- Saraikela Administrative Controversy सरायकेला: नगर पंचयात के कार्यपालक अधिकारी निकले रंगरसिया ! महिला द्वारा लगाए गए आरोप सिद्ध, कभी भी हो सकती है गिरफ़्तारी
- Saraikela Road Accident सरायकेला: रफ्तार का कहर: बेलगाम कार ने 4 को कुचला, नाबालिग समेत सभी घायल, चालक गिरफ्तार
- Adityapur Theft Case आदित्यपुर: वार्ड 17 में बैट्री- इन्वर्टर चोरी करते युवक रंगे हाथ पकड़ा गया, लोगों ने किया पुलिस के हवाले
- Ranchi Police Arrested रांची: टीपीसी के नाम पर रंगदारी मांगने वाले 2 उग्रवादी गिरफ्तार, 10 लाख की मांग का खुलासा
- Jamshedpur Remember Fazal Mallick जमशेदपुर: मजदूर दिवस पर नम आंखों से याद किए गए फजल मल्लिक, मजदूरों के हित में जीवनभर निभाई जिम्मेदारी
- Jamshedpur Rural Area Issue जमशेदपुर: परसुडीह में जर्जर पुलिया से खतरा, मखदुमपुर ख्वाजा चौक के पास हादसे की आशंका, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
- Jamtara Assistant Teachers Recruitment जामताड़ा: जिले में शिक्षा को मिलेगी मजबूती, 39 सहायक आचार्य की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू
- Jamshedpur Bishtupur Accident जमशेदपुर: बिष्टुपुर में बड़ा हादसा, धातकीडीह में लिफ्ट गिरने से महिला गंभीर, अस्पताल में इलाज जारी
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
सरायकेला: जिले में खनन विभाग की सक्रियता और सख्ती का असर साफ दिखने लगा है. अवैध खनन और खनिज परिवहन पर लगातार की जा रही कार्रवाई के तहत विभाग ने वित्तीय वर्ष 2024- 25 में अब तक जब्त किए गए वाहनों से 25.78 लाख रुपये की वसूली की है. यह आंकड़ा 1 अप्रैल 2024 से 15 फरवरी 2025 के बीच का है, जो कि पिछले वित्तीय वर्ष की तुलना में चार गुना अधिक है. खनन विभाग की इस उपलब्धि को राजस्व वृद्धि के रूप में भी देखा जा रहा है. पिछली वसूली की तुलना में चार गुना बढ़ोतरी यदि पिछले…
सरायकेला Pramod Singh थाना अंतर्गत सरायकेला- चाईबासा मार्ग पर टंगरानी के समीप सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर से स्कूटी के टकरा जाने से उपेंद्र गोप (23 ) की घटना स्थल पर ही मौत हो गई जबकि स्कूटी के पीछे बैठा गणेश गोप (22) गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सरायकेला थाना को दी. सूचना पर थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल मौके पर पहुंच कर दोनों युवकों को एंबुलेंस के माध्यम से सरायकेला सदर अस्पताल भेजा और ट्रैक्टर को जप्त कर थाना भेज दिया है. सदर अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने उपेंद्र गोप को मृत…
आदित्यपुर: सरायकेला- खरसावां जिला के चांडिल स्थित वनराज स्टील लिमिटेड द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण के खिलाफ ग्रामीणों ने शुक्रवार को आदित्यपुर स्थित झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण परिषद के कार्यालय पहुंचकर एक मांग पत्र सौंपा और दस दिनों का अल्टीमेटम देते हुए कार्रवाई की मांग की है. ग्रामीणों ने बताया कि वनराज स्टील द्वारा फैलाए जा रहे प्रदूषण से आसपास के तीन पंचायत के दर्जनों गांव प्रभावित हो रहे हैं. इसमें चीलगू बड़ा लाखा, छोटा लाखा, मानीकुई, हुमिद, भादुडीह, धतकीडीह, हरोडीह, जरियाडीह, करणी डीह, भुइयांडीह, रूढिया आदि गांव शामिल हैं. ग्रामीणों ने बताया कि 2023 से ही प्रदूषण विभाग को…
कपाली/ Afroz Mallik सरायकेला- खरसवां जिले के कपाली ओपी पुलिस ने जमानत मिलने के बाद कोर्ट में तारीख पर पेश नहीं होने पर वारंटी मोहम्मद शाहिद उर्फ पिन्टा को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. बताया जा रहा है कि पिंटा को बीते 20 फरवरी 2024 को हुए मारपीट के एक मामले मे न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका था. जमानत से छूटने के बाद तारीख पर हाजिर नहीं होने के कारण कोर्ट के आदेश पर मोहम्मद शाहिद उर्फ पिंटा का वारंट जारी किया गया था. जिसे पुलिस द्वारा कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत…
सरायकेला Pramod Singh रांची लोकसभा क्षेत्र के सांसद सह रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ शुक्रवार को सरायकेला जिला मुख्यालय में आयोजित दिशा की बैठक में शामिल होने पहुंचे. सरायकेला- मुख्यालय में आयोजित दिशा की बैठक में संजय सेठ के अलावा सिंहभूम की संसद जोबा मांझी, खूंटी के सांसद कालीचरण सिंह मुंडा, खरसावां विधायक दशरथ गागराई, ईचागढ़ विधायक सविता महतो समेत डीडीसी आशीष अग्रवाल, पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप उरांव आदि मौजूद थे. बैठक में जिले के विकास से जुड़े योजनाओं की समीक्षा की जा रही है.
आदित्यपुर: अखिल भारतीय ब्रह्मर्षि समाज सरायकेला- खरसावां जिला का वार्षिक वन भोज सह मिलन समारोह 23 फरवरी को स्थानीय जयप्रकाश उद्यान में आयोजित किया गया है, जिसमें समाज के 15000 से भी अधिक लोगों के जुटने का दावा किया जा रहा है. इसमें बतौर मुख्य अतिथि केंद्रीय कपड़ा मंत्री गिरिराज सिंह, राज्यसभा सांसद सह बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह, झारखंड भाजपा के कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष डॉ. रविंद्र राय, चतरा सांसद कालीचरण सिंह, सारठ विधायक उदय शंकर सिंह उर्फ चुन्ना सिंह एवं झारखंड कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर शामिल होंगे. बता दें कि ये सभी राजनेता…
सरायकेला Pramod Singh प्रखंड कार्यालय और जिला समाहरणालय के बीच सरायकेला- कांड्रा मार्ग पर एक ट्रेलर और हाईवा की आमने सामने की टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि हाईवा का चालक केबिन में फंस गया जबकि ट्रेलर का चालक गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया. घटना के बाद मौके पर पहुंचे सरायकेला थाना प्रभारी सतीश वर्णवाल ने स्थानीय लोगों की सहायता से एक घंटे की कड़ी मेहनत के बाद हाईवा के चालक को बाहर निकाला और सदर अस्पताल सरायकेला लाया. चालक की गंभीर स्थिति को देखते हुए चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद एमजीएम रेफर कर दिया.…
सरायकेला: जिले में चलाए जा रहे अवैध अफीम की खेती के विरुद्ध अभियान के तहत गुरुवार को जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में करीब 10.5 एकड़ अवैध अफीम की खेती को विनष्ट किया गया. इसमें ग्रामीणों के भी सहयोग रहा. इसके साथ ही जिले में एक फसली वर्ष में कुल 639.5 एकड़ जमीन को अवैध अफीम की खेती से मुक्त कराया जा चुका है. गरुवार को इन थाना क्षेत्रों में हुई कार्रवाई गुरुवार को हुए कार्रवाई के तहत चौका थाना अंतर्गत असंगीबेड़ा, महादेवबेड़ा एवं गेरेयाकोचा में करीब 03 एकड़ अवैध अफीम की खेती का विनष्टीकरण किया गया. इसी तरह ईचागढ़…
चाईबासा/ Jayant Pramanik पश्चिमी सिंहभूम जिले के सुदूर इलाकों में मोबाइल नेटवर्क कनेक्टिविटी को लेकर दूर संचार विभाग और जिला प्रशासन रेस हो गया है. परियोजना के मुताबिक जिले के गुदड़ी, बंदगांव, टोंटो व नोवामुंडी प्रखंड के गांवों में नये मोबाइल टावर लगाने की दिशा में सकारात्मक कदम उठा रहा है. इसी क्रम में गुरूवार को समाहरणालय सभागार में सांसद जोबा माझी की अध्यक्षता में अधिकारियों की बैठक हुई. बैठक में उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक, डीएफओ के अलावा दूरसंचार विभाग के अधिकारी शामिल हुए. बैठक में सुदूरवर्ती एवं दुर्गम क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क और कनेक्टिविटी बढ़ाने पर विचार- विर्मश किया गया.…
खूंटपानी/ Ajay Kumar पश्चिमी सिंहभूम जिला अंतर्गत खूंटपानी प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बासाहातु में गुरुवार को जिला परिषद सदस्य यमुना तियू, जिला अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी डॉ भारती मिंज, चिकित्सा पदाधिकारी डॉ मीना मुर्मू ने विधिवत रूप से एक्स-रे मशीन का उद्घाटन फीता काटकर किया. इस दौरान जिला परिषद सदस्य यमुना तियू ने कहा कि स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे मशीन नहीं होने के कारण मरीजों को एक्स- रे कराने के लिए चाईबासा, चक्रधरपुर, सरायकेला, आदित्यपुर, गम्हरिया आदि जगहों पर जाना पड़ता था. अब प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एक्स-रे की सुविधा होने से यहां के लोगों को काफी…