जामताड़ा: बाग़डेहरी थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर भगा ले जाने के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है.



पुलिस के अनुसार, बाग़डेहरी थाना कांड संख्या 16/2026, दिनांक 24 जुलाई 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 96 एवं 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया था. इस मामले में आरोपी राज बाउरी, पिता मंटू बाउरी, निवासी शंकरपुर, थाना राजनगर, जिला बीरभूम (पश्चिम बंगाल) को गिरफ्तार किया गया है.
प्राथमिकी के अनुसार, आरोपी पर एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाने का आरोप है. शिकायत प्राप्त होते ही बाग़डेहरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया.
पुलिस ने आरोपी से पूछताछ के बाद शनिवार, 25 जुलाई को न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया.
पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है. साथ ही घटना में किसी अन्य व्यक्ति की संलिप्तता की भी जांच की जा रही है. जांच के निष्कर्ष के आधार पर आगे की आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
रिपोर्ट: मनीष बर्णवाल





