What's Hot
- Saraikela Road Accident सरायकेला: अज्ञात वाहन की चपेट में आया बाराती गाड़ी, चालक सहित दो गंभीर
- Saraikela Police Transfer Posting सरायकेला: पुलिस महकमे में बड़े फेरबदल के संकेत, वर्षों से जमे कांस्टेबलों का ट्रांसफर कभी भी
- Jamshedpur Loyola Student Proud जमशेदपुर: लोयोला जमशेदपुर के छात्र अपरिमेय सेंगर ने 10वीं बोर्ड की परीक्षा 98.4% अंक लाकर रचा कीर्तिमान, परिवार और स्कूल का नाम किया रोशन, जाने कौन है साधारण सा दिखने वाला असाधारण अपरिमेय
- Jamshedpur Sonari Adarsh Nagar Society AGM जमशेदपुर: सोनारी आदर्श नगर समिति की 22वीं वार्षिक आमसभा संपन्न, 550 सदस्यों की रही सक्रिय भागीदारी
- Chandil Road Construction Foundation चांडिल: 6.32 करोड़ की 4 सड़कों का शिलान्यास, विधायक सविता महतो ने विकास को दी रफ्तार
- Ramgarh Police Big Success रामगढ़: साइबर अपराध पर एसपी का बड़ा एक्शन, 4 आरोपी गिरफ्तार, देशभर में 274 शिकायतों से जुड़ा नेटवर्क उजागर
- Jamshedpur Youth Suspicious Death जमशेदपुर: परसुडीह में युवक का शव मिलने से सनसनी, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका
- Jamtara Theft Case जामताड़ा: सूने घर में लाखों की चोरी, चित्तरंजन में गहने- नकदी गायब, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
Author: eDesk3 - India News Viral Bihar Jharkhand
जमशेदपुर: समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिला अनुकंपा समिति की बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में विभिन्न विभागों से प्राप्त कुल पांच अनुकंपा आवेदनों पर विचार- विमर्श किया गया. जिसमें चार आवेदनों को नियुक्ति के लिए उपयुक्त माना. समिति के सदस्यों द्वारा सभी आवेदनों की बारीकी से जांच की गई, जिसमें आवेदकों के आयु प्रमाण पत्र, शैक्षणिक प्रमाण पत्र एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज शामिल थे. दस्तावेजों की जांच के उपरांत समिति ने चार आवेदनों को नियुक्ति के लिए उपयुक्त मानते हुए अनुशंसा की. नव नियुक्त कर्मियों को सौंपा गया नियुक्ति पत्र उपायुक्त द्वारा…
पलामू: जिले के छतरपुर थाना क्षेत्र में माइनिंग और क्रशर उद्योग से रंगदारी वसूली की साजिश रच रहे एक संगठित गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने हथियारों से लैस 5 अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया है. यह कार्रवाई एक SIT टीम द्वारा की गई, जिसे पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित किया गया था. पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने बताया कि यह कार्रवाई अपराध पर प्रभावी अंकुश लगाने की दिशा में एक बड़ी सफलता है. क्षेत्र में भय फैलाकर अवैध वसूली करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा.
गम्हरिया: सोशलिस्ट यूनिटी सेंटर ऑफ इंडिया (कम्युनिस्ट) के प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा. यह ज्ञापन अंचल अधिकारी गम्हरिया के माध्यम से दिया गया. ज्ञापन में मांग की गई है कि मुख्यमंत्री राज्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के अंतर्गत देय पेंशन राशि को प्रतिमाह एक हजार से बढ़ाकर पांच हजार प्रतिमाह किया जाए और पेंशन का नियमित भुगतान सुनिश्चित किया जाए. वृद्धजनों और विधवाओं की दुर्दशा ज्ञापन में कहा गया है कि वर्तमान में राज्य सरकार द्वारा सामाजिक सुरक्षा पेंशन, सर्वजन पेंशन, स्वामी विवेकानंद निशक्त स्वावलंबन प्रोत्साहन योजना के तहत एक हजार रुपए प्रतिमाह प्रदान किए जा रहे हैं, जो…
गोड्डा/ जिले के पड़ैयाहाट थाना क्षेत्र के तिलाताड़ गांव में सीएसपी लूट के प्रयास में अपराधियों ने संचालक महेंद्र टुडू को गोली मार दी. घटना में चार अपराधी शामिल थे, जिन्होंने सीएसपी लूटने का प्रयास किया. ग्रामीणों ने पकड़े दो अपराधी ग्रामीणों ने हिम्मत दिखाते हुए दो अपराधियों को पकड़ लिया, जबकि दो अन्य फरार हो गए. घायल महेंद्र टुडू को इलाज के लिए देवघर सदर अस्पताल लाया गया है. वहीं गोड्डा पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुटी है और अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई करने की तैयारी कर रही है. पुलिस जल्द ही इस मामले का खुलासा करने का…
सरायकेला: जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त नितिश कुमार सिंह ने सोमवार को सदर अस्पताल, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सरायकेला एवं आयुष्मान आरोग्य मंदीर सरायकेला का औचक निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने अस्पताल की साफ- सफाई, रोस्टरवार चिकित्सकों एवं कर्मियों की उपस्थिति, जांच घर, ओपीडी, ऑपरेशन वार्ड, मेडिसिन वार्ड में दवाओं की उपलब्धता, ब्लड बैंक समेत विभिन्न बिंदुओं का जायजा लिया और संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए. अनुपस्थित चिकित्सकों को शो-कॉज निरीक्षण के दौरान केंद्र में अनुपस्थित चिकित्सक/ पदाधिकारी एवं कर्मियों को शो- कॉज कर कारण बताने का निर्देश दिया गया. उपायुक्त ने कहा कि केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं का समुचित…
धनबाद: झरिया के सुदामडीह दामोदर नदी में नहाने के क्रम में रविवार को पांच छात्र डूब गए. स्थानीय लोगों ने तीन छात्रों को बचा लिया, जबकि दो छात्रों की डूबने से मौत हो गई. स्थानीय गोताखोर ने एक छात्र के शव को कल ही निकाल लिया था, जबकि दूसरे छात्र का शव आज सुबह एनडीआरएफ की टीम ने निकाला. पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सौंप दिया है. दोनों छात्र थे चचेरे भाई दोनों मृतक छात्र सिंदरी कांड्रा के रहने वाले थे और चचेरे भाई थे. वे अपने दोस्तों के साथ बिरसा पुल के नीचे नहाने उतरे थे,…
jamshedpur-bagunhatu-body-found जमशेदपुर: बागुनहातु में युवक का मिला शव; पिता ने जताई हत्या की आशंका
जमशेदपुर [2nd June 2025] सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बागुनहातु रोड नम्बर- 6 में एक बीस वर्षीय युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक़ की पहचान रोड नंबर पांच निवासी मंतोष दत्ता के बीस वर्षीय पुत्र सोमेन दत्ता के रूप में हुई है. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. मृतक के पिता ने बताई ये बातें मृतक के पिता मंतोष दत्ता ने बताया कि सोमेन कल रात 11:30 बजे बिना किसी को बताए घर से निकल गया था. सुबह स्थानीय लोगों ने 6 नंबर रोड…
कोडरमा [2nd June 2025] कोडरमा- गया रेलखंड पर बीती रात पहाड़पुर- टनकुप्पा रेलवे स्टेशन के बीच कोलकाता- जम्मूतवी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की घटना सामने आई है. आग ट्रेन के एस- वन कोच में लगी, जिसे समय रहते बुझा लिया गया. आग लगने का कारण ब्रेक जाम होना बताया जा रहा है, जिससे पहिए में घर्षण हुआ और आग लग गई. घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है, लेकिन यात्रियों को थोड़ी असुविधा का सामना करना पड़ा. रेलवे प्रशासन ने घटना की जांच के आदेश दिए हैं और सभी ट्रेनों के ब्रेक सिस्टम की जांच करने का निर्देश दिया…
हजारीबाग [2nd June 2025] जिले के पगार ओपी थाना क्षेत्र अंतर्गत केरेडारी में टीएसपीसी उग्रवादियों ने बीती रात जमकर उत्पात मचाया. उग्रवादियों ने केडी कोल परियोजना में कार्यरत बीजीआर कंपनी के दो स्कैनिया वाहनों पर ताबड़तोड़ फायरिंग की और फिर उन्हें आग के हवाले कर दिया. गोलीबारी की इस घटना में एक युवक घायल हो गया. आग लगने से दोनों वाहन पूरी तरह जलकर खाक हो गए. पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है. घटना स्थल से टीएसपीसी के सब-जोनल कमांडर के नाम से एक परचा बरामद हुआ है,…
दैनिक पंचांग और राशिफल – 2 जून 2025 दिन सोमवार दैनिक पंचांग आज का दिन मंगलमय हो. यहां दैनिक पांचांग की जानकारी दी गई है. – तिथि: ज्येष्ठ शुक्ल सप्तमी तिथि 08:34 पी एम तक उपरांत अष्टमी – दिन: सोमवार – नक्षत्र: मघा नक्षत्र रात्रि 10:55 मिनट तक उपरांत पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र – योग: व्याघात योग 08:21 ए एम तक, उसके बाद हर्षण योग – करण: गर करण – चंद्रमा: सिंह राशि में – सूर्योदय: 05:25 ए एम – सूर्यास्त: 07:15 पी एम आज का राशिफल – मेष (Aries): आज का दिन आपके लिए थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है, लेकिन आप…