जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर आजादनगर थाना द्वारा सामुदायिक पुलिसिंग के तहत ओल्ड पुरुलिया रोड संख्या-19. वार्ड संख्या-28 में पुलिस-जन संवाद एवं जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्देश्य पुलिस और आम नागरिकों के बीच आपसी विश्वास. संवाद और सहयोग को मजबूत करना तथा अपराध नियंत्रण में जनभागीदारी बढ़ाना था.



कार्यक्रम का नेतृत्व आजादनगर थाना प्रभारी चंदन कुमार ने किया. इस दौरान पुलिस पदाधिकारी पवन कुमार. मोहम्मद जफर अंसारी. दीपक कुमार रौशन. महिला पुलिस अवर निरीक्षक कविता सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे. कार्यक्रम में वार्ड संख्या-28 की पार्षद जेबा फरहिन. शांति समिति के सदस्य. समाजसेवी. महिला प्रतिनिधि. स्थानीय नागरिक तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए.
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने साइबर अपराध से बचाव. नशा उन्मूलन. महिला एवं बाल सुरक्षा. यातायात नियमों के पालन. सामाजिक सौहार्द तथा अपराध नियंत्रण में आम लोगों की भूमिका पर विस्तार से जानकारी दी. लोगों को अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने. ओटीपी या बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की सलाह दी गई.
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि सुरक्षित. शांतिपूर्ण और अपराधमुक्त समाज के निर्माण में आम नागरिकों की सहभागिता बेहद महत्वपूर्ण है. पुलिस हर परिस्थिति में जनता की सुरक्षा और सहायता के लिए प्रतिबद्ध है.
इस अवसर पर आजादनगर थाना की ओर से विद्यालय के छात्र-छात्राओं के बीच कॉपी. पेन एवं अन्य स्टेशनरी सामग्री का वितरण भी किया गया. बच्चों ने पुलिस अधिकारियों से संवाद कर विभिन्न विषयों पर जानकारी प्राप्त की और इस पहल का स्वागत किया.

स्थानीय लोगों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह की सामुदायिक पुलिसिंग पहल से पुलिस और आमजन के बीच विश्वास मजबूत होता है तथा समाज में सुरक्षा और सौहार्द का वातावरण बेहतर बनता है.
कार्यक्रम के अंत में पुलिस प्रशासन ने सभी नागरिकों से कानून का पालन करने. सामाजिक सद्भाव बनाए रखने तथा किसी भी आपराधिक गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की.
रिपोर्ट: अफ़रोज़ मल्लिक





