Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

चांडिल: नीमडीह प्रखंड के टेंगाडीह पंचायत अंतर्गत मातकमडीह गांव निवासी एवं आजसू पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता मिथुन पाण्डेय के पिता भैरव पाण्डेय का बुधवार को टाटा मेन हॉस्पिटल (TMH), जमशेदपुर में इलाज के दौरान निधन हो गया. वह लंबे समय से अस्पताल में भर्ती होकर उपचाररत थे. परिजनों के अनुसार इलाज के दौरान अस्पताल का कुल बिल 2 लाख 57 हजार 437 रुपये हुआ. परिवार ने किसी तरह 94 हजार 500 रुपये का भुगतान किया, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण शेष राशि जमा कर पाना संभव नहीं था. ऐसे में मिथुन पाण्डेय ने ईचागढ़ विधानसभा के जननेता एवं आजसू…

Read More

सरायकेला: आगामी 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस और 27 अक्टूबर को रांची के मोरहाबादी मैदान में प्रस्तावित ग्राम सभा महासभा की तैयारियों को लेकर बुधवार को कुचाई स्थित मुंडा- मानकी सभागार में विभिन्न आदिवासी एवं सामाजिक संगठनों की संयुक्त बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता सुखराम मुंडा ने की. बैठक में आदिवासी सामाजिक मंच, ग्राम सभा मंच, मानकी-मुंडा संघ, आदिवासी हो महासभा, आदिवासी एकता मंच, झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन, सामुदायिक वन पालन समिति समेत कई संगठनों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. इस दौरान 9 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय आदिवासी दिवस धूमधाम से मनाने तथा 27 अक्टूबर को रांची…

Read More

खरसावां: प्रखंड के तिलाईडीह पंचायत अंतर्गत बड़ाकुड़मा गांव में मां तारणी पूजा के उपलक्ष्य में आयोजित धार्मिक अनुष्ठान के तहत बुधवार को विधि- विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चंडी पाठ का आयोजन किया गया. इस दौरान पूरा गांव भक्तिमय वातावरण में डूबा रहा. श्रद्धालुओं के “जय मां तारणी” के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. मां तारणी पूजा को लेकर सुबह से ही श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखने को मिला. पूजा स्थल को आकर्षक ढंग से सजाया गया था. कार्यक्रम की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्चार एवं पूजा-अर्चना से हुई. इसके बाद विद्वान आचार्यों ने चंडी पाठ का आयोजन…

Read More

सरायकेला: स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना से प्रभावित विस्थापित परिवारों के लंबित पुनर्वास मामलों को लेकर सरकार ने प्रक्रिया तेज कर दी है. इसी क्रम में संयुक्त सचिव-सह-अपर निदेशक (भू-अर्जन एवं पुनर्वास) आदित्यपुर, जमशेदपुर गौतम कुमार भगत ने बुधवार को चांडिल डैम क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने परियोजना से जुड़े अधिकारियों के साथ बैठक कर पुनर्वास कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. निरीक्षण के दौरान संयुक्त सचिव ने बताया कि स्वर्णरेखा बहुउद्देशीय परियोजना के तहत कई ऐसे विस्थापित परिवार हैं, जिन्हें अब तक पुनर्वास योजना का पूरा लाभ नहीं मिल सका है. ऐसे सभी मामलों…

Read More

रामगढ़: जिले के पतरातु पुलिस निरीक्षक कार्यालय का बुधवार को पुलिस अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत ने वार्षिक निरीक्षण किया. उनके आगमन पर पुलिस जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर स्वागत किया. निरीक्षण के दौरान एसपी ने कार्यालय में संधारित अभिलेखों, प्रशासनिक कार्यों एवं सुरक्षा व्यवस्था की गहन समीक्षा की. उन्होंने विभिन्न शाखाओं के कार्यों का जायजा लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए और कार्यों के समयबद्ध निष्पादन पर जोर दिया. निरीक्षण के बाद पुलिस अधीक्षक ने पतरातु अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी राघवेंद्र शर्मा के साथ कार्यालय परिसर में पौधारोपण किया. इस दौरान आधा दर्जन फलदार पौधे लगाए गए. उन्होंने पर्यावरण संरक्षण…

Read More

सरायकेला: जिले में पर्यटन को बढ़ावा देने और पर्यटकों के लिए बेहतर सुविधाएं विकसित करने की दिशा में प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. बुधवार को समाहरणालय सभागार में उपायुक्त- सह- जिला दंडाधिकारी नितिश कुमार सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय पर्यटन संवर्धन कार्यकारिणी समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न पर्यटन स्थलों के विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, सांस्कृतिक पर्यटन को प्रोत्साहन तथा खेल अधोसंरचना के बेहतर उपयोग को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए. बैठक में सीतारामपुर डैम, सतनाला डैम, डोबो, राजनगर स्थित श्री श्री जगन्नाथ महाप्रभु मंदिर, भीमखंदा…

Read More

आदित्यपुर: करीब 395.15 करोड़ रुपये की लागत से निर्माणाधीन आदित्यपुर बृहद जलापूर्ति योजना आठ वर्ष बाद भी पूरी नहीं होने पर जनाक्रोश बढ़ता जा रहा है. वर्ष 2018 में शुरू हुई इस महत्वाकांक्षी परियोजना को दिसंबर 2021 तक पूरा किया जाना था, लेकिन लगातार समय-सीमा बढ़ने के बावजूद अब तक लोगों के घरों तक नियमित पेयजल नहीं पहुंच सका है. इसी मुद्दे को लेकर आदित्यपुर-गम्हरिया विकास समिति ने निर्माण एजेंसी जिंदल के कार्यों पर गंभीर सवाल उठाते हुए नगर विकास विभाग के सचिव से पुराने जलापूर्ति योजना के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस कार्यों की उच्चस्तरीय जांच कराने की मांग की…

Read More

जामताड़ा: सदर अस्पताल में रेफर प्रसूता रीना देवी की मौत के बाद अस्पताल में हुई तोड़फोड़ के मामले में भाजपा जिलाध्यक्ष सुमित शरण समेत आठ लोगों पर दर्ज प्राथमिकी को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने जिला प्रशासन और राज्य सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. पार्टी ने 31 जुलाई को जामताड़ा जिला मुख्यालय के महाघेराव का ऐलान करते हुए करीब 50 हजार कार्यकर्ताओं के जुटने का दावा किया है. भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व सांसद सुनील सोरेन ने आरोप लगाया कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग कर रहे भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं…

Read More

सरायकेला: विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR)-2026 के तहत जिले में मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान को गति देने के लिए बुधवार को बीएलओ-बीएलए-2 की तृतीय बैठक एवं चुनाव पाठशाला का आयोजन किया गया. इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी- सह- उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सरायकेला नगर पंचायत क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या-345, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर मतदाता पुनरीक्षण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की. निरीक्षण के दौरान उपायुक्त ने बीएलओ एवं बीएलए-2 से अब तक प्राप्त गणना प्रपत्रों, उनके डिजिटाइजेशन की स्थिति तथा लंबित कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने निर्देश दिया कि शेष सभी…

Read More

जामताड़ा: जिले में एकबार फिर से इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार- झारखंड की खबर का बड़ा असर देखने को मिला है. करमाटांड़ प्रखंड में मनरेगा के तहत पशुशेड निर्माण में कथित वित्तीय अनियमितता को लेकर प्रकाशित समाचार के बाद जिला प्रशासन हरकत में आ गया है. उप विकास आयुक्त (डीडीसी) असीम किस्पोट्टा ने मामले की जांच के आदेश जारी करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) को स्वयं स्थल निरीक्षण कर रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया है. गौरतलब है कि 17 जुलाई 2026 को इंडिया न्यूज़ वायरल बिहार-झारखंड में “मनरेगा में पशुशेड निर्माण के नाम पर लाखों की गड़बड़ी का आरोप.…

Read More