Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

धनबाद: पुलिस ने साधु का वेश धारण कर अंधविश्वास का फायदा उठाकर लोगों से ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. बरोरा थाना क्षेत्र में बीसीसीएल कर्मी की पत्नी से सोने का लॉकेट ठगने वाले तीन आरोपियों को पुलिस ने महज 72 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया. आरोपियों के कब्जे से ठगी किया गया सोने का लॉकेट, घटना में प्रयुक्त बाइक समेत अन्य सामान बरामद किया गया है. शनिवार को बाघमारा एसडीपीओ अजित कुमार विमल ने बताया कि मामला बरोरा थाना क्षेत्र के हरिणा कॉलोनी का है. बीसीसीएल कर्मी अजीत प्रसाद ने 31 जुलाई को थाना में…

Read More

जामताड़ा: शहर स्थित ईसीएल रेलवे साइडिंग में शनिवार सुबह कोयला चोरी रोकने के दौरान होमगार्ड जवान पर हमला और उसे बंधक बनाए जाने की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई. घटना के बाद पुलिस और ग्रामीणों के बीच कुछ देर तक तनाव की स्थिति बनी रही. पुलिस ने दोनों पक्षों के आरोपों के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है. जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह बड़ी संख्या में लोग रेलवे साइडिंग से कोयला चोरी करने पहुंचे थे. ड्यूटी पर तैनात होमगार्ड जवानों ने उन्हें रोकने का प्रयास किया. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हुई,…

Read More

सरायकेला: जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने जिले के सभी पात्र नागरिकों, विशेषकर युवाओं से मतदाता सूची में समय पर नाम दर्ज कराने की अपील की है. उन्होंने कहा कि मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण-2026 के तहत जिन युवाओं की आयु 1 अक्टूबर 2026 तक 18 वर्ष पूरी हो जाएगी अथवा जिन पात्र नागरिकों का नाम किसी कारणवश मतदाता सूची में दर्ज नहीं है, वे घोषणा-पत्र के साथ प्रपत्र-6 भरकर अपना नाम जुड़वा सकते हैं. उपायुक्त ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 5 अगस्त 2026 को मतदाता सूची का प्रारूप प्रकाशित किया जाएगा. इसके बाद…

Read More

चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड से ‘जय माँ मनसा काँवरिया संघ’ के बैनर तले शनिवार को 10 काँवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलार्पण के लिए रवाना हुआ. रवाना होने से पूर्व सभी काँवरियों ने सोनापोस स्थित माँ मनसा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, माँ पाउड़ी मंदिर तथा निश्चिंतपुर स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल यात्रा की कामना की. इसके बाद सभी श्रद्धालु कार से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए. वहाँ उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल उठाने के बाद पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे.…

Read More

सरायकेला: जिले के कपाली ओपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक कुख्यात अपराधी को देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुड्डू उर्फ राकेश गोस्वामी (26 वर्ष), निवासी निर्मलनगर, सोनारी, जमशेदपुर के रूप में हुई है. आरोपी पर हत्या, लूट, डकैती, आर्म्स एक्ट और एससी-एसटी एक्ट समेत कई गंभीर मामलों में पहले से 10 आपराधिक मामले दर्ज हैं. पुलिस के अनुसार 31 जुलाई 2026 की शाम करीब 7:50 बजे सूचना मिली थी कि कपाली ओपी क्षेत्र के पुडिसिली चौक के पास एक युवक हथियार लेकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने…

Read More

सरायकेला: जेपीएससी, जेएसएससी- सीजीएल तथा उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा में कथित अनियमितताओं के विरोध में भारतीय जनता पार्टी की सरायकेला- खरसावां जिला इकाई ने शनिवार को समाहरणालय के समक्ष प्रदर्शन किया. प्रदर्शन के बाद राज्यपाल के नाम उपायुक्त को ज्ञापन सौंपकर विभिन्न मांगों पर कार्रवाई की मांग की गई. ज्ञापन में भाजपा ने वर्ष 2019 के बाद आयोजित सभी जेपीएससी, जेएसएससी- सीजीएल एवं अन्य भर्ती परीक्षाओं की सीबीआई जांच कराने, फास्ट ट्रैक कोर्ट गठित कर दोषियों को शीघ्र सजा दिलाने, कथित अनियमितताओं की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मुख्यमंत्री के इस्तीफे, 14वीं जेपीएससी मामले में तत्कालीन अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते पर…

Read More

साहिबगंज: पश्चिम बंगाल पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (STF) ने साहिबगंज जिले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 22 वर्षीय अर्पिता सरकार को गिरफ्तार किया है. जांच एजेंसी के अनुसार, अर्पिता के कथित तौर पर संदिग्ध आतंकी हमीम मंडल से संपर्क होने का आरोप है. एसटीएफ की टीम ने बरहरवा थाना क्षेत्र के बेबतपुर ग्वालखोर गांव में छापेमारी कर अर्पिता को गिरफ्तार किया. यह कार्रवाई बर्दवान थाना में दर्ज कांड संख्या 1096/26 के तहत की गई. गिरफ्तारी के बाद एसटीएफ उसे पूछताछ के लिए पश्चिम बंगाल ले गई है. जांच एजेंसी अब अर्पिता के कथित संपर्कों और संदिग्ध नेटवर्क…

Read More

चांडिल: सरायकेला- खरसावां जिले के तिरुलडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत चानो गांव के समीप शनिवार को ट्रेन की चपेट में आने से 50 वर्षीय व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई. हादसा तिरुलडीह और बकारकुड़ी रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे पोल संख्या 318/15 एवं 319/15 के बीच हुआ. मृतक की पहचान चानो गांव निवासी मंगल सिंह मुंडा (50) के रूप में हुई है. घटना की सूचना मिलते ही तिरुलडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और क्षत- विक्षत अवस्था में पड़े शव को अपने कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की. इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला सदर अस्पताल…

Read More

जमशेदपुर: शहर में चेन स्नैचिंग की घटनाओं में अचानक तेजी आ गई है. पिछले 24 घंटे के भीतर तीन अलग- अलग थाना क्षेत्रों में महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने की घटनाओं ने शहर की कानून- व्यवस्था और पुलिस गश्ती पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. लगातार हो रही वारदातों से महिलाओं और बुजुर्गों में असुरक्षा की भावना बढ़ गई है. ताजा मामला उलीडीह ओपी क्षेत्र का है. जहां शनिवार तड़के संकोसाई रोड नंबर-1 में मॉर्निंग वॉक पर निकली आशा रानी षाडंगी के गले से एक उचक्के ने झपट्टा मारकर करीब तीन लाख रुपये मूल्य की…

Read More

रांची: झारखंड लोक सेवा आयोग (जेपीएससी) की भर्ती परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच लगातार तेज होती जा रही है. मामले की जांच कर रही सीआईडी ने शुक्रवार को जेपीएससी के पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते से लगातार तीसरे दिन कई घंटों तक मैराथन पूछताछ की. दिनभर चली पूछताछ के बाद देर शाम उन्हें जाने दिया

Read More