Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: करणी सेना के नेता हिमांशु सिंह हत्याकांड में पूर्वी सिंहभूम पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. पुलिस ने मामले में एक नाबालिग समेत चार और आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लखींद्र लोहार, जगदीश मंडल, विजय महानंद तथा एक नाबालिग के रूप में हुई है. पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किए गए चापड़, कुल्हाड़ी, भुजाली और चाकू बरामद किए हैं. मंगलवार को आयोजित प्रेसवार्ता में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने बताया कि इस हत्याकांड में अब तक कुल नौ आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है. इससे पहले पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर…

Read More

सरायकेला: जिले में अपराध नियंत्रण और विधि- व्यवस्था को और सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी मंगलवार को स्वयं बाइक पर सवार होकर आदित्यपुर थाना क्षेत्र के संवेदनशील इलाकों में पहुंचे. इस दौरान उन्होंने थाना प्रभारी अंजनी कुमार और टाइगर मोबाइल के जवानों के साथ मोटरसाइकिल गश्ती कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया तथा संभावित अपराध स्थलों का भौतिक सत्यापन किया. पुलिस अधीक्षक ने कहा कि बाइक पेट्रोलिंग का उद्देश्य अपराध संभावित क्षेत्रों में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी सुनिश्चित करना और असामाजिक तत्वों में कानून का भय पैदा करना है. उन्होंने स्पष्ट कहा कि जिले में…

Read More

सरायकेला: झारखंड की सांस्कृतिक विरासत को राष्ट्रीय स्तर पर एक और बड़ी पहचान मिलने जा रही है. सरायकेला की विश्वविख्यात पारंपरिक छऊ मुखौटा कला अब देश की राजधानी नई दिल्ली में अपनी छाप छोड़ेगी. 8 और 9 जुलाई को ताज पैलेस में आयोजित नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन- 2026 में सम्मानित छऊ मुखौटा शिल्प गुरु सुशांत कुमार महापात्र द्वारा निर्मित पारंपरिक छऊ मुखौटों का विशेष प्रदर्शन किया जाएगा. इस प्रतिष्ठित आयोजन में देश-विदेश से आने वाले निवेशकों, उद्योगपतियों, नीति-निर्माताओं और विशेषज्ञों के बीच सरायकेला की छऊ कला झारखंड की सांस्कृतिक पहचान का प्रतिनिधित्व करेगी. कार्यक्रम के दौरान राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधियों…

Read More

राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले में एनएच-220 एक बार फिर खून से लाल हो गया. सोमवार देर रात राजनगर- चाईबासा मुख्य मार्ग पर रोला- खैरबनी मोड़ के पास हाइवा और ट्रेलर की आमने- सामने की भीषण टक्कर ने दो चालकों की जान ले ली. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों वाहनों में देखते ही देखते आग लग गई और चालक आग के गोले में फंस गए. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक रात करीब 12:30 बजे हुए इस हादसे के बाद पूरे इलाके में चीख- पुकार मच गई. ट्रेलर चालक की मौके पर ही जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरे चालक को…

Read More

चांडिल: थाना अंतर्गत चांडिल- कांड्रा मुख्य मार्ग पर मंगलवार सुबह चैनपुर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. जहां कोयला लेकर जा रहा हाईवा (संख्या JH 05CU0759) पुल से नीचे कैनाल में गिर गया. हादसे में चालक घायल हो गया. स्थानीय ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए घायल चालक को हाईवा से बाहर निकाला और इलाज के लिए अस्पताल भेजा. घटना के बाद कुछ समय के लिए क्षेत्र में अफरा- तफरी का माहौल रहा. स्थानीय लोगों का कहना है कि जिस पुल पर यह दुर्घटना हुई, वहां दोनों ओर गार्डवाल (सुरक्षा रेलिंग) नहीं है. इसके अलावा पुल काफी…

Read More

जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी के कदमा मंडल की ओर से सोमवार को मंडल अध्यक्ष उपेंद्र गिरी के नेतृत्व में प्रख्यात शिक्षाविद्, भारतीय जनसंघ के संस्थापक एवं महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर कदमा स्थित सरस्वती शिशु बाल विद्या मंदिर में श्रद्धांजलि सभा एवं विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके राष्ट्रवादी विचारों, अखंड भारत के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण में उनके अतुलनीय योगदान को…

Read More

खरसावां: प्रखंड अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय खमारडीह में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन कर लिटिल चैंप्स अंडर-12 फुटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया. समारोह में प्रखंड स्तरीय विजेता एवं जिला स्तरीय उपविजेता बनी बालक और बालिका फुटबॉल टीम के खिलाड़ियों को मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) के सदस्यों ने अभिभावकों की उपस्थिति में खिलाड़ियों को सम्मानित करते हुए उनके प्रदर्शन की सराहना की. कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों की खेल प्रतिभा को प्रोत्साहित करना तथा अन्य विद्यार्थियों को खेल और शिक्षा दोनों…

Read More

सरायकेला: कुचाई प्रखंड स्थित भाजपा कार्यालय में सोमवार को भारतीय जनसंघ के संस्थापक, प्रख्यात शिक्षाविद् एवं महान राष्ट्रवादी नेता डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई. इस अवसर पर भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी तथा उनके विचारों और राष्ट्र निर्माण में दिए गए योगदान को याद किया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पांजलि अर्पित कर की गई. उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने देश की एकता, अखंडता और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर…

Read More

जामताड़ा: मिहिजाम के कुर्मीपाड़ा मोड़ स्थित पानी टंकी के समीप जिला परिषद द्वारा निर्मित 20 नई दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया अंतिम समय में रुक गई है. सोमवार को इन दुकानों का डाक (नीलामी) के माध्यम से आवंटन होना था, लेकिन उससे पहले ही माननीय झारखंड हाईकोर्ट, रांची से प्राप्त स्थगन आदेश के बाद पूरी प्रक्रिया फिलहाल रोक दी गई. इसके बाद जिला परिषद कार्यालय ने आधिकारिक सूचना जारी कर आवंटन कार्यक्रम स्थगित होने की पुष्टि की. जिला परिषद की ओर से जारी सूचना के अनुसार, 6 जुलाई 2026 को अपराह्न तीन बजे भवन के ऊपरी तल पर निर्मित…

Read More

आदित्यपुर: नगर निगम क्षेत्र के वार्ड संख्या-34 की विभिन्न जनसमस्याओं को लेकर सोमवार को भाजपा नेता एवं युवा समाजसेवी दीपक सिंह ने आदित्यपुर नगर निगम के महापौर संजय सरदार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने वार्डवासियों की ओर से बिजली, सड़क, नाली, जलनिकासी, पेयजल और साफ-सफाई जैसी बुनियादी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया तथा शीघ्र समाधान की मांग की. दीपक सिंह ने महापौर को बताया कि वार्ड-34 के कई इलाकों में जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश के दौरान जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो जाती है, जिससे लोगों को आवागमन में भारी कठिनाइयों का सामना करना…

Read More