- Jamshedpur Para Yogasana Sports Championship Meeting जमशेदपुर: द्वितीय राज्य स्तरीय पैरा योगासन स्पोर्ट्स चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर बैठक
- Rajnagar Statue Unveiling News राजनगर: राजनगर में स्थापित हुई शहीद निर्मल महतो की प्रतिमा, आस्तिक महतो ने किया अनावरण
- Kandra Mahavir Temple reconstruction meeting कांड्रा: महावीर मंदिर के पुनर्निर्माण को लेकर बैठक सम्पन्न, नवम्बर में होगा कार्य का शुभारंभ
- Ichagarh AJSU PC चांडिल: हरेलाल के इस्तीफे के अगले ही दिन आजसू का बड़ा फैसला, जिले की सभी कमेटियां भंग
- Tiruldih OC Joining सरायकेला: विपुल कुमार ओझा ने संभाली तिरुलडीह थाना की कमान, कहा- विधि- व्यवस्था पर रहेगा विशेष जोर
- Chowka Thana Incharge चांडिल: संजीव कुमार सिंह ने संभाली चौका थाना की कमान, अपराध नियंत्रण को बताया प्राथमिकता
- Rajnagar Road Accident राजनगर: खड़ी कोयला लदा हाइवा में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत
- Rajnagar Sonu Kumar Takes Charge राजनगर: सोनू कुमार बने राजनगर के नए थाना प्रभारी, अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: जिले में एकबार फिर से इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार- झारखंड की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. करमाटांड़ प्रखंड में मनरेगा के तहत पशुशेड निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. उप विकास आयुक्त (डीडीसी) असीम किस्पोट्टा ने मामले की जांच के आदेश जारी करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को स्वयं स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि 17 जुलाई 2026 को इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड में “मनरेगा में पशुशेड निर्माण के नाम पर लाखों की गड़बड़ी का आरोप.…
जामताड़ा: समग्र शिक्षा अभियान के तहत जामताड़ा जिला शिक्षा विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है. उपायुक्त- सह- जिला कार्यकारिणी समिति के अध्यक्ष के निर्देश पर विभिन्न प्रखंड संसाधन केंद्र (बीआरसी) में कार्यरत बीपीओ, बीपीएम, जूनियर इंजीनियर (जेई), अकाउंटेंट एवं ब्लॉक एमआईएस कर्मियों का तत्काल प्रभाव से स्थानांतरण कर दिया गया है. कई अधिकारियों को अतिरिक्त प्रभार भी सौंपा गया है. जारी आदेश के अनुसार फतेहपुर बीआरसी के बीपीओ कृष्ण मनोहर सिंह का स्थानांतरण नाला बीआरसी किया गया है. करमाटांड़ की बीपीओ सावित्री किस्कू को नारायणपुर बीआरसी, जबकि नारायणपुर की बीपीओ अनामिका हांसदा को करमाटांड़ बीआरसी भेजा गया…
सरायकेला: आगामी चुनावों की तैयारियों को धार देने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी ने अब बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाने की रणनीति पर तेजी से काम शुरू कर दिया है. इसी क्रम में बुधवार को सरायकेला जिला भाजपा कार्यालय में कोल्हान प्रमंडल स्तरीय मंडल प्रवासी कार्यकर्ता बैठक आयोजित हुई, जिसमें संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण और जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत रणनीति तैयार की गई. बैठक में कोल्हान प्रमंडल के सरायकेला-खरसावां, पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) और चक्रधरपुर संगठनात्मक इकाइयों के जिला पदाधिकारी, जिला प्रभारी, मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी और मंडल प्रवासी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. नेताओं ने स्पष्ट…
जमशेदपुर. मानगो नगर निगम क्षेत्र में वर्षों से जाम और गंदगी से प्रभावित नालियों की सफाई को लेकर शुरू हुई पहल अब धरातल पर नजर आने लगी है. मेयर सुधा गुप्ता की पहल पर जुस्को ने मानगो के विभिन्न इलाकों में विशेष नाला सफाई अभियान शुरू कर दिया है. इससे बरसात के मौसम में जलजमाव की समस्या से राहत मिलने की उम्मीद बढ़ गई है. जानकारी के अनुसार, हाल ही में मेयर सुधा गुप्ता ने टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक से मुलाकात कर मानगो की साफ-सफाई, जलनिकासी और अन्य नागरिक सुविधाओं से जुड़े मुद्दे प्रमुखता से उठाए थे. इसके…
आदित्यपुर: नगर निगम की चौथी बोर्ड बैठक आगामी 25 जुलाई को प्रस्तावित है, लेकिन बैठक से पहले ही नगर निगम की राजनीति गर्मा गई है. बोर्ड बैठक के एजेंडे को लेकर कई पार्षदों में नाराजगी की चर्चा है. सूत्रों के अनुसार इस बार की बैठक हंगामेदार हो सकती है. बताया जा रहा है कि कई जनप्रतिनिधियों की नाराजगी का मुख्य कारण बोर्ड बैठक का एजेंडा तय करने में पार्षदों से व्यापक विचार-विमर्श नहीं होना और पूर्व की बैठकों में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णयों की समीक्षा को शामिल नहीं किया जाना है. इसे लेकर अंदरखाने असंतोष बढ़ने की बात कही…
सरायकेला: जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसने और कानून-व्यवस्था को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी ने बड़ा कदम उठाया है. बुधवार को जियाडा स्थित एसपी कैंप कार्यालय में मिडिया कर्मियों से बातचीत में उन्होंने “स्पेशल-12 टास्क फोर्स” के गठन की घोषणा की. यह विशेष टीम जिले के सभी थाना क्षेत्रों में सक्रिय रहकर अपराधियों के खिलाफ त्वरित कार्रवाई करेगी और संगठित अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाएगी. एसपी मनोज स्वर्गियारी ने कहा कि स्पेशल-12 टास्क फोर्स में तेज-तर्रार और दक्ष पुलिस पदाधिकारियों एवं जवानों को शामिल किया गया है. टीम का नेतृत्व मुख्यालय डीएसपी करेंगे.…
सरायकेला: आदित्यपुर थाना क्षेत्र के बोलायडीह शीतला मंदिर के समीप बीते शनिवार को हुए जगन्नाथ गोप उर्फ काड़ा की नृशंस हत्या मामले में एसपी द्वारा गठित एसआईटी को एक और बड़ी सफलता मिली है. एसआईटी ने कांड के अंतिम फरार आरोपी शिबू गोप को गिरफ्तार कर लिया है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. गौरतलब है कि इससे पहले एसआईटी ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले के चार अन्य आरोपियों प्रेम नायक, शिवम प्रामाणिक, संजय नायक और गणेश नायक को गिरफ्तार कर रविवार को ही न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. अंतिम आरोपी की गिरफ्तारी…
रांची: राजधानी रांची में बुधवार को राजनीतिक हलचल उस समय और तेज हो गई, जब जेपीएससी मुख्यालय का घेराव के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी और प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस कार्यालय की ओर कूच कर गए. दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास के घेराव के विरोध में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय के घेराव का कार्यक्रम आयोजित किया. संभावित टकराव को देखते हुए कांग्रेस कार्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. मौके पर बड़ी संख्या में पुलिस बल, दंडाधिकारी और अतिरिक्त सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की गई है,…
DESK REPORT झारखंड में अगले वर्ष प्रस्तावित पंचायत चुनाव को लेकर चुनावी गतिविधियां तेज होने लगी हैं. संभावना है कि विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR-2026) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद राज्य का पहला चुनाव नई मतदाता सूची के आधार पर कराया जाएगा. ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि क्या राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए-1 (Booth Level Agent-1) और बीएलए-2 (Booth Level Agent-2) अपनी जिम्मेदारियों का गंभीरता से निर्वहन कर रहे हैं ? सभी जिले में SIR अभियान तेजी से चल रहा है. घर- घर सत्यापन, गणना प्रपत्रों का संग्रह, डिजिटाइजेशन और ASDD (Absent, Shifted, Dead & Duplicate) सूची…
रांची: 14वीं झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रारंभिक परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में बुधवार को राजधानी रांची में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) ने जेपीएससी कार्यालय का जोरदार घेराव किया. प्रदर्शन में शामिल हजारों कार्यकर्ताओं ने आयोग कार्यालय की ओर मार्च किया. स्थिति को देखते हुए प्रशासन ने पहले से ही सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए थे. जेपीएससी कार्यालय के आसपास बड़ी संख्या में पुलिस बल, रैपिड एक्शन फोर्स एवं दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी. कार्यालय की सुरक्षा के लिए कई स्तरों पर बैरिकेडिंग की गई थी, ताकि प्रदर्शनकारी आयोग परिसर में प्रवेश न कर…