Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: भाजपा नेत्री एवं जामा की पूर्व विधायक सीता सोरेन रविवार को आदित्यपुर पहुंचीं, जहां उन्होंने डीडी बार हत्याकांड में मृत हिमांशु सिंह के परिजनों से मुलाकात कर गहरी संवेदना व्यक्त की. इस दौरान उन्होंने शोकाकुल परिवार को ढांढस बंधाते हुए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिया. परिजनों से मुलाकात के बाद सीता सोरेन ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि झारखंड में कानून-व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है और राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हुई है. उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध लगातार बढ़ रहे हैं और आम लोगों में भय का माहौल…

Read More

सरायकेला: जिले में कानून- व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने तथा अपराधियों पर प्रभावी अंकुश लगाने के उद्देश्य से रविवार को सरायकेला पुलिस ने विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर थाना प्रभारी विनय कुमार के नेतृत्व में शहर के प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य मार्गों और संवेदनशील स्थानों पर वाहनों की सघन जांच की गई. अभियान के दौरान पुलिस ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों को रोककर ड्राइविंग लाइसेंस, वाहन का पंजीकरण प्रमाणपत्र (आरसी), प्रदूषण प्रमाणपत्र (पीयूसी) समेत अन्य आवश्यक दस्तावेजों की जांच की. साथ ही वाहनों की डिक्की, बैग और अन्य सामान की तलाशी…

Read More

सरायकेला: मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण अभियान को लेकर सरायकेला- खरसावां जिले में प्रशासनिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. इसी क्रम में उप निर्वाचन पदाधिकारी पारुल सिंह ने रविवार को विधानसभा क्षेत्र-51 के मतदान केंद्र संख्या 123, 124, 125 एवं 133 में घर- घर निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने बीएलओ द्वारा घर- घर जाकर किए जा रहे गणना प्रपत्र (Enumeration Form) वितरण और अन्य निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लिया. निरीक्षण के दौरान उप निर्वाचन पदाधिकारी ने चिन्हित मतदाता एवं वार्ड पार्षद नीतू शर्मा के आवास पहुंचकर गणना प्रपत्र वितरण की स्थिति का सत्यापन भी किया. उन्होंने…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के कपाली ओपी क्षेत्र में अपराध नियंत्रण और विधि- व्यवस्था को मजबूत बनाने के उद्देश्य से रविवार को विशेष एंटी क्राइम चेकिंग अभियान चलाया गया. वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर कपाली ओपी प्रभारी अविनाश कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने प्रमुख चौक-चौराहों, मुख्य सड़कों और संवेदनशील स्थानों पर बैरिकेडिंग कर वाहनों की सघन जांच की. अभियान के दौरान कार, मोटरसाइकिल, स्कूटी, ऑटो समेत अन्य वाहनों को रोककर उनके दस्तावेजों की जांच की गई. पुलिस ने वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, रजिस्ट्रेशन सर्टिफिकेट, प्रदूषण प्रमाणपत्र सहित अन्य आवश्यक कागजात की जांच की. साथ ही…

Read More

सरायकेला: जिले की सांस्कृतिक पहचान माने जाने वाले राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र ने तीन वर्षों की खामोश तपस्या के बाद एक बार फिर नई ऊर्जा के साथ अपनी पहचान बना ली है. यह केवल एक संस्थान के दोबारा शुरू होने की कहानी नहीं, बल्कि उन कलाकारों के समर्पण का उदाहरण है जिन्होंने बिना वेतन, बिना आर्थिक सहायता और तमाम अभावों के बावजूद छऊ की परंपरा को जीवित रखा. स्थायी कलाकारों और कर्मचारियों के सेवानिवृत्त होने के बाद राजकीय छऊ नृत्य कला केंद्र पूरी तरह बंद हो गया था. वर्षों तक यहां प्रशिक्षण और सांस्कृतिक गतिविधियां ठप रहीं. लेकिन…

Read More

सरायकेला: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के 30वें स्थापना दिवस के अवसर पर आदित्यपुर के होटल राज प्रभा सभागार में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का नेतृत्व युवा राजद जिला अध्यक्ष उदित यादव ने किया, जबकि मुख्य अतिथि प्रदेश महासचिव सह पूर्वी सिंहभूम प्रभारी एवं आदित्यपुर नगर निगम के पूर्व उपाध्यक्ष पुरेंद्र नारायण सिंह मौजूद रहे. इस अवसर पर 30 पाउंड का केक काटकर पार्टी का स्थापना दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया. केक कटने के साथ ही कार्यकर्ताओं ने “राष्ट्रीय जनता दल जिंदाबाद”, “लालू प्रसाद यादव जिंदाबाद”, “तेजस्वी यादव जिंदाबाद” और “संजय प्रसाद यादव जिंदाबाद” के जोरदार नारे लगाए.…

Read More

जमशेदपुर: स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक नई पहल के तहत साकची स्थित नेक्स्ट स्टेप फिजियोथेरेपी एंड रीहैबिलिटेशन सेंटर में झारखंड का पहला अत्याधुनिक रोबोटिक फिजियोथेरेपी एवं रीहैबिलिटेशन सेवाओं की शुरुआत की गई है. सेंटर में आधुनिक रोबोटिक तकनीकों और उन्नत चिकित्सा उपकरणों की मदद से मरीजों को वैज्ञानिक, सुरक्षित और प्रभावी उपचार उपलब्ध कराया जा रहा है. सेंटर के प्रबंधक एवं वरिष्ठ फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. सुजीत जी. घोषाल ने बताया कि यहां ऑर्थोपेडिक, न्यूरोलॉजिकल, स्पोर्ट्स इंजरी, पोस्ट-ऑपरेटिव रिकवरी, लकवा, कमर दर्द, गर्दन दर्द, घुटनों के दर्द तथा मांसपेशियों और नसों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं के इलाज एवं पुनर्वास की सुविधा…

Read More

सरायकेला-खरसावां: जिले में अवैध बालू उत्खनन और परिवहन के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है. इसी कड़ी में तिरुलडीह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध बालू से लदे दो ट्रैक्टर जब्त किए हैं. इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में अवैध बालू कारोबारियों में हड़कंप मच गया है. तिरुलडीह थाना प्रभारी कौशल कुमार ने बताया कि 4 जुलाई की रात अवैध बालू उत्खनन और परिवहन की गुप्त सूचना मिलने के बाद विशेष छापामारी अभियान चलाया गया. अभियान के दौरान सपादा गांव के समीप दो संदिग्ध ट्रैक्टरों को रोककर जांच की गई. जांच में दोनों ट्रैक्टरों पर करीब…

Read More

सरायकेला: जिले में चलती ट्रेन में लापरवाही से सफर करना एक युवक के लिए जानलेवा साबित होते- होते बच गया. रविवार की अहले सुबह मुंडाटांड गांव के समीप रेलवे ट्रैक पर एक युवक गंभीर रूप से घायल अवस्था में मिला. घायल की पहचान छत्तीसगढ़ के बलरामपुर निवासी भीम शंकर नागेसिया के रूप में हुई है, जिसका इलाज सरायकेला सदर अस्पताल में चल रहा है. जानकारी के अनुसार भीम शंकर नागेसिया टाटानगर में मजदूरी करता है और काम खत्म होने के बाद ट्रेन से अपने घर लौट रहा था. सफर के दौरान वह ट्रेन के दरवाजे पर बैठा हुआ था.…

Read More

जमशेदपुर: आज़ादनगर थाना क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और असामाजिक गतिविधियों पर रोक लगाने के उद्देश्य से पुलिस ने अड्डाबाजी के खिलाफ विशेष अभियान चलाया. थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शनिवार आधी रात को चेपापुल, पारडीह, ओल्ड पुरुलिया रोड, मुर्दा मैदान समेत विभिन्न संवेदनशील स्थानों पर छापेमारी कर संदिग्ध गतिविधियों की जांच की. थाना प्रभारी चंदन कुमार ने बताया कि लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कुछ स्थानों पर युवक समूह बनाकर अड्डाबाजी कर रहे हैं, जिससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है और क्षेत्र में असामाजिक गतिविधियों की आशंका बनी रहती…

Read More