Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

गम्हरिया: प्रखंड के दुग्धा पंचायत अंतर्गत रामजीवनपुर गांव में सरकारी योजना से प्रस्तावित पीसीसी सड़क निर्माण को लेकर चल रहे विवाद के विरोध में सोमवार को बड़ी संख्या में ग्रामीण गम्हरिया प्रखंड कार्यालय पहुंचे. ग्रामीणों ने प्रखंड विकास पदाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा सड़क निर्माण कार्य शीघ्र शुरू कराने की मांग की. ग्रामीणों ने बताया कि गांव में लगभग 400 फीट लंबी पीसीसी सड़क का निर्माण सरकारी योजना के तहत होना है. यह सड़क ग्रामीणों के आवागमन का प्रमुख मार्ग है. बरसात के दिनों में कीचड़ और जलजमाव के कारण स्कूली बच्चों. महिलाओं. बुजुर्गों…

Read More

सरायकेला: झारखंड राज्य सहकारिता बैंक की सरायकेला शाखा से जुड़े बहुचर्चित करीब 50 करोड़ रुपये के कथित बैंक लोन घोटाला मामले में आरोपी व्यवसायी संजय कुमार डालमिया को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत मिल गई है. न्यायमूर्ति रंगन मुखोपाध्याय की पीठ ने उनकी जमानत याचिका स्वीकार करते हुए राहत प्रदान की. हालांकि अदालत ने मामले की सुनवाई और न्यायिक प्रक्रिया को यथावत जारी रखने का निर्देश दिया है. इससे पहले संजय कुमार डालमिया ने चाईबासा स्थित एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की विशेष अदालत में जमानत याचिका दायर की थी, जिसे खारिज कर दिया गया था. इसके बाद उन्होंने झारखंड हाईकोर्ट…

Read More

आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र स्थित आरआईटी मोड़ के समीप सोमवार सुबह करीब 7 बजे दो दोस्तों के बीच पैसों के लेनदेन को लेकर हुआ विवाद खूनी संघर्ष में बदल गया. घटना में विशु महतो नामक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे पहले गंगोत्री अस्पताल ले जाया गया, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद टाटा मुख्य अस्पताल (TMH) रेफर किया गया. फिलहाल उसकी स्थिति खतरे से बाहर बताई जा रही है. पुलिस के अनुसार घायल विशु महतो और आरोपी राहुल हेंब्रम दोनों आपस में दोस्त हैं. दोनों मूल रूप से राजनगर के रहने वाले…

Read More

सरायकेला: जिले के राजनगर थाना क्षेत्र में सोमवार को सड़क दुर्घटना में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. घायल की पहचान ओडिशा के मयूरभंज जिले के मधुआ (तुरीबासा) निवासी बिष्णु बिरुली के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार बिष्णु बिरुली अपनी मोटरसाइकिल से राजनगर की ओर आ रहे थे. इसी दौरान आगे चल रहे एक ऑटो चालक ने अचानक ब्रेक लगा दिया. जिससे पीछे चल रही बाइक अनियंत्रित होकर टेंपो के पिछले हिस्से से जा टकराई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक सवार सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से घायल हो…

Read More

सरायकेला: रथ मेले की भारी भीड़ में अपने परिजनों से बिछड़े तीन वर्षीय मासूम कृष्ण महतो को सरायकेला पुलिस ने महज दो घंटे के भीतर सकुशल खोजकर उसके परिवार से मिला दिया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘मिलाप’ अभियान के तहत की गई इस त्वरित कार्रवाई ने एक परिवार की चिंता को खुशी में बदल दिया. जानकारी के अनुसार, नारायणपुर निवासी अमित महतो अपने तीन वर्षीय पुत्र कृष्ण महतो को उसकी मां के साथ रथ मेला घुमाने लाए थे. मेले की भीड़ के दौरान बच्चा अपनी मां से बिछड़ गया और भटकते हुए मुख्य सड़क की…

Read More

जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर बस्ती में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पीड़िता के परिजन मौके पर जुट गए. और आरोपी को धर दबोचा उसके बाद उसे जूतों की माला पहनाकर उसकी पिटाई कर दी. सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम कराई. आरोपी 26…

Read More

जमशेदपुर: बागबेड़ा थाना क्षेत्र स्थित बड़ौदा नदी घाट से रविवार को एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद होने से इलाके में सनसनी फैल गई. नदी में शव बहता देख स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बागबेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नदी से बाहर निकलवाया. पुलिस के अनुसार, मृतक की उम्र लगभग 40 वर्ष है. उसका शरीर दुबला-पतला बताया जा रहा है. प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई है कि शव नदी के बहाव के साथ किसी अन्य स्थान से बहकर बड़ौदा घाट पहुंचा है. पुलिस ने शव को कब्जे…

Read More

जामताड़ा: गिरिडीह के कार्मल स्कूल में आयोजित CISCE जोनल बैडमिंटन टूर्नामेंट-2026 में सेंट जोसेफ स्कूल, श्रीरामपुर के कक्षा 10 के छात्र एवं खेलो इंडिया बैडमिंटन सेंटर, जामताड़ा के खिलाड़ी पीयूष रंजन मुर्मू ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंडर-17 वर्ग का स्वर्ण पदक अपने नाम किया. उनकी इस उपलब्धि से विद्यालय, परिवार और पूरे जामताड़ा जिले में खुशी का माहौल है. पीयूष ने पूरे टूर्नामेंट में बेहतरीन खेल का प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया. उनकी इस सफलता पर सेंट जोसेफ स्कूल के प्राचार्य फादर जोसेफ तपन ने बधाई देते हुए कहा कि यह विद्यालय और पूरे जिले के…

Read More

जमशेदपुर: भारत की अग्रणी ऑटोमोटिव एवं नॉन- ऑटोमोटिव कंपोनेंट निर्माता कंपनी आरएसबी ग्रुप (RSB Group) ने अपने प्रमुख महिला सशक्तिकरण अभियान ‘एक पहल’ के चौथे वार्षिक समारोह का भव्य आयोजन किया. इस वर्ष समारोह की थीम “एक पहल- सपनों से आगे” रखी गई, जिसका उद्देश्य महिलाओं को केवल सपने देखने के लिए नहीं, बल्कि उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करना था. कार्यक्रम में आरएसबी ग्रुप के वाइस चेयरमैन एसके. बेहरा, संगीता बेहरा एवं नलिनी बेहरा की गरिमामयी उपस्थिति रही. उनके साथ देशभर के विभिन्न आरएसबी केंद्रों से आई महिला कर्मचारियों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया. इस…

Read More

सरायकेला: न्यायालय से जारी गैर-जमानती वारंट के निष्पादन के अभियान के तहत राजनगर थाना पुलिस ने चार वर्षों से फरार चल रहे एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान राजनगर थाना क्षेत्र के बांडोडीह गांव निवासी पिंटू रक्षित, पिता स्वर्गीय साधन रक्षित, के रूप में हुई है. उसके विरुद्ध वर्ष 2021 से न्यायालय में लंबित एक मामले में गैर-जमानती वारंट जारी था. आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 353, 504 एवं 506 के तहत मामला दर्ज है. न्यायालय के आदेश के आलोक में राजनगर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए…

Read More