चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड से ‘जय माँ मनसा काँवरिया संघ’ के बैनर तले शनिवार को 10 काँवरियों का जत्था बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर में जलार्पण के लिए रवाना हुआ.


विज्ञापन
रवाना होने से पूर्व सभी काँवरियों ने सोनापोस स्थित माँ मनसा मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, माँ पाउड़ी मंदिर तथा निश्चिंतपुर स्थित शिव मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि और मंगल यात्रा की कामना की.
इसके बाद सभी श्रद्धालु कार से सुल्तानगंज के लिए रवाना हुए. वहाँ उत्तरवाहिनी गंगा से पवित्र जल उठाने के बाद पैदल यात्रा करते हुए देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम में भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे.
जलार्पण के उपरांत काँवरियों का जत्था बाबा बासुकीनाथ धाम पहुँचकर भी पूजा-अर्चना करेगा. श्रद्धालुओं में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिला.
रिपोर्ट: जयंत प्रमाणिक

विज्ञापन
