रांची: राजधानी रांची के अल्बर्ट एक्का चौक पर सोमवार को छात्रों के मुद्दों को लेकर विभिन्न राजनीतिक और छात्र संगठनों ने संयुक्त रूप से केंद्र सरकार और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में शामिल कार्यकर्ताओं ने हाथों में तख्तियां लेकर शिक्षा व्यवस्था में सुधार और परीक्षा प्रणाली में पारदर्शिता की मांग उठाई.



प्रदर्शन का नेतृत्व वामपंथी छात्र संगठन आइसा (AISA), सीपीआई (माले), तथा आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रतिनिधियों ने किया. इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कहा कि छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बंद किया जाए और पेपर लीक जैसी घटनाओं पर प्रभावी रोक लगाई जाए.
प्रदर्शनकारियों ने “पेपर लीक बंद करो.”. “छात्रों के भविष्य का व्यापार बंद करो.”. तथा “मोदी सरकार की तानाशाही नहीं चलेगी.” जैसे नारे लगाए. उनका आरोप था कि लगातार हो रहे पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हो रहा है और शिक्षा व्यवस्था की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े हो रहे हैं.

प्रदर्शन के दौरान केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की गई. साथ ही नीट-यूजी सहित विभिन्न प्रतियोगी प.रीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों की न्यायिक जांच कराने. राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) को भंग करने. तथा निष्पक्ष और पारदर्शी परीक्षा प्रणाली लागू करने की मांग भी उठाई गई. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि छात्रों के हितों की रक्षा के लिए सरकार को तत्काल ठोस कदम उठाने चाहिए. ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.





