चाईबासा: पश्चिमी सिंहभूम जिले के सोनुआ प्रखंड स्थित आसानतालिया गांव में प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रदान संस्था द्वारा एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किसानों को कम लागत में अधिक उत्पादन के लिए प्रेरित करना और पर्यावरण अनुकूल खेती पद्धतियों के प्रति जागरूक करना रहा.

प्रशिक्षण कार्यक्रम में किसानों के साथ-साथ स्वयं सहायता समूह (SHG) की महिलाओं एवं विद्यार्थियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई. इससे गांव में सामुदायिक सहभागिता का सकारात्मक माहौल देखने को मिला.

कार्यक्रम की शुरुआत पीएमडीएस (प्री-मॉनसून ड्राई सोइंग) एवं प्राकृतिक खेती पर आधारित जागरूकता रैली से की गई. रैली के माध्यम से ग्रामीणों को टिकाऊ खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया गया. इस दौरान लोकल बीज एक्सचेंज कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया. जिसमें लगभग 20 से 25 प्रकार के देशी बीजों का आदान-प्रदान किया गया. इससे बीज विविधता को बढ़ावा मिलने के साथ स्थानीय कृषि व्यवस्था को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई गई.
विशेषज्ञों ने खरीफ सीजन से पूर्व पीएमडीएस तकनीक के लाभों पर विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने बताया कि इस तकनीक से मिट्टी की नमी संरक्षित रहती है. खेती की लागत कम होती है. और उत्पादन में वृद्धि संभव होती है.
प्रशिक्षण के दौरान किसानों को बीजामृत से बीज उपचार. सीड बॉल निर्माण. तथा बीज अंकुरण परीक्षण की व्यावहारिक जानकारी भी दी गई. इस अवसर पर प्रदान संस्था के प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर साजिद अमिन. आरवाईएसएस के ब्लॉक एंकर बुलंद इकबाल. एवं ईसीआरपी के शेख आसिफ सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे.
Report by Jyant Pramanik

