- Chaibasa BJP Celebration चाईबासा: भाजपा की जीत पर सोनुआ में जश्न, पूर्व विधायक के नेतृत्व में बांटी गई मिठाइयां
- Jamshedpur Yogasana Competition जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम जिला योगासन प्रतियोगिता 9-10 मई को, धतकीडीह कम्युनिटी सेंटर में होगा आयोजन
- Chandil Elephant Attack चांडिल: हाथी हमले में मौत पर बवाल, अंतिम संस्कार में पहुंचे आजसू नेता; सरकार और वन विभाग पर उठे सवाल
- Jamtara BJP Celebration जामताड़ा: तीन राज्यों में प्रचंड जीत पर जश्न, भाजपाइयों ने मनाई खुशी
- Saraikela Police Security Meeting सरायकेला: अलर्ट मोड में सरायकेला पुलिस, बैंक- पेट्रोल पंप और ज्वेलरी शॉप के लिए सख्त सुरक्षा के निर्देश
- Saraikela Road Accident सरायकेला: बाइक को बचाने में बेकाबू टाटा 407 पेड़ से टकराई, 4 गंभीर घायल; फिर सवालों में सड़क सुरक्षा
- Kapali Nagar Parishad कपाली: खबर का असर- स्ट्रीट लाइट ठीक, फिर भी पेड़ों की वजह से चौक अंधेरे में
- BJP Leader Sumit Chaudhary Reactions सरायकेला: बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर जश्न, सुमित चौधरी बोले- जनता ने अत्याचार का दिया जवाब
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
खूंटपानी/ Ajay Kumar सामाजिक संस्था एस्पायर की खूंटपानी इकाई एवं बाल अधिकार सुरक्षा मंच की ओर से मंगलवार को प्रखंड के भोया, पुरूनिया एवं दोपाई पंचायत में संविधान दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस दौरान संस्था के सदस्य, मुंडा, मानकी, वार्ड सदस्य, मुखिया, जिला परिषद सदस्य और समुदाय के द्वारा पहले पांड्राशाली चौक से बाइक रैली निकाली गई. जो गांव- गांव होते हुए अपने पहले निर्धारित स्थान उच्च विद्यालय भोया पहुंची और विद्यालय के बच्चों के साथ संविधान दिवस को लेकर जानकारी साझा किया गया. जिसके बाद यह अन्य गांव से होते हुए उच्च विद्यालय पुरुनिया पहुंची और विद्यालय के…
गया/ Pradeep Ranjan जिले के मानपुर प्रखंड स्थित अनीश पंकज मेमोरियल विधि महाविद्यालय के प्रांगण में संविधान दिवस मनाया गया. सर्वप्रथम संविधान के रचयिता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया. इस अवसर पर महाविद्यालय के बॉडी गवर्नर डॉ. मनीष पंकज मिश्रा ने कहा की प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस मनाया जाता है, यह भारत के संविधान की ऐतिहासिक महत्वपूर्णता और बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की महानता को सम्मानित करने का एक अवसर है. संविधान दिवस का उद्देश्य भारतीय संविधान की मूल बातें और उसके महत्व को जन- जन तक…
sonua-raip-with-hendicapt सोनुआ: दिव्यांग महिला के साथ उसके फ़ूफेरे भाई ने किया दुष्कर्म, आरोपी फरार
सोनुआ/ Jayant Pramanik थाना क्षेत्र में एक 40 वर्षीय दिव्यांग महिला के साथ उसके फ़ूफेरे भाई द्वारा दुष्कर्म किये जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है. मिली जानकारी के अनुसार दिव्यांग महिला घर में अकेली थी और उसके माता- पिता बाजार गए थे, इस दौरान महिला को घर में अकेली पाकर उसके फ़ूफेरे भाई ने उसके साथ जबरदस्ती किया. बचाव के लिये जब वह चिल्लाने लगी तो आरोपी फरार हो गया. आरोपी ओडिशा के क्योंझर जिला का निवासी है. पीड़ित महिला की शिकायत पर पुलिस आरोपी के खिलाफ मामला…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गुदड़ी थाना क्षेत्र में दो युवकों की हत्या के मामले में पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के पांच उग्रवादियों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है. गुदड़ी थाना पुलिस ने पीएलएफआई उग्रवादी संगठन के मोटू टाइगर और गोमिया समेत पांच उग्रवादियों के खिलाफ मामला दर्ज किया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चला रही है. विदित हो कि गुदड़ी के गिरू गांव में पीएलएफआई उग्रवादियों ने रविवार की रात को दो युवकों की लाठी- डंडा और धारदार हथियार से हमला कर हत्या कर दिया था. पुलिस ने दोनों के शवों को कल…
सोनुआ/ Jayant Pramanik पूर्वी सिंहभूम जिले के बहरागोड़ा में आयोजित दो दिवसीय शिशु संगम खेलकूद प्रतियोगिता में सोनुआ प्रखण्ड के दीन दयाल शिशु विद्या मंदिर निश्चिंतपुर के पांच छात्र- छात्राओं ने जीत हासिल किया है. इस दौरान शिशु संगम खेलकूद प्रतियोगिता में विद्यालय के कुल 25 छात्र- छात्राओं भाग लिया था. जिसमें विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता में 5 छात्र- छात्राओं ने बाजी मारी. इसमें प्रदीप कोड़ा, प्रकाश कोड़ा, मोहन माझी, प्रह्लाद महतो, तनुश्री प्रधान विजेता बने. इसके साथ ही विद्यालय का नाम रोशन किया. मंगलवार को सभी छात्र- छात्राओं का विद्यालय पहुंचने पर ताली बजाकर स्वागत किया गया. विद्यालय…
कुचाई/ Ajay Kumar मंगलवार को कूचाई प्रखंड के आत्मा भवन में राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा मिशन के तहत 50 किसानो के बीच मसूर बीज का निःशुल्क वितरण किया गया. जिसमे प्रखंड प्रमुख गुड्डी देवी व बीटीएम राजेश कुमार ने किसानों के बीच वितरण किया. इस दौरान बीटीएम राजेश कुमार ने कहा कि धान की खेती के बाद किसान अपने खेतों को खाली छोड़ देते हैं. जबकि सरकार किसानों को आर्थिक स्थिति में सुधार लाने के लिए सब्सिडी पर बीज दे रही है. किसान इसका लाभ लेकर बेहतर खेती करें. उन्होनें बताया कि डेमोंस्ट्रेशन के लिए फिलहाल प्रत्येक किसान को मशहूर के…
राजनगर/ Ravikant Gope थाना परिसर में मंगलवार को 75वें संविधान दिवस के मौके पर पुलिस कर्मियों ने संविधान की रक्षा की शपथ ली. इस मौके पर राजनगर थाना के सभी पुलिस बल के जवानों ने “हम भारत के संविधान में दिए गए मूल कर्तव्यों का पालन करेंगे. संवैधानिक आदर्शों, संस्थाओं, राष्ट्रध्वज व राष्ट्रीय प्रतीकों का आदर करेंगे” की शपथ ली. इस मौके पर राजनगर थाना प्रभारी के साथ थाने के सभी पुलिस कर्मी मौजूद थे.
राजनगर/ Ravikant Gope थाना अंतर्गत कुजू के समीप रूंगटा स्टील प्लांट के 5 नंबर गेट के समीप मंगलवार की सुबह तालाब किनारे से एक 40 वर्षीय युवक का शव पुलिस ने बरामद किया. शव को देखते हुए पुलिस ने हत्या की आशंका जताई और इस मामले की गहन जांच शुरू कर दी है. मृतक की पहचान हतनाबेड़ा निवासी संजय प्रधान के रूप में हुई है, जो ओडिशा तिरिंग गांव में अपने बहन के घर रहता था, लेकिन वह मूल रूप से राजनगर प्रखंड के हतना बेड़ा का राहनेवला था. वह कुछ दिन पहले अपने घर हतना बेड़ा में रह कर…
आदित्यपुर: 75वें संविधान दिवस के मौके पर आदित्यपुर अधिवक्ता संघ की ओर से आदित्यपुर-2 रोड नंबर 32 स्थित अस्थाई कार्यालय में संविधान दिवस मनाया गया इस अवसर पर भारत के संविधान पर माल्यार्पण कर एवं पुष्प चढ़कर सम्मान दिया गया. कार्यक्रम में शामिल अधिवक्ताओं एवं क्षेत्र के सम्मानित नागरिकों के बीच मिठाइयों का वितरण किया गया. इस मौके पर आदित्यपुर अधिवक्ता संघ के मुख्य संरक्षक सह सरायकेला खरसावां जिला बार एसोसिएशन के पूर्व उपाध्यक्ष ओमप्रकाश, संरक्षिका श्रीमती रजनी मिश्रा, उपसचिव कृष्ण जी प्रसाद, डीएन ओझा एवं अधिवक्ता आशुतोष कुमार ने भारत के संविधान की व्याख्या कर उपस्थित लोगों को विस्तृत…
खरसावां: मॉडल स्कूल खरसावां में मंगलवार को जनजातीय गौरव दिवस पखवाड़ा का समापन हुआ. मालूम हो कि इसका शुभारंभ 15 नवंबर को हुआ था. इस दौरान स्कूल में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए. वहीं समापन सत्र में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया. पखवाड़े के दौरान स्कूल के विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने भाग लिया और प्रत्येक दिन जनजातीय क्रांतिकारियों के जीवन और योगदान पर व्याख्यान दिया गया. इसके अलावा जनजातीय संस्कृति और परंपराओं पर प्रदर्शनी लगाई गई. प्रार्थना सभा में विशेष कार्यक्रम करवाए गए. शिक्षक जीडी महंत के सानिध्य में स्कूल के छात्र- छात्राओं द्वारा भगवान बिरसा मुंडा के जीवन…