- Rajnagar Road Accident राजनगर: खड़ी कोयला लदा हाइवा में बाइक ने मारी जोरदार टक्कर, युवक की मौत
- Rajnagar Sonu Kumar Takes Charge राजनगर: सोनू कुमार बने राजनगर के नए थाना प्रभारी, अपराध नियंत्रण व सड़क सुरक्षा पर रहेगा विशेष जोर
- Adityapur Bike Theft आदित्यपुर: दिनदहाड़े मोटरसाइकिल चोरी, गंगोत्री नर्सिंग होम के सीसीटीवी में दिखा चोर, थाना पहुंचा पीड़ित,
- Jamtara Abua Awas Yojana जामताड़ा: सरकारी आवास की आस में बीत रही जिंदगी, जर्जर घर में तीन बेटियों का परिवार
- Saraikela Police Transfer Posting सरायकेला ब्रेकिंग: बदले गए जिले के कई थाना और ओपी प्रभारी, जानें किसे कहां की मिली कमान
- Jamtara Railway Accident जामताड़ा: ट्रेन की चपेट में आने से 43 वर्षीय व्यक्ति की मौत
- Chandil Heavy Traffic Jam चांडिल: पाटा टोल टैक्स बाईपास ब्रिज से चांडिल गोलचक्कर तक भीषण जाम, एयरपोर्ट जाने वाले यात्री परेशान
- Jamtara Mihijam Accident news जामताड़ा: तेज रफ्तार कार बिजली पोल से टकराई, चालक घायल
Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand
जामताड़ा: स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी एवं पुलिस प्रशासन के कथित गलत रवैये के विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने 31 जुलाई को जामताड़ा डीसी कार्यालय एवं एसपी कार्यालय के समक्ष प्रस्तावित धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने की तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में भाजपा जिला कार्यालय, बुडूडीह में जामताड़ा नगर मंडल की विशेष तैयारी बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल मुख्य रूप से उपस्थित रहे. बैठक को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री सत्यानंद झा बाटुल ने आरोप लगाया कि हाल ही में जामताड़ा सदर अस्पताल में हुई घटना के बाद स्वास्थ्य मंत्री इरफान…
जामताड़ा: आसनसोल मंडल में आवश्यक ट्रैक अनुरक्षण कार्य के लिए विस्तारित मेगा कॉरिडोर ब्लॉक लिया जाएगा. इसके चलते रविवार, 26 जुलाई को मंडल की कई मेमू ट्रेनों का परिचालन प्रभावित रहेगा. रेलवे प्रशासन ने कुछ ट्रेनों को पूर्ण रूप से रद्द करने तथा कुछ ट्रेनों के परिचालन में आंशिक बदलाव करने का निर्णय लिया है. पूरी तरह रद्द रहने वाली ट्रेनें 63505 बर्द्धमान- आसनसोल मेमू. 63508 आसनसोल- बर्द्धमान मेमू. 63298 झाझा- देवघर मेमू. 63546 जसीडीह- अंडाल मेमू. आंशिक रूप से परिवर्तित ट्रेनें 63509 बर्द्धमान- झाझा मेमू का अल्प समापन आसनसोल स्टेशन पर…
सरायकेला: नेताजी सुभाष मेडिकल कॉलेज अस्पताल, आदित्यपुर के लिए शनिवार का दिन ऐतिहासिक साबित हुआ. अस्पताल के चिकित्सकों ने सर्जरी के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए पहली बार एक मरीज के दोनों घुटनों का एक साथ सफल प्रत्यारोपण (बाइलेटरल नी रिप्लेसमेंट) कर नया इतिहास रच दिया. इस सफलता के साथ अस्पताल ने अत्याधुनिक चिकित्सा सेवाओं की दिशा में एक और महत्वपूर्ण उपलब्धि अपने नाम की है. इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन मदन मोहन सिंह ने चिकित्सकों की पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि अस्पताल लगातार आधुनिक स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार की दिशा में आगे…
सरायकेला: बड़दाड़ स्थित कालूराम चौक शनिवार की रात भगवान श्री जगन्नाथ की भक्ति में पूरी तरह सराबोर नजर आया. कालूराम सेवा ट्रस्ट की ओर से आयोजित भव्य ओड़िया भजन संध्या में श्रद्धा, आस्था और सांस्कृतिक विरासत का अद्भुत संगम देखने को मिला. देर रात तक चले इस आयोजन में हजारों श्रद्धालु भक्ति रस में डूबे रहे और पूरा परिसर “जय जगन्नाथ”, “हरि बोल” तथा “चकाडोला” के जयघोष से गुंजायमान रहा. भगवान श्री जगन्नाथ को समर्पित इस भजन संध्या में प्रसिद्ध भजन गायक बलदेव सिंह एंड ग्रुप ने अपनी मधुर एवं भावपूर्ण प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया. उनकी…
जमशेदपुर: कारगिल विजय दिवस के अवसर पर नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं कला संकाय के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में कारगिल युद्ध के वीर योद्धा माणिक बारदा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए. विश्वविद्यालय परिवार ने उनका नागरिक अभिनंदन करते हुए शॉल और पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया. इस अवसर पर कारगिल युद्ध के अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा युवाओं को राष्ट्रसेवा, अनुशासन और देशभक्ति का संदेश दिया गया. विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने कहा कि कारगिल विजय दिवस भारत की सैन्य…
जामताड़ा: पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए बिजली बिल अपडेट कराने के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने वाले एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है. आरोपी के कब्जे से आठ मोबाइल फोन, सात सिम कार्ड, चार एटीएम कार्ड और ₹31 हजार नकद बरामद किए गए हैं. प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि आरोपी फर्जी एपीके (APK) फाइल भेजकर लोगों के मोबाइल का नियंत्रण अपने हाथ में लेता था और उनके बैंक खातों से रकम की निकासी कर लेता था. पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना…
नई दिल्ली: जंतर- मंतर सही देश के अलग- अलग हिस्सों में छात्रों के बढ़ते विरोध के बीच शनिवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने युवाओं के नाम एक खुला पत्र जारी कर अपने सार्वजनिक जीवन, शिक्षा सुधार के प्रति प्रतिबद्धता और वर्ष 2026 की NEET-UG परीक्षा से जुड़े घटनाक्रम पर विस्तार से अपनी बात रखी है. उन्होंने कहा कि पिछले चार दशकों से वह छात्र, शिक्षक और शिक्षा सुधार के लिए समर्पित रहे हैं तथा उनका हमेशा यह विश्वास रहा है कि सशक्त, समावेशी और दूरदर्शी शिक्षा व्यवस्था ही मजबूत राष्ट्र की आधारशिला होती है. पत्र में धर्मेंद्र…
जमशेदपुर: शहर में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं. ताजा मामला परसुडीह थाना क्षेत्र का है, जहां थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर स्थित एक होटल को चोरों ने निशाना बनाया. शुक्रवार देर रात अज्ञात चोर होटल का ताला तोड़कर नकदी, गैस सिलेंडर और अन्य सामान लेकर फरार हो गए. घटना के बाद स्थानीय लोगों में दहशत के साथ पुलिस की रात्रि गश्ती व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं. जानकारी के अनुसार, अभिषेक हेल्थ केयर सेंटर के नीचे संचालित होटल के मालिक पशुपति नाथ शनिवार रात होटल बंद कर घर चले गए…
पाकुड़: जिले के महेशपुर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (SDPO) विजय कुमार के सरकारी आवास पर शनिवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब करीब 5.5 फीट लंबा जहरीला स्पेक्टेकल्ड कोबरा (भारतीय नाग) मुख्य दरवाजे से घर के अंदर घुसने का प्रयास करने लगा. समय रहते पालतू कुत्ते की सतर्कता से परिवार को खतरे का आभास हो गया और एक बड़ा हादसा टल गया. जानकारी के अनुसार, सबसे पहले SDPO के वफादार पालतू कुत्ते ने सांप को देखा. इसके बाद वह लगातार भौंकने लगा, जिससे घर के सभी सदस्य सतर्क हो गए. कुत्ते की चेतावनी के कारण परिवार के लोग सुरक्षित…
सासाराम: बिहार के रोहतास जिले के शिवसागर थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-19 (NH-19) पर शनिवार को टूरिस्ट बस और तेल टैंकर के बीच हुई भीषण टक्कर में करीब 23 यात्री घायल हो गए. घायलों में 11 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 10 से अधिक यात्रियों की हालत गंभीर बताई जा रही है. प्राप्त जानकारी के अनुसार तमिलनाडु के तिरुपुर निवासी श्रद्धालु वाराणसी में दर्शन-पूजन के बाद टूरिस्ट बस से गया जा रहे थे. इसी दौरान शिवसागर थाना क्षेत्र में बस आगे चल रहे तेल टैंकर से पीछे से टकरा गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि बस का अगला हिस्सा बुरी…