Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: कुचाई प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय सिगीददा में सोमवार को शिक्षिका सुनीता चातर के पश्चिमी सिंहभूम जिला में स्थानांतरण होने पर विदाई सह मिलन समारोह का आयोजन किया गया. समारोह का नेतृत्व सहायक अध्यापक कुशल सिंह सोय ने किया. विद्यालय परिवार. छात्र-छात्राओं. अभिभावकों एवं स्थानीय गणमान्य लोगों ने शिक्षिका को भावभीनी विदाई देते हुए उनके योगदान की सराहना की. कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड शिक्षा कार्यालय के बीपीओ मिहीर कुमार दास एवं लेखापाल कृष्ण मोहन महतो उपस्थित रहे. समारोह की शुरुआत अतिथियों के स्वागत एवं सम्मान से हुई. विद्यालय परिवार की ओर से अतिथियों को…

Read More

सरायकेला: ओड़िया भाषा संस्कृति और लोक रंगमंच को नई ऊर्जा देने के उद्देश्य से सरायकेला में एक बार फिर तीन दिवसीय भव्य ओड़िया नाट्य महोत्सव का आयोजन किया जाएगा. उत्कल युवा एकता मंच के तत्वावधान में नवंबर माह में पब्लिक दुर्गा पूजा मैदान में आयोजित होने वाले इस महोत्सव में जिले की तीन प्रमुख नाट्य संस्थाएं अपनी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देंगी. इसको लेकर पब्लिक दुर्गा मंदिर परिसर में उत्कल युवा एकता मंच, गणपति ओपेरा और अन्नपूर्णा गणनाट्य के कलाकारों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी पूरे…

Read More

सरायकेला: भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चल रहे विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) अभियान के तहत सोमवार को नगर निगम आदित्यपुर, गम्हरिया एवं नगर परिषद कपाली के शहरी क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों पर विशेष शिविर आयोजित किए गए. शिविरों में पात्र मतदाताओं को गणना प्रपत्र (Enumeration Form) उपलब्ध कराने. भरे हुए प्रपत्र जमा लेने. उनके डिजिटलीकरण तथा ASDD (Absent. Shifted. Dead. Duplicate) सूची के सत्यापन एवं अद्यतन का कार्य किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने नगर परिषद कपाली क्षेत्र के विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं और कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.…

Read More

छपरा: सारण जिले में चर्चित वकील पिता- पुत्र हत्याकांड के गवाह पंकज राय की हत्या मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है. सारण पुलिस द्वारा गठित विशेष जांच दल (SIT) ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य शूटर समेत चार अपराधियों को दबोच लिया. पुलिस ने आरोपियों के पास से हत्या में प्रयुक्त पिस्टल. एक देशी कट्टा. दो जिंदा कारतूस और चार मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं. सारण के वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) विनीत कुमार ने मुफस्सिल थाना में आयोजित प्रेस वार्ता में गिरफ्तारी की पुष्टि की. उन्होंने बताया कि 29…

Read More

बिहार: समस्तीपुर जिले के वैनी थाना क्षेत्र के कैजिया गांव में सोमवार सुबह स्कूल जा रही एक छात्रा की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई. इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है. पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे बरामद किए हैं और मामले की जांच तेज कर दी है. मृतका की पहचान कैजिया गांव के वार्ड संख्या-14 निवासी उमेश ठाकुर की पुत्री सोनम कुमारी के रूप में हुई है. बताया गया कि सोनम सोमवार सुबह स्कूल ड्रेस पहनकर घर से विद्यालय के लिए निकली थी. घर से कुछ दूरी पर मलंग…

Read More

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आजादनगर थाना द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ओल्ड पुरुलिया रोड संख्या-19. वार्ड संख्या-28 में पुलिस-जन संवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच आपसी विश्वास. संवाद और सहयोग को मजबूत करना तथा अपराध नियंत्रण में जनभागीदारी बढ़ाना था. कार्यक्रम का नेतृत्व आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने किया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार. मोहम्मद जफर अंसारी. दीपक कुमार रौशन. महिला पुलिस अवर निरीक्षक कविता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम में वार्ड संख्या-28 की पार्षद जेबा फरहिन. शांति समिति…

Read More

भद्रक: आंध्र प्रदेश से ओडिशा लौटने के दौरान एक 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला रहस्यमय परिस्थितियों में चलती ट्रेन से लापता हो गईं. घटना 18 जुलाई की बताई जा रही है. काफी खोजबीन के बाद भी जब उनका कोई सुराग नहीं मिला, तो बेटे ने आम लोगों से मां की तलाश में सहयोग की भावुक अपील की है. जानकारी के अनुसार. ओडिशा के भद्रक जिले के सडाक मोहल्ला. पठान शाही निवासी 32 वर्षीय शेख उस्मान आंध्र प्रदेश के तिरुपति में रहकर काम करते हैं. उन्होंने बताया कि वह अविवाहित हैं और उनकी 70 वर्षीय मां जन्नतुल बीवी की देखभाल करने…

Read More

रांची: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सोमवार को छात्रों के मुद्दों को लेकर विभिन्न राजनीतिक और छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई. प्रदर्शन का नेतृत्व वामपंथी छात्र संगठन आइसा (AISA), सीपीआई (माले), तथा आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रतिनिधियों ने किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए और पेपर…

Read More

सरायकेला: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में नगर निगम आदित्यपुर एवं नगर परिषद कपाली क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में JUDCO. जिंदल. शापूरजी पालनजी तथा अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति. पाइपलाइन बिछाने. जलापूर्ति अवसंरचना निर्माण एवं शेष कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आदित्यपुर-2 स्थित सीतारामपुर 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों ने 15 जुलाई 2026 तक जलापूर्ति प्रारंभ करने का…

Read More

खूंटी: जिले के तोरपा थाना क्षेत्र से सोमवार बड़ी खबर सामने आयी है. जहां भगवान जगन्नाथ के रथ को किनारे करने के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया. रथ पर लगा झंडा 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन से छू गया. जिससे रथ में करंट दौड़ गया. हादसे में रथ को धक्का लगा रहे आठ स्कूली छात्र करंट की चपेट में आ गए. इनमें दो छात्रों की मौत हो गई. जबकि छह अन्य घायल हो गए. घटना के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी और शोक का माहौल है. यह हादसा तोरपा थाना क्षेत्र के निधिवन रेस्टोरेंट के समीप हुआ.…

Read More