
आदित्यपुर: आरआईटी थाना पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी की वारदात का त्वरित खुलासा करते हुए चार विधि- विरुद्ध किशोरों (नाबालिगों) को निरुद्ध किया है. उनकी निशानदेही पर चोरी गए पांच स्मार्ट मोबाइल फोन. दो पावर बैंक और एक ब्लूटूथ स्पीकर बरामद किया गया है. मामले की जानकारी थाना प्रभारी रविकांत पराशर ने दी.


थाना प्रभारी ने बताया कि 8 जुलाई 2026 को महावीर नगर रोड नंबर-10. आदित्यपुर-2 निवासी निरज प्रसाद ने लिखित शिकायत दर्ज कराई थी. शिकायत में बताया गया था कि आरआईटी थाना क्षेत्र के रोड नंबर-6 स्थित श्रेया इंटरप्राइजेज मोबाइल दुकान का शटर और ताला तोड़कर अज्ञात चोरों ने पांच स्मार्ट मोबाइल फोन. दो पावर बैंक. एक ब्लूटूथ स्पीकर. एक ईयरबड तथा चार हजार रुपये नकद की चोरी कर ली थी.
शिकायत के आधार पर आरआईटी थाना कांड संख्या 25/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की. अनुसंधान के दौरान पुलिस ने चार विधि-विरुद्ध किशोरों को निरुद्ध किया. पूछताछ और उनकी निशानदेही पर चोरी गए पांच स्मार्ट मोबाइल फोन. दो पावर बैंक और एक ब्लूटूथ स्पीकर बरामद कर जब्त कर लिया गया.
पुलिस ने सभी विधि-विरुद्ध किशोरों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष प्रस्तुत कर दिया है. मामले में आगे की जांच जारी है.
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविकांत पराशर, पुलिस अवर निरीक्षक नरेंद्र मुंडा, सहायक अवर निरीक्षक जय प्रकाश तिवारी, सहायक अवर निरीक्षक विक्रम कुमार, सहायक अवर निरीक्षक रामजतन प्रसाद, आरक्षी उमाशंकर सिंह तथा आरआईटी थाना में प्रतिनियुक्त रिजर्व गार्ड की सराहनीय भूमिका रही.
Edited By Sarita Mahato





