जामताड़ा/ Manish Barnwal
जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के पाबिया मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान को लेकर गुरुवार को एक अहम बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष द्वारका सिंह ने की, जबकि प्रशिक्षण प्रभारी के रूप में भाजपा नेत्री एवं महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष बबिता झा उपस्थित थीं. बैठक में 28 और 29 मार्च 2026 को होने वाले दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई.

बबिता झा ने बताया कि संगठन को मजबूत करने के उद्देश्य से यह अभियान चलाया जा रहा है. पाबिया मंडल में बूथ प्रबंधन और मन की बात जैसे विषयों पर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा. उन्होंने कहा कि इस पहल का मकसद पार्टी की विचारधारा को गांव- गांव तक पहुंचाना है. बैठक में मैनेजर मंडल, सुमन कुमार दुबे, राजू मंडल, अकुल प्रसाद यादव, रोहित रजक, अनिल सिंह,गीता देवी, नरेश राय, संदीप कुमार मंडल, मोहन मंडल, राजेंद्र मंडल, राजीव मंडल, प्रदीप कुमार मंडल, मनजीत सिंह, संतोष राय सहित पंचायत और बूथ स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित थे.

