
जामताड़ा: प्रखंड सभागार में मंगलवार को आयोजित पंचायत समिति की बैठक में विकास योजनाओं और जनसमस्याओं की समीक्षा की गई. बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख लुखीमुनी सोरेन ने की, जबकि प्रखंड विकास पदाधिकारी अबीश्वर मुर्मू मुख्य रूप से उपस्थित रहे.


बैठक के दौरान कई विभागों के अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिस पर पंचायत समिति सदस्यों ने नाराजगी जताई. इसके बाद आपूर्ति, आईसीडीएस, सांख्यिकी, पथ निर्माण, लघु सिंचाई और शिक्षा विभाग के अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने का निर्देश दिया गया.
बैठक में पियालसोला पंचायत के तालाब के ऊपर से गुजर रही 33 केवी विद्युत लाइन को हटाने का मुद्दा भी प्रमुखता से उठा. सदस्यों ने इसे गंभीर सुरक्षा का मामला बताते हुए कहा कि हाई वोल्टेज लाइन कभी भी बड़े हादसे का कारण बन सकती है. उन्होंने संबंधित विभाग से प्राथमिकता के आधार पर कार्रवाई की मांग की.
इस दौरान विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) अभियान, विकास योजनाओं की प्रगति और विभागों के बीच बेहतर समन्वय पर भी चर्चा हुई. बीडीओ अबीश्वर मुर्मू ने अधिकारियों को योजनाओं का समयबद्ध निष्पादन और जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





