आदित्यपुर: गम्हरिया थाना प्रकरण अभी ठंड भी नहीं हुआ है कि रविवार देर रात आरआईटी थाना अंतर्गत मिरूडीह बाजार में एक युवती पर चाकू से जानलेवा हमले किए जाने का मामला प्रकाश में आया है.


विज्ञापन
सूचना मिलते ही आरआईटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल ले गई है. समाचार लिखे जाने तक युवती की पहचान नहीं हो सकी है. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन
