रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित विभिन्न प्रतियोगिता परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के मामले में अपराध अनुसंधान विभाग (CID) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. इस संबंध में सीआईडी ने शनिवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी.



सीआईडी के अनुसार, थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 22 जुलाई 2026 में अनुसंधान के क्रम में JPSC कर्मचारी सोनू कुमार तथा मामले के मुख्य आरोपी अभय तिवारी के सहयोगी अरविंद कुमार को गिरफ्तार किया गया है.
सीआईडी ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अनुसंधान के दौरान प्राप्त होने वाले साक्ष्यों के आधार पर आगे भी विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी. एजेंसी पूरे मामले के विभिन्न पहलुओं की गहन जांच कर रही है.
गौरतलब है कि JPSC की विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं को लेकर दर्ज इस मामले की जांच अपराध अनुसंधान विभाग (CID) कर रहा है.





