सरायकेला: जिला दण्डाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को समाहरणालय सभागार में नगर निगम आदित्यपुर एवं नगर परिषद कपाली क्षेत्र की विभिन्न पेयजल योजनाओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई. बैठक में JUDCO. जिंदल. शापूरजी पालनजी तथा अन्य संबंधित एजेंसियों द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति. पाइपलाइन बिछाने. जलापूर्ति अवसंरचना निर्माण एवं शेष कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई.



समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने आदित्यपुर-2 स्थित सीतारामपुर 30 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट से अब तक नियमित जलापूर्ति शुरू नहीं होने पर कड़ी नाराजगी जताई. उन्होंने कहा कि संबंधित एजेंसियों ने 15 जुलाई 2026 तक जलापूर्ति प्रारंभ करने का आश्वासन दिया था. लेकिन तय समयसीमा का पालन नहीं किया गया. जिससे आम लोगों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है.
उपायुक्त ने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही तकनीकी समस्याओं. भूमि संबंधी मुद्दों तथा अन्य बाधाओं की जानकारी लेते हुए संबंधित एजेंसियों को सभी अड़चनों का शीघ्र समाधान कर कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया.
उन्होंने JUDCO. जिंदल एवं शापूरजी पालनजी के प्रतिनिधियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि 31 जुलाई 2026 तक सभी लंबित कार्य पूरे कर घर-घर नियमित पेयजलापूर्ति सुनिश्चित की जाए. उन्होंने चेतावनी दी कि निर्धारित समयसीमा का दोबारा उल्लंघन या अनावश्यक विलंब किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा. समय पर कार्य पूरा नहीं होने पर विभागीय प्रावधानों के तहत आवश्यक कार्रवाई की जाएगी.

बैठक में नगर परिषद कपाली क्षेत्र की पेयजल योजनाओं की भी समीक्षा की गई. उपायुक्त ने निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने. जलापूर्ति नेटवर्क विस्तार तथा अन्य अधूरे कार्यों को तय समयसीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा किया जाए. ताकि क्षेत्र के सभी लोगों को नियमित एवं निर्बाध पेयजलापूर्ति मिल सके.
उपायुक्त ने कहा कि पेयजल से जुड़ी परियोजनाएं आम नागरिकों की मूलभूत आवश्यकता से संबंधित हैं. इसलिए सभी कार्यदायी एजेंसियां गुणवत्ता और समयसीमा का पालन करते हुए कार्य करें. संबंधित विभागीय अधिकारी नियमित रूप से योजनाओं की निगरानी करें और किसी भी बाधा का तत्काल समाधान सुनिश्चित करें. बैठक में आदित्यपुर नगर आयुक्त एज़ाज़ अनवर. JUDCO. जिंदल. शापूरजी पालनजी के प्रतिनिधि तथा संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे.
प्रमोद सिंह (संपादक)





