चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले से एक बड़ी खबर सामने आई है, जहां गोइलकेरा और टोंटो थाना क्षेत्र अंतर्गत रूटुगुटू के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच बुधवार सुबह से भीषण मुठभेड़ जारी है.

जानकारी के अनुसार, कोबरा बटालियन 209 और अन्य सुरक्षा बलों द्वारा संयुक्त रूप से सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा था. इसी दौरान नक्सलियों के एक दस्ते से अचानक आमना- सामना हो गया, जिसके बाद दोनों ओर से ताबड़तोड़ फायरिंग शुरू हो गई.
सूत्रों के मुताबिक, सुरक्षाबलों को कुख्यात नक्सली कमांडर मिसिर बेसरा के इस क्षेत्र में सक्रिय होने की गुप्त सूचना मिली थी. इसी इनपुट के आधार पर जवानों ने जंगल में अभियान तेज किया था. फिलहाल इलाके में मुठभेड़ जारी है और सुरक्षा बलों द्वारा पूरे क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है. अभी तक किसी के हताहत होने की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.
Report by Jayant Pramanik

