जमशेदपुर/ Varun Kumar रेलवे सुरक्षा बल और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है. वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त RPF/CKP और रेल एसपी के नेतृत्व में गठित टीम ने ऑपरेशन के तहत गांजा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए दो तस्करों को गिरफ्तार किया है.

दिनांक 24 अप्रैल 2026 की रात टाटानगर में RPF टाटा और GRP टाटा की टीम ने संयुक्त अभियान चलाया. इस दौरान उपेंद्र कुमार (उम्र 38 वर्ष) और विनोद साव (उम्र 55 वर्ष), निवासी रजौली, नवादा (बिहार) को 15 किलो गांजा के साथ पकड़ा गया.
दोनों आरोपियों को आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए रेल थाना टाटानगर के सुपुर्द कर दिया गया है. यह पूरी कार्रवाई RPF द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन नार्कोस” के तहत की गई. अधिकारियों ने बताया कि नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी.

