खरसावां: विधायक दशरथ गागराई की बड़ी बुआ के निधन से परिवार में शोक का माहौल है. निधन की सूचना के बाद विधायक दशरथ गागराई ने परिवार के सदस्यों के साथ दिवंगत बुआ को श्रद्धासुमन अर्पित कर भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.


विधायक दशरथ गागराई ने अपनी बुआ के साथ बिताए स्मरणीय पलों को याद करते हुए कहा कि परिवार के प्रति उनका स्नेह, त्याग और मार्गदर्शन हमेशा प्रेरणास्रोत रहेगा. वह परिवार की वरिष्ठ सदस्य होने के साथ सभी को एक सूत्र में बांधकर रखने वाली मजबूत कड़ी थीं. उनके सरल और स्नेहपूर्ण व्यवहार ने परिवार के प्रत्येक सदस्य को प्रभावित किया.
उन्होंने कहा, “बुआ की यादों को कभी भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने जीवन भर परिवार के सुख-दुख में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई. उनका स्नेह और आशीर्वाद हमेशा हमारे साथ रहेगा.”
इस दौरान समाजसेवी बासंती गागराई, डॉ. विजय सिंह गागराई, कृष्णा गागराई, मनोज गागराई, सुनीता गागराई, अमरेश महतो सहित परिवार के सदस्य, रिश्तेदार, शुभचिंतक और स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे.

