- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
- Jamshedpur JMM Protest जमशेदपुर: SIR के विरोध में सड़क पर उतरा झामुमो, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जमशेदपुर: हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद कानून- व्यवस्था को लेकर उठ रहे सवालों के बीच पूर्वी सिंहभूम एसएसपी ने बड़ा प्रशासनिक कदम उठाया है. अपराध नियंत्रण को और प्रभावी बनाने के लिए पुलिस अधीक्षक कार्यालय ने ट्रैफिक शाखा में बड़े पैमाने पर फेरबदल करते हुए 42 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला कर दिया है. साथ ही शहर के सभी ट्रैफिक थानों से पांच- पांच जवानों को विभिन्न थानों में प्रतिनियुक्त किया गया है, ताकि गश्त, अपराधियों की धरपकड़ और त्वरित कार्रवाई को और मजबूत बनाया जा सके. पुलिस मुख्यालय से जारी आदेश के अनुसार ट्रैफिक थाना साकची, बिष्टुपुर, जुगसलाई, गोलमुरी…
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर जिलेभर में अपराध नियंत्रण और विधि- व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के उद्देश्य से विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को राजनगर थाना प्रभारी विपुल ओझा के नेतृत्व में थाना क्षेत्र के विभिन्न प्रमुख चौक- चौराहों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर सघन जांच अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की. वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य आवश्यक कागजात की जांच की गई. साथ ही संदिग्ध…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून- व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से कपाली ओपी पुलिस ने विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर कपाली ओपी प्रभारी के नेतृत्व में यह अभियान क्षेत्र के प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर संचालित किया गया. अभियान के दौरान पुलिस ने मुख्य सड़कों पर बैरिकेडिंग कर कार, मोटरसाइकिल, स्कूटी सहित विभिन्न वाहनों को रोककर सघन जांच की. वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन प्रमाणपत्र, प्रदूषण प्रमाणपत्र समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से…
सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड अंतर्गत रूगुडीह पंचायत के सियाडीह गांव में ग्राम मुंडा स्व. मनमोहन सिंह मुंडा की धर्मपत्नी स्व. शांति मुंडा के श्राद्ध कर्म एवं संस्कार भोज का आयोजन श्रद्धा एवं गरिमापूर्ण वातावरण में किया गया. इस अवसर पर झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा अपनी पत्नी मीरा मुंडा के साथ कार्यक्रम में शामिल हुए. अर्जुन मुंडा और मीरा मुंडा ने स्व. शांति मुंडा के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की. पूर्व मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए…
जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही आपराधिक घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करने के उद्देश्य से जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) डॉ. एहतेशाम वकारिब ने पुलिस व्यवस्था में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है. एसएसपी के निर्देश पर ट्रैफिक पुलिस में तैनात बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों को विभिन्न थाना क्षेत्रों में पदस्थापित किया गया है, ताकि अपराध की घटनाओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके. जानकारी के अनुसार, शहर के प्रत्येक थाना क्षेत्र में ट्रैफिक शाखा से पांच- पांच जवानों की प्रतिनियुक्ति की गई है. इसके अलावा करीब 42 पुलिस अधिकारियों को भी अलग- अलग थानों में पदस्थापित…
सरायकेला: लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के सरायकेला- खरसावां जिला अध्यक्ष अनिल पासवान के नेतृत्व में पद्म भूषण स्वर्गीय रामविलास पासवान की 80वीं जयंती रविवार को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाई गई. इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके सामाजिक, राजनीतिक और जनसेवा से जुड़े योगदान को याद किया. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान ने अपने लंबे सार्वजनिक जीवन में समाज के वंचित, गरीब और कमजोर वर्गों की आवाज को राष्ट्रीय स्तर पर मजबूती से उठाया. उनका जीवन…
सरायकेला: जिले में अपराध नियंत्रण और आम लोगों के बीच सुरक्षा की भावना को मजबूत करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर लगातार विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इसी क्रम में रविवार को आरआईटी थाना क्षेत्र में थाना प्रभारी रविकांत पाराशर के नेतृत्व में पुलिस बल ने व्यापक पैदल गश्ती अभियान चलाया. पैदल गश्ती के दौरान पुलिस टीम आरआईटी थाना क्षेत्र के विभिन्न चौक- चौराहों, मुख्य बाजारों, भीड़भाड़ वाले इलाकों और संवेदनशील स्थानों से होकर गुजरी. इस दौरान पुलिस ने संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखी, स्थानीय लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं की जानकारी…
जमशेदपुर: क्या वाकई हिमांशु सिंह हत्याकांड मामले का सौदा हो गया ? सौदा करने का आरोप राजपूत समाज के बड़े नेता शम्भु नाथ सिंह, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू और जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय पर लग रहा है. ऐसा आरोप हम नहीं बल्कि जमशेदपुर के समाजसेवी चंदन यादव अपने सोशल मिडिया के जरिये लगा रहे हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि हिमांशु सिंह हत्याकांड में बीजेपी नेता नीरज सिंह को भी आरोपी बनाया गया है. बीजेपी के नेतागण एकतरफ शहर को बंद कराकर और हिमांशु के घर जाकर घड़ियाली आंसू…
चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के चांडिल प्रखंड में जिला परिषद मद से स्वीकृत तीन विकास योजनाओं का रविवार को ईचागढ़ विधायक सविता महतो एवं जिला परिषद सदस्य पिंकी लायेक ने संयुक्त रूप से शिलापट्ट का अनावरण कर शिलान्यास किया. इन योजनाओं पर कुल 20.51 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे. इनमें दो डीप बोरिंग सह पाइपलाइन और एक सामुदायिक शौचालय निर्माण कार्य शामिल है. इस अवसर पर विधायक सविता महतो ने कहा कि क्षेत्र के लोगों को पेयजल और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है. उन्होंने कहा कि सरकार गांव- गांव तक विकास की योजनाएं पहुंचाने के…
खूंटी: विश्व हिंदू परिषद- बजरंग दल जिला इकाई की ओर से सेवा सप्ताह के तहत रविवार को बड़ाईक टोली में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 120 से अधिक लोगों की स्वास्थ्य जांच की गई तथा जरूरतमंद मरीजों के बीच नि:शुल्क दवाइयों का वितरण किया गया. ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे जनसेवा की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया. शिविर का नेतृत्व बजरंग दल के जिला सह संयोजक कर्मवीर महतो ने किया. उनके नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने पंजीकरण, मरीजों की व्यवस्था और चिकित्सा टीम के समन्वय की जिम्मेदारी निभाई, जिससे पूरा आयोजन सुव्यवस्थित…