Author: eDesk1 - India News Viral Bihar jharkhand

जमशेदपुर: शहर में लगातार बढ़ रही चेन स्नैचिंग की घटनाओं ने कानून- व्यवस्था और पुलिस गश्ती व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं. शुक्रवार को अलग- अलग स्थानों पर हुई दो वारदातों से महिलाओं और बुजुर्गों में दहशत का माहौल है. सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि एक घटना जिला समाहरणालय और पुलिस अधीक्षक कार्यालय से महज 100 मीटर की दूरी पर हुई. पहली घटना सोनारी थाना क्षेत्र के एच- रोड की है. जहां बुजुर्ग महिला अर्चना श्रीवास्तव पैदल अपने घर लौट रही थीं. तभी बाइक सवार दो बदमाशों ने उनके गले से सोने की चेन झपट…

Read More

सरायकेला: जिले के कुचाई प्रखंड सभागार में शुक्रवार को प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी की अध्यक्षता में पंचायत समिति कार्यकारिणी एवं समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई. बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, जनसुविधाओं और पंचायतों की समस्याओं की समीक्षा की गई. बैठक में बीडीओ साधुचरण देवगम, पंचायत समिति सदस्य एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे. बैठक में छोटासेगोई पंचायत के कितकुटी गांव में झूल रहे बिजली तारों का मुद्दा प्रमुखता से उठा. प्रखंड प्रमुख एवं बीडीओ ने संबंधित विभाग को शीघ्र कार्रवाई कर बिजली तारों को सुरक्षित ऊंचाई पर स्थापित करने का निर्देश दिया. गोमियाडी पंचायत में चल रहे…

Read More

जमशेदपुर: धतकीडीह सेंटर मैदान में आयोजित क़ायदे अहले सुन्नत हज़रत अल्लामा अरशदुल क़ादरी रहमतुल्लाह अलैह का तीन दिवसीय 25वां सालाना उर्स अकीदत, रूहानियत और गरिमामय माहौल में संपन्न हो गया. देश के विभिन्न राज्यों से आए उलेमा, मशाइख, हाफिज़, मदरसा के छात्र, पूर्व छात्र और हजारों अकीदतमंदों की मौजूदगी में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में अमन, भाईचारे, शिक्षा और सामाजिक एकता का संदेश दिया गया. समापन अवसर पर असर की नमाज़ के बाद विशेष कुल शरीफ का आयोजन हुआ. जिसमें कुरआन पाक की तिलावत, दरूदो-सलाम, ज़िक्र और मरहूमीन के लिए दुआ की गई. साथ ही देश में अमन, खुशहाली, भाईचारे…

Read More

चाईबासा: सिंहभूम की सांसद जोबा माझी ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी से मुलाकात कर सिंहभूम संसदीय क्षेत्र की लंबित सड़क एवं आधारभूत संरचना परियोजनाओं को शीघ्र स्वीकृति देने का आग्रह किया. सांसद ने एनएच-320डी के अंतर्गत चक्रधरपुर से राउरकेला तक लगभग 106 किलोमीटर सड़क के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण की मांग दोहराई. उन्होंने कहा कि संकरी सड़क और तीखे मोड़ों के कारण दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं, जबकि सोनुआ. गोईलकेरा. पोसैता और मनोहरपुर में लगातार जाम की समस्या बनी रहती है. उन्होंने केंद्रीय मंत्री से इन क्षेत्रों में फ्लाईओवर अथवा बाईपास…

Read More

सरायकेला: जिले में किसानों को निर्धारित दर पर उर्वरक उपलब्ध कराने के प्रशासनिक दावों के बीच खाद की कालाबाज़ारी के आरोप थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. एक ओर औचक निरीक्षण और सख्त निर्देश दिए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर किसानों का आरोप है कि कई दुकानों पर अब भी सरकारी दर से अधिक कीमत वसूली जा रही है. ऐसे में सवाल उठ रहा है कि क्या निरीक्षण केवल कागज़ी कार्रवाई बनकर रह गया है. उपायुक्त नितिश कुमार सिंह के निर्देश पर जिला कृषि पदाधिकारी रोशन नीलकमल ने खरसावां और कुचाई प्रखंड की विभिन्न उर्वरक दुकानों का…

Read More

राजनगर: सरायकेला- खरसावां जिले के राजनगर प्रखंड अंतर्गत बाना पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय हामन्दा में शुक्रवार को विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक नवल किशोर ठाकुर के सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई समारोह का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक- शिक्षिकाओं. छात्र- छात्राओं. अभिभावकों. समाजसेवियों एवं ग्रामीणों ने बड़ी संख्या में भाग लिया. सभी ने श्री ठाकुर के शिक्षा क्षेत्र में लगभग 34 वर्षों के योगदान की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ. सुखद एवं दीर्घायु जीवन की कामना की. वक्ताओं ने कहा कि नवल किशोर ठाकुर ने अपने पूरे सेवाकाल में ईमानदारी. अनुशासन और समर्पण के साथ…

Read More

जमशेदपुर: राज्य में आयोजित 14वीं JPSC, JSSC तथा अन्य भर्ती परीक्षाओं में कथित भ्रष्टाचार, धांधली, अनियमितता और वादाखिलाफी के आरोपों को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जमशेदपुर महानगर ने शुक्रवार को मशाल जुलूस सह आक्रोश मार्च निकाला. भाजपा महानगर इकाई के तत्वावधान में आयोजित यह जुलूस साकची स्थित जिला भाजपा कार्यालय से बड़ा गोलचक्कर तक निकाला गया. इस दौरान पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने भर्ती प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने तथा अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने की मांग उठाई. विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि राज्य की विभिन्न भर्ती परीक्षाओं में लगातार अनियमितताओं के आरोप सामने आए हैं, जिससे…

Read More

जामताड़ा: श्रावणी मेला-2026 के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षित एवं सुगम यात्रा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आसनसोल मंडल के मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) संग्रह मौर्य ने अपर मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण कुमार प्रेम एवं विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जसीडीह, बैद्यनाथधाम, देवघर और बासुकीनाथ रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान यात्री सुरक्षा, भीड़ प्रबंधन, रेल परिचालन और उपलब्ध सुविधाओं की समीक्षा की गई. डीआरएम ने जसीडीह स्टेशन स्थित 24×7 एकीकृत कमांड एंड कंट्रोल सेंटर का निरीक्षण कर सीसीटीवी निगरानी, भीड़ नियंत्रण, यात्री सुविधाओं तथा रेलवे, आरपीएफ, जीआरपी और जिला प्रशासन के बीच समन्वय का जायजा लिया. उन्होंने…

Read More

जामताड़ा: सदर अस्पताल में प्रसूता रीना देवी की मौत के बाद दर्ज एफआईआर के विरोध में शुक्रवार को नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में भाजपा ने जिला समाहरणालय का घेराव कर राज्य सरकार और जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन किया. सदर अस्पताल से निकली रैली समाहरणालय पहुंची, जहां आयोजित सभा में भाजपा नेताओं ने स्वास्थ्य व्यवस्था, कानून-व्यवस्था, बेरोजगारी, शिक्षा, सड़क और कथित भ्रष्टाचार के मुद्दों पर सरकार को घेरा. सभा को संबोधित करते हुए बाबूलाल मरांडी ने आरोप लगाया कि प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध होने के बावजूद झारखंड विकास की दौड़ में पीछे है. उन्होंने…

Read More

जामताड़ा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की जामताड़ा जिला इकाई ने शुक्रवार को जामताड़ा महाविद्यालय परिसर में JPSC एवं JSSC भर्ती प्रक्रियाओं में कथित अनियमितताओं के विरोध में हस्ताक्षर अभियान चलाया. अभियान में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लेकर पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की. अभाविप के जिला संयोजक संजय मंडल ने कहा कि भर्ती परीक्षाओं में सामने आए कथित मामलों से राज्य के लाखों युवाओं का भरोसा प्रभावित हुआ है. उन्होंने कहा कि योग्य अभ्यर्थियों को न्याय दिलाने और पारदर्शी भर्ती व्यवस्था सुनिश्चित कराने के लिए परिषद लोकतांत्रिक तरीके से…

Read More