Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: चांडिल थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि एनएच-33 स्थित पंजाबी होटल के पास वाहन जांच के दौरान दोनों संदिग्धों को चोरी की बाइक के साथ पकड़ा गया. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान पूर्वी सिंहभूम जिले के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड निवासी समीर अंसारी (22 वर्ष) तथा सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र स्थित गौसनगर निवासी मो. आसिफ (32 वर्ष) के रूप में हुई है. जांच में बरामद मोटरसाइकिल आजादनगर थाना क्षेत्र से चोरी की पाई…

Read More

सरायकेला: जिले में बार और रेस्टोरेंटों में नियमों के पालन को लेकर जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है. उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर शनिवार को आदित्यपुर और गम्हरिया क्षेत्र के विभिन्न बार एवं रेस्टोरेंटों में उत्पाद विभाग ने सघन निरीक्षण अभियान चलाया. अभियान के दौरान प्रतिष्ठानों के लाइसेंस, सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरों, अभिलेखों और अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं की गहन जांच की गई. उत्पाद अधीक्षक क्षितिज विजय मिंज के नेतृत्व में निरीक्षण टीम ने सभी संचालकों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 21 वर्ष से कम आयु के किसी भी व्यक्ति को बार में प्रवेश…

Read More

जामताड़ा: होल्डिंग टैक्स में गड़बड़ी कर वर्षों से कम कर जमा करने वाले भवन मालिकों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों पर अब नगर पंचायत ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है. री-असेसमेंट अभियान के तहत अब तक 75 संपत्तियों की जांच में 50 से अधिक मकानों और दुकानों में गंभीर अनियमितताएं मिली हैं. प्रारंभिक जांच में नगर पंचायत को 74,413 रुपये के राजस्व नुकसान का अनुमान है. जांच में सामने आया कि कई लोगों ने भवन का वास्तविक क्षेत्रफल, अतिरिक्त मंजिल और व्यावसायिक उपयोग छिपाकर कम होल्डिंग टैक्स जमा किया. नगर विकास विभाग के निर्देश पर रिकॉर्ड का भौतिक सत्यापन शुरू…

Read More

सरायकेला: आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. डैम में नहाने गए दो किशोर गहरे पानी में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही इलाके में अफरा- तफरी मच गई. स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से रेस्क्यू अभियान शुरू किया. काफी देर तक चले खोज अभियान के दौरान एक किशोर का शव बरामद कर लिया गया. उसकी पहचान आदित्यपुर एस-टाइप निवासी लव कुमार के रूप में हुई है. वहीं दूसरे लापता किशोर की पहचान उत्सव…

Read More

सरायकेला: जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा आम लोगों में सुरक्षा का विश्वास कायम रखने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर शनिवार को सरायकेला थाना पुलिस ने व्यापक पैदल गश्ती अभियान चलाया. थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शहर के प्रमुख बाजारों, चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों का निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने के साथ-साथ व्यापारियों और आम लोगों से संवाद स्थापित कर उनकी समस्याओं और सुरक्षा संबंधी सुझावों की भी जानकारी ली. पैदल गश्ती के दौरान…

Read More

सरायकेला: जमशेदपुर के डीडी बार में हुए करणी सेना के युवा जिलाध्यक्ष हिमांशु सिंह हत्याकांड को लेकर शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू आदित्यपुर पहुंचे और शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी. इस दौरान उनके साथ पूर्व मंत्री भानु प्रताप शाही, पूर्व मंत्री अमर कुमार बावरी सहित जमशेदपुर और सरायकेला- खरसावां जिले के कई भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे. परिजनों से मुलाकात के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने कहा कि हिमांशु सिंह की हत्या केवल एक व्यक्ति की हत्या नहीं, बल्कि राज्य की बिगड़ती कानून- व्यवस्था का गंभीर…

Read More

सरायकेला: जिले के आरआईटी थाना क्षेत्र स्थित आसंगी चेक डैम में शनिवार को बड़ा हादसा हो गया. नहाने के दौरान दो बच्चे डैम में डूब गए. घटना की सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से दोनों बच्चों की तलाश के लिए रेस्क्यू अभियान शुरू कर दिया. घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जुट गई. पुलिस और स्थानीय प्रशासन राहत एवं बचाव कार्य में जुटे हैं. समाचार लिखे जाने तक दोनों बच्चों का पता नहीं चल सका था. रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है. पुलिस ने बताया कि मामले…

Read More

धनबाद: निरसा विधायक अरूप चटर्जी ने गैंगस्टर प्रिंस खान पर फोन, व्हाट्सएप कॉल, ऑडियो और मैसेज के जरिए धमकी देने का आरोप लगाया है. इस संबंध में उन्होंने धनबाद के एसएसपी को लिखित शिकायत सौंपकर सुरक्षा उपलब्ध कराने और मामले में कड़ी कार्रवाई की मांग की है. विधायक का आरोप है कि उन्हें पैसे की मांग करते हुए 24 घंटे के भीतर रकम नहीं देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई है. उन्होंने बताया कि पहले लगातार फोन किए गए, लेकिन कॉल रिसीव नहीं करने पर व्हाट्सएप के माध्यम से ऑडियो और संदेश भेजे गए, जिनमें कथित…

Read More

खूंटी: जिले में अंधविश्वास और डायन- बिसाही की कुप्रथा ने एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार कर दिया. सायको थाना क्षेत्र के किताहातु गांव में 75 वर्षीय एतवारी देवी की पीट- पीटकर हत्या कर दी गई. घटना के महज 24 घंटे के भीतर खूंटी पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस के अनुसार, दो जुलाई को अज्ञात अपराधियों ने बांस के डंडों और पत्थर से हमला कर बुजुर्ग महिला की हत्या कर दी थी. मृतका के पुत्र की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज किया गया. इसके बाद एसपी ऋषभ गर्ग के…

Read More

खरसावां: प्लस टू राजकीय उच्च विद्यालय में शुक्रवार को शिक्षक- अभिभावक बैठक (पीटीएम.) का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत बाल संसद के सदस्यों ने अभिभावकों का तिलक, चंदन और पुष्प देकर स्वागत करते हुए की. प्रभारी प्राचार्य मंजू कुमारी हेंब्रम ने बैठक के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए अभिभावकों से बच्चों की पढ़ाई में सहयोग करने और नियमित रूप से विद्यालय से जुड़े रहने की अपील की. बैठक में विद्यार्थियों को मिलने वाली सरकारी सुविधाओं, यूनिफॉर्म, ई-कल्याण छात्रवृत्ति, अपार आईडी, विद्यालय एवं व्यक्तिगत स्वच्छता, स्कूल स्कोर कार्ड और शैक्षणिक प्रगति की जानकारी दी गई. साथ ही विद्यालय परिसर…

Read More