बोकारो: जिले के चीरा चास थाना पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सागर राम और सुनील कुमार उर्फ राजा कुमार के रूप में हुई है.


विज्ञापन
चीरा चास थाना प्रभारी रवि नारायण झा ने बताया कि 21 अक्टूबर को गौस नगर से मनभूल दास की मोटरसाइकिल चोरी हो गई थी. मामले की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू की और कार्रवाई करते हुए चोरी की मोटरसाइकिल बरामद कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया.
इस संबंध में चीरा चास थाना कांड संख्या 78/2026, दिनांक 22 अक्टूबर 2026 को भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है. पुलिस दोनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया में जुटी है.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा

विज्ञापन
