- Rajnagar Rural Football राजनगर: चांवरबांधा फुटबॉल प्रतियोगिता में मुसाफिर एफसी बना चैंपियन, सीडीएफसी छोलागोड़ा को 1-0 से हराया
- Kapali Anti Crime Drive कपाली: अपराध नियंत्रण को लेकर कपाली पुलिस अलर्ट, चौक-चौराहों पर अड्डेबाजी और नशाखोरी पर कड़ी नजर
- Sini OP Police Success सरायकेला: सीनी ओपी प्रभारी गौरव कुमार की त्वरित कार्रवाई, शराब दुकान चोरी का खुलासा; हथियार के साथ एक गिरफ्तार
- Jamshedpur Online Gambling Gang Exposed जमशेदपुर: एमजीएम पुलिस ने ऑनलाइन जुआ गिरोह का किया भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार
- Tata Motors Bonus 2026 जमशेदपुर: टाटा मोटर्स कर्मचारियों को 14 प्रतिशत बोनस, 151 FTA की नई बहाली पर भी बनी सहमति
- Kapali CNT Land Issue चांडिल: डोबो- कपाली में कृषि भूमि के बदलते स्वरूप पर अर्जुन मुंडा ने उठाए सवाल, सरकार से मांगा श्वेत पत्र
- Jamtara Court Verdict जामताड़ा: नाबालिग के अपहरण व यौन शोषण मामले में आरोपित को 20 साल की सजा
- Jamshedpur JMM Protest जमशेदपुर: SIR के विरोध में सड़क पर उतरा झामुमो, मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का फूंका पुतला
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह के निर्देश पर साइबर थाना पुलिस ने दो अलग-अलग स्थानों पर छापेमारी कर एलपीजी गैस सब्सिडी दोबारा चालू कराने का झांसा देकर ऑनलाइन ठगी करने वाले दो साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. पुलिस ने आरोपितों के पास से छह मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड और एक आधार कार्ड बरामद किया है. पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस उपाधीक्षक (साइबर अपराध) अमित कुमार के नेतृत्व में साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल एवं पुलिस निरीक्षक प्रशांत कुमार की टीम का गठन किया गया. टीम ने बागडेहरी थाना क्षेत्र के सुद्राक्षीपुर गांव…
जामताड़ा: जिला प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली का उदाहरण शुक्रवार को समाहरणालय परिसर में देखने को मिला. जहां उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी आलोक कुमार न्यायालय जाने के क्रम में समाहरणालय के पोर्टिको के पास खड़े एक पिता और उनकी पुत्री के पास स्वयं रुके. उन्होंने उनकी समस्या सुनी और मौके पर ही उसके समाधान की पहल की. नाला प्रखंड के कुलडंगाल गांव निवासी नमिता पाल अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की राशि नहीं मिलने की शिकायत लेकर समाहरणालय पहुंची थीं. उन्होंने उपायुक्त को बताया कि योजना के तहत मिलने वाली सम्मान राशि अब तक उनके खाते में…
जामताड़ा: अखिल भारतीय स्तर पर मनाए गए मांग दिवस के अवसर पर सीटू से संबद्ध झारखंड राज्य आंगनबाड़ी सेविका- सहायिका यूनियन एवं झारखंड राज्य रसोईया संयोजिका यूनियन ने अपनी लंबित मांगों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) जामताड़ा को ज्ञापन सौंपा. यह ज्ञापन केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री तथा झारखंड के मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित किया गया. यूनियन नेताओं ने बताया कि मूल रूप से मांगों के समर्थन में जुलूस निकालकर ज्ञापन सौंपने का कार्यक्रम निर्धारित था. लेकिन लगातार हो रही भारी बारिश के कारण जुलूस स्थगित करना पड़ा. इसके बाद यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने एसडीओ कार्यालय पहुंचकर अपनी…
पोटका: पूर्वी सिंहभूम जिले के पोटका प्रखंड में ब्रेन मलेरिया का प्रकोप लगातार भयावह होता जा रहा है. शुक्रवार को इलाज के दौरान एक और चार वर्षीय मासूम की मौत हो गई. इसके साथ ही ब्रेन मलेरिया से जान गंवाने वाले बच्चों की संख्या बढ़कर पांच हो गई है. लगातार हो रही मौतों से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है. मृतक की पहचान पोटका पंचायत के खड़ियासाई गांव निवासी लालमोहन सरदार के चार वर्षीय पुत्र शिव सरदार के रूप में हुई है. परिजनों के अनुसार तेज बुखार आने पर पहले उसका स्थानीय स्तर पर इलाज कराया गया. हालत…
सरायकेला: अपराधियों को यह संदेश देने के लिए कि कानून के हाथ लंबे होते हैं. कपाली ओपी पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर जानलेवा फायरिंग मामले का खुलासा कर बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने मुख्य आरोपी मोहम्मद जाहिद अंसारी उर्फ गोल्डन को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त एक देसी पिस्टल भी बरामद की गई है. शुक्रवार को आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है. पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने बताया कि गुरुवार को कपाली ओपी क्षेत्र में आरोपी गोल्डन ने शेख नूर मोहम्मद उर्फ बाबू भाई उर्फ काना पर…
सरायकेला: झारखंड के कानून- व्यवस्था के इतिहास में शुक्रवार का दिन एक नई मिसाल बन गया. पहली बार राज्य की पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा स्वयं सरायकेला पहुंचीं और भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की सुरक्षा तैयारियों का जमीनी स्तर पर निरीक्षण किया. उन्होंने सर्किट हाउस में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की. रथ यात्रा मार्ग का निरीक्षण किया और भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. डीजीपी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सरायकेला पहुंचने पर डीजीपी का स्वागत कोल्हान प्रक्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन…
जमशेदपुर: मानगो थाना क्षेत्र के जवाहर नगर रोड नंबर-15 स्थित गैस गोदाम के समीप हेवन पैलेस के पीछे एक बंद पड़े मकान से एक युवक का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. सूचना मिलते ही मानगो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए एमजीएम मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल भेज दिया. पुलिस जांच के दौरान मृतक की पहचान महेश डे के रूप में हुई है. वह पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले का निवासी था. स्थानीय स्तर पर वह दिहाड़ी मजदूर के रूप में कार्य करता था. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार महेश…
सरायकेला: आगामी भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा को शांतिपूर्ण एवं सुरक्षित माहौल में संपन्न कराने के उद्देश्य से पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) तदाशा मिश्रा शुक्रवार को सरायकेला पहुंचीं. परिसदन में उन्हें पुलिस बल द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया. इस अवसर पर कोल्हान प्रक्षेत्र के डीआईजी अनुरंजन किस्पोट्टा एवं सरायकेला-खरसावां के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया. परिसदन में आयोजित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में डीजीपी ने आगामी रथ यात्रा को लेकर जिले की विधि-व्यवस्था एवं सुरक्षा तैयारियों का विस्तृत जायजा लिया. उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था, भीड़ नियंत्रण, यातायात प्रबंधन, संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल की तैनाती तथा आपातकालीन…
जामताड़ा: विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर 11 जुलाई 2026 को रांची स्थित बीएनआर चाणक्य होटल में आयोजित राज्य स्तरीय उद्घाटन समारोह में जामताड़ा सदर अस्पताल के चिकित्सक डॉ. दुर्गेश झा को परिवार नियोजन कार्यक्रम में उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया जाएगा. राज्य में लगातार छठे वर्ष महिला एवं पुरुष नसबंदी कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सर्जन के रूप में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया जाएगा. स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार, समारोह में राज्य के विभिन्न जिलों के जिला अस्पताल, अनुमंडलीय अस्पताल एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी, प्रखंड कार्यक्रम प्रबंधक तथा परिवार…
जमशेदपुर: शहर के चर्चित हिमांशु सिंह हत्याकांड में नामजद आरोपी राहुल दुबे ने शुक्रवार को बिष्टुपुर थाना पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया. पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है. इसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत किए जाने की तैयारी की जा रही है. जानकारी के अनुसार, हिमांशु सिंह हत्याकांड के बाद से राहुल दुबे फरार चल रहा था. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी. इसी बीच उसने स्वयं बिष्टुपुर थाना पहुंचकर सरेंडर कर दिया. हालांकि यह दावा कि आरोपी ने पुलिस एनकाउंटर के…