जमशेदपुर: छोटा गोविंदपुर स्थित बीएनटीसी नर्सिंग कॉलेज में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर सेमिनार एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत पौधारोपण के साथ हुई, जहां विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया.


सेमिनार के दौरान जीएनएम के विद्यार्थियों ने पर्यावरण संरक्षण से जुड़े विभिन्न प्रोजेक्ट्स प्रस्तुत किए और लोगों को प्रकृति के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया. विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों को काफी सराहना मिली.
कॉलेज की डायरेक्टर सुस्मिता खां ने अपने संबोधन में कहा कि पर्यावरण संरक्षण वर्तमान समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है. उन्होंने सभी से प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने और पर्यावरण बचाने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने की अपील की.
वहीं शंभूनाथ सिंह ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए कहा कि युवा शक्ति यदि ठान ले तो किसी भी चुनौती का समाधान संभव है. उन्होंने कहा कि पर्यावरण को सुरक्षित रखने और प्रदूषण को नियंत्रित करने में युवाओं की भूमिका सबसे महत्वपूर्ण है.
कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों, शिक्षकों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली तथा अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और प्रकृति की रक्षा के लिए निरंतर प्रयास करने का संकल्प लिया.
इस अवसर पर अपर्णा मंडल, जेनी बारला, सुवर्णा दास, शर्बानी चौधरी, कोयल महता, सीमा सिंह, मीना देवी एवं जीवन सिन्हा समेत कॉलेज परिवार के अन्य सदस्य उपस्थित रहे.
रिपोर्ट: शुभम मिश्रा



