
सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी के निर्देश पर चांडिल थाना पुलिस ने मंगलवार को बाजार क्षेत्र में पैदल गश्ती अभियान चलाया. थाना प्रभारी संतन तिवारी के नेतृत्व में पुलिस पदाधिकारियों और जवानों ने बाजार के प्रमुख मार्गों पर भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और दुकानदारों व आम लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


गश्ती के दौरान सड़क किनारे अतिक्रमण कर व्यवसाय करने वाले दुकानदारों को सार्वजनिक मार्ग खाली रखने की हिदायत दी गई. वहीं राहगीरों और वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने, निर्धारित स्थान पर वाहन पार्क करने तथा बाजार क्षेत्र में व्यवस्था बनाए रखने की अपील की गई.

थाना प्रभारी संतन तिवारी ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य बाजार क्षेत्र में कानून- व्यवस्था बनाए रखना. सड़क अतिक्रमण पर रोक लगाना. यातायात को सुचारु बनाए रखना. तथा आम लोगों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है. उन्होंने कहा कि सड़क पर अतिक्रमण और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी.
उन्होंने कहा कि चांडिल थाना क्षेत्र में नियमित रूप से पैदल गश्ती. वाहन जांच और एंटी क्राइम अभियान चलाया जाएगा. ताकि अपराध पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके और आम नागरिक सुरक्षित माहौल में अपने कार्य कर सकें.
Edited By Sarita





