंड सरकार के परिवहन विभाग द्वारा संचालित “परिवहन कार्यालय आपके द्वार” महाअभियान के तहत शुक्रवार को सोनुआ प्रखंड के बालजोड़ी पंचायत में विशेष ड्राइविंग लाइसेंस शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को प्रखंड और पंचायत स्तर पर ही परिवहन विभाग की सुविधाएं उपलब्ध कराना था. शिविर में लर्निंग लाइसेंस के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों के दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और निर्धारित प्रक्रिया के तहत कंप्यूटर आधारित लर्निंग टेस्ट आयोजित किया गया. परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को मौके पर ही लर्निंग लाइसेंस जारी किया गया, जिससे लोगों को जिला मुख्यालय का…

Read More

जामताड़ा: आसनसोल रेल मंडल द्वारा रेल पटरियों के रखरखाव और सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से 6 जुलाई 2026 (सोमवार) को शंकरपुर- मथुरापुर रेलखंड में पॉइंट्स एवं क्रॉसिंग नवीकरण प्रणाली (PQRS) के तहत विशेष ट्रैक अनुरक्षण कार्य किया जाएगा. इस कार्य के लिए दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:30 बजे तक करीब साढ़े तीन घंटे का ट्रैफिक और पावर ब्लॉक लिया जाएगा. रेलवे प्रशासन ने बताया कि इस तकनीकी कार्य के कारण कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. 6 जुलाई को चलने वाली जसीडीह- अंडाल मेमू (ट्रेन संख्या 63546) तथा वर्धमान- झाझा मेमू (ट्रेन संख्या 63509/63510) पूरी…

Read More

चाईबासा: फाइलेरिया उन्मूलन अभियान के तहत सोनुआ प्रखंड के लोंजो गांव में शुक्रवार को नाइट ब्लड सर्वे (Night Blood Survey) और जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम ग्रामीण मुंडा समर सिंह दिग्गी और मनकी मदन मोहन सुंडी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ. इस दौरान पिरामल फाउंडेशन की टीम और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनुआ के वीबीडी प्रभारी की मौजूदगी में ग्रामीणों को फाइलेरिया से बचाव और समय पर जांच के महत्व की जानकारी दी गई. स्वास्थ्य टीम ने बताया कि फाइलेरिया के परजीवी रात के समय अधिक सक्रिय होते हैं. इसलिए बीमारी की सटीक पहचान के लिए रात में…

Read More

चांडिल: ईचागढ़ विधायक सविता महतो के प्रयास से कपाली नगर परिषद क्षेत्र की पांच महत्वपूर्ण सड़क निर्माण योजनाओं को प्रशासनिक स्वीकृति मिल गई है. इन योजनाओं का टेंडर भी जारी कर दिया गया है. निर्माण कार्य शुरू होने के बाद क्षेत्र के हजारों लोगों को बेहतर आवागमन की सुविधा मिलेगी. स्वीकृत योजनाओं में वार्ड-14 में शकील के घर से हरि मंदिर होते हुए रियाज सर के घर तक 1800 फीट पीसीसी सड़क, वार्ड-1 में कुमार के घर से डेमडुबी मस्जिद तक 2200 फीट पीसीसी सड़क, वार्ड-16 के डांगोडीह में सब्जी मार्केट से बड़े नाले तक लगभग एक किलोमीटर ब्लैकटॉप…

Read More

पाकुड़: सदर प्रखंड के सिंधीपाड़ा में बंद घरों में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने कुछ ही दिनों में खुलासा कर दिया है. पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर गठित विशेष जांच दल (एसआईटी.) ने पश्चिम बंगाल के मालदा जिले के कलियाचक क्षेत्र से अंतर्राज्यीय चोर गिरोह के चार शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर गला हुआ सोना-चांदी, डेल लैपटॉप, कांसा के बर्तन, चोरी की नकदी, एक यामाहा आर-15 बाइक तथा चोरी की वारदात में इस्तेमाल किए गए औजार बरामद किए हैं. पुलिस के अनुसार गिरफ्तार सभी अपराधियों के…

Read More

खरसावां: खुंटपानी प्रखंड के पुरूनिया उच्च विद्यालय में राज्य सरकार की “उन्नति का पहिया” योजना के तहत शुक्रवार को कक्षा 8 के 436 छात्र-छात्राओं के बीच साइकिल का वितरण किया गया. कार्यक्रम में खरसावां विधायक दशरथ गागराई, विधायक प्रतिनिधि दुर्गाचरण पाड़िया, जिला परिषद सदस्य जमुना तियु, प्रखंड प्रमुख सिद्धांत होनहागा और बीडीओ धनंजय पाठक ने संयुक्त रूप से विद्यार्थियों को साइकिल सौंपी. इस अवसर पर विधायक दशरथ गागराई ने कहा कि सरकार का उद्देश्य दूर-दराज के विद्यार्थियों को विद्यालय आने-जाने में सुविधा उपलब्ध कराना है, ताकि दूरी के कारण किसी की पढ़ाई प्रभावित न हो. उन्होंने विद्यार्थियों से मन…

Read More

सरायकेला: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण- 2026 अभियान के तहत जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने शुक्रवार को विधानसभा क्षेत्र-51 के बूथ संख्या 351 और 352 का निरीक्षण किया. उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि प्रत्येक पात्र मतदाता तक गणना प्रपत्र हर हाल में पहुंचे और बिना वैधानिक कारण किसी भी योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची से नहीं हटाया जाए. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने गणना प्रपत्रों के वितरण, संग्रहण, दस्तावेजों के सत्यापन और डिजिटल एंट्री की प्रगति की समीक्षा की. उन्होंने कहा कि अभियान का उद्देश्य मतदाता सूची को पूरी तरह अद्यतन, त्रुटिरहित…

Read More