जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना अंतर्गत देवनगर बस्ती में सात वर्षीय बच्ची के साथ कथित दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आने के बाद पूरे इलाके में आक्रोश फैल गया. घटना की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और पीड़िता के परिजन मौके पर जुट गए. और आरोपी को धर दबोचा उसके बाद उसे जूतों की माला पहनाकर उसकी पिटाई कर दी.



विज्ञापन
सूचना मिलते ही सीतारामडेरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया. इसके बाद पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित किया और इलाके में शांति व्यवस्था कायम कराई. आरोपी 26 वर्षीय गोगाई कर्मकार बस्ती का ही रहनेवाला बताया जा रहा है. बच्ची को अकेला पाकर घिनौनी वारदात को अंजाम दिया है. घटना की जानकारी मिलते ही आक्रोशित लोगों ने आरोपी को मौके पर ही पकड़ लिया.





विज्ञापन
