Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

सरायकेला: पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गियारी बुधवार को आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से जियाडा कैंप कार्यालय में जनता से सीधा संवाद करेंगे. इस दौरान वे लोगों की शिकायतें सुनेंगे और संबंधित मामलों के शीघ्र निष्पादन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश देंगे. पुलिस अधीक्षक ने जिले के सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी किसी भी प्रकार की पुलिस संबंधी समस्या, शिकायत अथवा सुझाव लेकर निर्भीक होकर उनसे मिलें. उन्होंने कहा कि पुलिस और जनता के बीच बेहतर संवाद स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना जिला पुलिस की प्राथमिकता है. बुधवार…

Read More

खरसावां: राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन (एनएफएसएम) के तहत मंगलवार को कुचाई प्रखंड के सुदूरवर्ती पहाड़ी क्षेत्र गोमियाडीह पंचायत में उड़द बीज वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम के दौरान पंचायत के 60 किसानों के बीच उन्नत किस्म के उड़द बीज का वितरण किया गया. इसका उद्देश्य क्षेत्र में दलहन उत्पादन को बढ़ावा देना तथा किसानों की आय में वृद्धि करना है. कार्यक्रम में गोमियाडीह पंचायत के मुखिया मंगल सिंह मुंडा, प्रखंड कृषि पदाधिकारी लिबनूस हेंब्रम, बीटीएम राजेश कुमार तथा एफआईएसी अध्यक्ष मंगल सिंह मुंडा ने संयुक्त रूप से किसानों के बीच बीज का वितरण किया. इस दौरान किसानों…

Read More

खरसावां: हरिभंजा में रथयात्रा महोत्सव के पांचवें दिन सोमवार की रात हेरा पंचमी का पर्व श्रद्धा, आस्था और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया. श्रीजगन्नाथ धाम पुरी की परंपरा के अनुरूप आयोजित रथ भंगिनी अनुष्ठान में देवी महालक्ष्मी के मान-मनौवल और भगवान जगन्नाथ के प्रति उनके प्रेम का भावपूर्ण प्रसंग जीवंत हुआ. इस धार्मिक आयोजन को देखने के लिए देर रात तक बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में जुटे रहे. हेरा पंचमी के अवसर पर श्री मंदिर परिसर स्थित लक्ष्मी मंदिर से मां महालक्ष्मी की कांस्य प्रतिमा को सुसज्जित पालकी (विमान) में विराजमान कर भव्य शोभायात्रा निकाली गई.…

Read More

जामताड़ा: नाला विधानसभा क्षेत्र के फतेहपुर प्रखंड अंतर्गत मंझलाडीह गांव की 34 वर्षीय छवि भंडारी पिछले छह वर्षों से दुर्लभ और गंभीर बीमारी टाकायासु आर्टेराइटिस (Takayasu Arteritis) से जूझ रही हैं. लगातार इलाज और महंगी दवाइयों ने परिवार की आर्थिक स्थिति पूरी तरह कमजोर कर दी है. अब हालात ऐसे हैं कि आवश्यक दवाइयों का खर्च उठाना भी परिवार के लिए मुश्किल हो गया है. छवि के पति उज्जवल भंडारी गांव में एक छोटा सैलून चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं. उनका कहना है कि वर्ष 2020 से अब तक पत्नी के इलाज के लिए रिश्तेदारों, परिचितों और शुभचिंतकों…

Read More

रांची: मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे ऑपरेशन ‘नारकोस’ के तहत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) रांची और आरपीएफ फ्लाइंग टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए रांची रेलवे स्टेशन से 12 किलोग्राम गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. बरामद गांजा की अनुमानित बाजार कीमत करीब 6 लाख रुपये बताई गई है. यह विशेष जांच अभियान आरपीएफ पोस्ट रांची के निरीक्षक शिशुपाल कुमार के नेतृत्व में चलाया गया. अभियान के दौरान प्लेटफॉर्म संख्या-1 स्थित वीआईपी गेट के पास एक संदिग्ध युवक काले और हरे रंग का स्काई बैग लेकर बैठा दिखाई दिया. जांच दल को…

Read More

पाकुड़: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह को 20 जुलाई को गुप्त सूचना मिली थी कि पत्थरघट्टा निवासी सुरेश पहाड़िया उर्फ बुधना पहाड़िया अपने घर से अवैध रूप से विदेशी शराब की खरीद-बिक्री कर रहा है. सूचना के आधार पर एसपी के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया. गठित टीम ने आरोपी के घर पर छापेमारी की. जहां से रॉयल स्टैग कंपनी की 350 एमएल की 3 बोतल. 180 एमएल की 36 बोतल तथा किंगफिशर कंपनी की 650 एमएल की 46 बोतल बीयर बरामद की गई. पुलिस ने बरामद सभी…

Read More

चतरा: एसपी आवास के समीप मंगलवार को प्राइवेट गार्ड की गोली मारकर हत्या के मामले में पुलिस जांच में नया खुलासा हुआ है. प्रारंभिक जांच के अनुसार. यह घटना आपसी रंजिश और विवाद का परिणाम बताई जा रही है. एक प्राइवेट गार्ड ने ही दूसरे प्राइवेट गार्ड को गोली मार दी. आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. जानकारी के अनुसार. दोनों गार्डों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. विवाद के दौरान आरोपी ने लगातार दो फायरिंग की. पहली गोली कार की छत में जाकर लगी. जबकि दूसरी गोली मृतक गार्ड की आंख में लगी. गंभीर…

Read More

सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 अभियान को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को समाहरणालय सभागार में सभी मान्यता प्राप्त एवं निबंधित राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित की गई. बैठक में कल होने वाली BLO-BLA-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला की तैयारियों की समीक्षा की गई. साथ ही SIR-2026 की अब तक की प्रगति और आगामी कार्ययोजना की विस्तृत जानकारी साझा की गई. बैठक में बताया गया कि जिले में अब तक 95.53 प्रतिशत गणना प्रपत्र (Enumeration Forms) प्राप्त किए जा चुके हैं. जबकि 47.59 प्रतिशत प्रपत्रों का…

Read More

सरायकेला: ऐतिहासिक गुंडिचा मंदिर में मंगलवार को विपद तारिणी पूजा के दौरान एक बड़ा हादसा टल गया. पूजा-अर्चना कर रही महिला श्रद्धालु की साड़ी में अगरबत्ती की चिंगारी से अचानक आग लग गई. कुछ ही क्षणों में मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई. इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात सरायकेला थाना के टाइगर मोबाईल टीम के जवान अनिल कुमार ने अपनी जान की परवाह किए बिना आग में घिरी महिला को सुरक्षित बचा लिया. इस दौरान महिला मामूली रूप से झुलस गई. जबकि आग बुझाने के प्रयास में जवान का हाथ गंभीर रूप से झुलस गया. जानकारी के अनुसार. विपदतारिणी…

Read More

सरायकेला: रथयात्रा महोत्सव के बीच मंगलवार को सरायकेला स्थित महाप्रभु जगन्नाथ की मौसीबाड़ी गुंडिचा मंदिर में मां विपदतारिणी पूजा श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक विधि-विधान के साथ संपन्न हुई. पूजा में हजारों की संख्या में सुहागिन महिलाओं ने भाग लिया और मां विपदतारिणी की आराधना कर अपने परिवार की सुख-शांति, समृद्धि तथा हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा की कामना की. सुबह से ही श्रद्धालु स्नान कर नए वस्त्र धारण कर मंदिर पहुंचे. महिलाओं ने विधि-विधान के अनुसार मां विपदतारिणी की पूजा-अर्चना की और 13 प्रकार के फल, फूल तथा मिष्ठान अर्पित किए. पूजा के दौरान पूरा मंदिर परिसर “जय…

Read More