आदित्यपुर: आरआईटी थाना क्षेत्र अंतर्गत त्रिवेणी अपार्टमेंट में 30 वर्षीय युवक आशुतोष प्रकाश ने अपने फ्लैट में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है.

विज्ञापन
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मृतक किसी निजी बैंक में कार्यरत था घर में उसकी वृद्ध मां हैं. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है. पुलिस मामले के सभी पहलुओं की जांच कर रही है.
घटना के बाद इलाके में शोक का माहौल है और स्थानीय लोग स्तब्ध हैं.

विज्ञापन
